मुख्यमंत्री जब अपने बचपन के दोस्त को हेलीकॉप्टर में बिठाया और साथ में ले गए रायपुर

दुर्ग। नयाखाई के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने पैतृक ग्राम कुरूदडीह पहुंचे। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा की। अपने बचपन के दोस्त नारायण निषाद से भी मिले पिछली बार चर्चा के दौरान नारायण ने मुख्यमंत्री से यूं ही कह दिया था कि कभी जब हेलीकॉप्टर में आप गांव में आए तो मुझे भी दिखाएं। 🔹मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के दोस्त को हेलीकॉप्टर में बिठाया और साथ में ले गए रायपुर pic.twitter.com/OKm4zFG4sL — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) October 15, 2021 मुख्यमंत्री ने आज कहा की आज मैं हेलीकॉप्टर से…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के मोबाइल बैंकिंग एप और ग्राम-झीट में सहकारी बैंक दुर्ग की 62वीं शाखा का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग में मोबाइल बैंकिंग सुविधा और दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के गांव ग्राम-झीट में सहकारी बैंक दुर्ग की 62वीं नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ज्यादा मजबूत और गतिशील बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग छत्तीसगढ़ का पहला सहकारी बैंक बन गया है। जिसने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल एप…

विदेशों में भी सजेंगे हमारे छत्तीसगढ़ के गोबर से बने दिए और वंदनवार, त्यौहार में गोबर से बने दियों और डेकोरेटिव आइटम्स से सजाइये अपना घर आंगन

दुर्ग। हमारे जिले के बने गोबर के दिए और वंदन वार अब विदेश में भी पहुंचने लगे हैं।भिलाई की महिलाओं द्वारा निर्मित गोबर से बनी सजावटी सामग्री को लंदन से भी ख़रीददार मिले हैं। इतना ही नहीं लखनऊ, महाराष्ट्र के मुंबई, अकोला, पंजाब, उत्तराखंड, रायपुर, राजनांदगांव ,कोरबा से भी आर्डर मिला है। उड़ान नई दिशा संस्था की निधि चन्द्राकर ने बताया आज ही उन्होंने लंदन भेजने के लिए दियों ,वंदनवार, वाल हैंगिंग की डिलीवरी दी है। रायपुर के पारख जी ने उनसे संपर्क किया उनके बेटे लंदन में रहते हैं…

प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ग्राम कोसमी पहुॅचकर स्वर्गीय नेकीन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की

बालोद(बीएनएस)। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आज बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कोसमी पहुँचकर प्रदेश की महिला एंव बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेेंडिया की माताजी स्वर्गीय नेकीन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नेकीन बाई का विगत 10 फरवरी की रात्रि में निधन हो गया था। प्रभारी मंत्री श्री भगत ने स्वर्गीय नेकीन बाई के परिवारजनों से…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को स्कूली छात्र छात्राओं ने माना परीक्षा तैयारी के लिए मूलमंत्र

दुर्ग(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों सहित युवाओं को सम्बोधित किया। परीक्षा प्रबंधन एवं युवा कॅरियर पर दिए गए सम्बोधन को सुनने के लिए जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा स्वामी विवेकानंद भवन में विशेष व्यवस्था किया गया था। मुख्यमंत्री ने परीक्षा प्रबंधन और युवा कॅरियर पर सुझाव व मार्गदर्शन दिया। इसे सुनकर प्रयास विद्यालय के कक्षा 12 विज्ञान के छात्र हर्षिल राजीव तिर्की विनायक कुमार धर्मशील सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान तनाव होना स्वभाविक है। परीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिए गये…

भारत यात्रा पर निकले प्रोबेशनर आईएएस के दल ने देखा ग्रामीण विकास का जैविक माडल

दुर्ग(बीएनएस)। आईएएस प्रोबेशनर्स को मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान भारत यात्रा कर पूरे देश का भ्रमण करना होता है साथ ही विभिन्न जिलों की प्रशासनिक विशेषताओं तथा नवाचार जानने मिलता है। इस क्रम में आज दुर्ग जिले में पहुंचे प्रोबेशनर्स ने जैविक खेती देखी। वे जैविक खेती को प्रोत्साहित करने बनाये गए माडल गौठानों के निरीक्षण पर भी पहुंचे। साथ ही उन्होंने देखा कि किस प्रकार यहां के किसान जैविक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं और इससे बेहतर फसल हासिल कर अच्छी आय हासिल कर रहे हैं। प्रोबेशनर…

जिले के 95 हजार से अधिक बच्चों ने पी पोलियो खुराक, लगभग 1.5 लाख घरों का भ्रमण कर बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

बेमेतरा(बीएनएस)। राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत बेमेतरा जिले के कुल 95862 बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। इस तरह पल्स पोलियो अभियान के तहत (19 से 21 जनवरी) निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष जिले का प्रदर्शन 99.67 प्रतिशत रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.के.शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्तपाल अधीक्षक डॉ. एस. के. पाल के नेतृत्व में जिले में पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाडे ने बताया पोलियों जैसे गंभीर बिमारी से भारत देश को मुक्त बनाये रखने के उद्देश्य से आयोजित…

कबीरधाम जिले की बेटी आदिति ने देश में छत्तीसगढ़ महतारी का बढ़ाया मान

कवर्धा। एक बार फिर कबीरधाम जिले की महिला किसान आदिति कश्यप ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। उन्होने अधिकतम धान उत्पादन कर राष्ट्रीय स्तर के कृषि कर्मण पुरस्कर अपने नाम किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में आयोजित एक कार्यक्रम में महिला किसान को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित करते हुए 2 लाख रूपए और प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। इस पुरस्कार के…

कमिश्नर और कलेक्टर ने राजा भानपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया

राजनांदगांव। कमिश्नर दुर्ग संभाग दिलीप वासनीकर और कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने रात को राजनांदगांव विकासखंड के राजा भानपुरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र में बारदाना रजिस्टर, किसान पंजीयन रजिस्टर, धान खरीदी रजिस्टर का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी से धान खरीदी के लक्ष्य और सभी तक खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मौर्य ने प्रभारी को सभी पात्र किसानों का धान निर्धारित समय तक खरीदी करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि दिन में ही धान की खरीदी की जाए। राज्य शासन…

कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बेमेतरा। कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने आज दोपहर कलेक्टोरेट परिसर बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाले गये प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के सभी 05 तहसील- साजा, थानखम्हरिया, नवागढ़, बेरला, एवं बेमेतरा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा जगन्नाथ वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कृषि आर.के.सोलंकी. सहाकय संचालक कृषि श्री शर्मा उपस्थित थे। प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की…