युवा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन‘ किया विमोचन

रायपुर। युवा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित निःशुल्क मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन‘ के जनवरी अंक विमोचन किया।

छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुलेगा राजीव युवा मितान क्लब, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने क्लब के लोगो का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज युवा महोत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में गठित होने वाले राजीव युवा मितान क्लब के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह क्लब प्रदेश के हर गांव में गठित होगा। क्लब को युवा विकास की गतिविधियां चलाने के लिए हर महीने 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस क्लब की सदस्यता लेने का आव्हान किया। उल्लेखनीय है कि समाज सुधारक, युगपुरूष और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से आज 14 जनवरी…

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सुप्रसिद्ध भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सवेरे यहां उनके निवास में भारत के सुप्रसिद्ध मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। विजेंदर सिंह राजधानी रायपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आज से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के बांसटाल स्थित वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय लाला बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि 11 जनवरी पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने शास्त्री जी के देश के प्रति उनकेे अतुल्य योगदान को याद करते हुए कहा है कि सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति शास्त्री जी दृढ़ इच्छा शक्ति के धनी थे जो उनके निर्णयों और कार्यों ने साबित किया है। उन्होंने जय जवान-जय किसान का संकल्प सूत्र देकर अन्नदाता किसानों की मेहनत को सम्मान दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश…

मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता कन्वेंशन के लिए आयोजन समिति गठित

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय एकता कन्वेंशन के सुचारू संचालन और मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजन समिति गठित की गई है। समिति में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्य सचिव आर.पी.मंडल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डी.डी.सिंह एवं डॉ. कमलप्रीत सिंह सदस्य बनाए गए हैं। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा समिति के समन्वयक बनाए गए हैं। समिति गठन संबंधी आदेश आज यहां मंत्रालय…

सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जी के शांति और भाईचारा का संदेश आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। कबीर जी के इस संदेश से सामाजिक समरसता का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब आचार्य कबीर पंथ कबीर धर्म नगर दामाखेढ़ा के सानिध्य में जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप आयोजित विशाल सद्गुरू संत कबीर समागम समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब, प्रदेश के गृह तथा लोक…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने आज यहां छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में दान की पुरातन परम्परा रही है। नई फसल के घर आने के बाद महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा को दर्शाता है। इस दिन गली-मोहल्लों…