रामगढ़ और महेशपुर पर्यटन केन्द्र के रूप में होंगे विकसित, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया स्थल निरीक्षण

रायपुर(बीएनएस)। विश्व की प्राचीनतम गुफा नाट्यशाला के रूप में विख्यात सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड स्थित रामगढ़ तथा पुरातात्विक स्थल महेशपुर को राज्य सरकार राम वनगमन पथ पर्यटन परिपथ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कड़ी में आज प्रदेश के मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रामगढ़ एवं महेशपुर का दौरा कर स्थल का जायजा लिया और पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन दिए। उन्होंने इन दोनों स्थलों तक पर्यटकों के पहुंचने, ठहरने, खाने-पीने और मनोरंजन के साधन विकसित करने की कार्ययोजना शीघ्र…

कोरोना वायरस के बारे में जानकारी हेल्पलाइन नंबर 104 या 07712235091 पर

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज शाम को बुलेटिन जारी किया जा रहा है। इसे विभाग की वेबसाइट cghealth.nic.in पर प्रतिदिन देखा जा सकता है । इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 104 पर 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है। कार्यालयीन समय पर राज्य सर्विलांस इकाई के हेल्पलाइन फोन नंबर 07712235091 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा ईमेल आईडी cgepidemic@gmail.com पर ईमेल कर भी कोरोना वायरस के संबंध में अपडेट लिया जा सकता है।

तुरतुरिया-नारायणपुर पर्यटन केन्द्र के रूप विकसित होंगे, मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने किया स्थल निरीक्षण

रायपुर (बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में राम वनगमन मार्ग का महत्वपूर्ण केंद्र बलौदाबाजार जिले के तुरतुरिया एवं इसके नज़दीक स्थित लगभग 1 हज़ार साल पुरानी शिव मंदिर को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्य सचिव आर.पी.मण्डल ने आज राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम के साथ इस सिलसिले में तुरतुरिया और नारायणपुर का दौरा किया। उन्होंने इन दोनों स्थलों तक लोगों के आसानी से पहुंच सहित उनके ठहरने, खाने-पीने और मनोरंजन के साधन विकसित करने की कार्य-योजना जल्द से जल्द तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने…

मास्क और हैंड-सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल, भारत के राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही 13 मार्च से पूरे देश में लागू

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर मास्क और हैंड-सैनिटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल किया है। अधिनियम के दायरे में आने के बाद मास्क और हैंड-सैनिटाइजर के उत्पादन, गुणवत्ता, वितरण और लॉजिस्टिक्स (कोविड—19 के प्रबंधन के लिए) को सरकार द्वारा नियंत्रित किया जा सकेगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत हैंड-सैनिटाइजर के साथ 2-प्लाई एवं 3-प्लाई सर्जिकल मास्क तथा एन-95 मास्क को शामिल किया गया है। भारत के…

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आम जन द्वारा ‘मास्क‘ उपयोग के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मार्गदर्शी सिद्धांत

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नावेल कोरोना वायरस रोग (COVID-19) के संदर्भ में आम जन द्वारा ‘मास्क‘ उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किया गया है। इसके तहत आम जन द्वारा मास्क का उपयोग, आम जन मास्क उपयोग कब करें, एक मास्क का उपयोग कितनी अवधि तक प्रभावी रहेगा, मास्क के उपयोग की सही विधि एवं उपयोग किए गए मास्क का डिस्पोजल के संबंध में विस्तार से बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धांत में कहा गया है कि – वर्तमान में…