राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बस्तर संभाग से 1288 युवा होंगे शामिल

रायपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बस्तर संभाग से 1288 चयनित कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें 723 पुरूष और 565 महिला युवा कलाकार शामिल हैं। ये सभी युवा कलाकार जिला स्तरीय महोत्सव में लोकनृृत्य, लोकसंगीत, पारम्परिक खेल, पारम्परिक वेशभूषा, पारम्परिक वाद्ययंत्रों से गायन-वादन, समसामयिक विषयों पर वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों सहित विविध विधाओं में भाग लेकर चयनित हो चुके है। बस्तर संभाग से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए चयनित कलाकारों में बस्तर (जगदलपुर) जिले से 114 पुरूष एवं 92 महिला, दंतेवाड़ा जिले से 116 पुरूष एवं 99 महिला, कांकेर जिले से 77 पुरूष एवं 53 महिला, सुकमा जिले से 77 पुरूष एवं 40 महिला, बीजापुर जिले से 76 पुरूष एवं 84 महिला, नारायणपुर जिले से 160 पुरूष एवं 125 महिला और कोण्डागांव जिले से 103 पुरूष एवं 72 महिला युवा कलाकार शामिल हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.