मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री महेंद्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महेंद्र बहादुर सिंह का बीती रात निधन हो गया। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे। पूर्व मंत्री श्री महेंद्र बहादुर सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है। वे मंत्री, सात बार विधायक, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रहे हैं। मैं शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।…