मुख्यमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए 16 नये धान खरीदी केंद्र

रायपुर। प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 16 और नये धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के चांदीपुर तथा उदनपुर, बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के कुमही (खर्रा), दुर्ग जिले के नवागढ़ विकासखंड के जंगलपुर तथा मदराली, कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के रानीडोंगरी, भानुप्रतापुर विकासखंड के बारवी, बलरामपुर-रामानुजगंज के रामचंद्रपुर विकासखंड के बगर्रा, बालोद जिले के…

राष्ट्रीय स्तर पर फिर सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ : दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर। दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाज़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड प्रदान किए। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार ग्रहण किए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक पी. दयानन्द, उप सचिव राजेश तिवारी, संयुक्त संचालक पंकज वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री…

विशेष लेख : देश-दुनिया में सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाएगी ’छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद’

छत्तीसगढ़ में कला और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को एक सशक्त अभिव्यक्ति देने के लिए राज्य में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया गया है। यह परिषद राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, साहित्य, लोक भाषा एवं बोलियाँ, संगीत, नृत्य-नाटक, रंगमंच, चित्र एवं मूर्तिकला, सिनेमा, रंगमंच, आदिवासी एवं लोककलाओं के संरक्षण और संवर्धन, लोकोत्सव आदि के आयोजन के साथ ही विविध विधाओं से संबंधित शीर्षस्थ विद्वानों को सम्मानित और उन्हें प्रोत्साहित करेगी। देश में अनेक राज्यों का गठन मुख्य रूप से भाषाई आधार पर हुआ है, जबकि छत्तीसगढ़…

विशेष लेख : अब न पांव फंसते हैं न पहियां, छोटी-छोटी दूरियों की दूर हुई बड़ी समस्या

एक साल पहले की बात है। गांव में रहने वाला राजकुमार हो या फिर शहर में रहने वाला मनीष या फिर कोई और..। गांव में सरकारी अस्पताल, उचित मूल्य की दुकान, धान उपार्जन केंद्र या किसी और सार्वजनिक स्थल, सरकारी भवन की ओर अपने काम से जाने वालों को अक्सर ही परेशानी का सामना करना पड़ता था। मुख्य सड़कों से लेकर सरकारी भवन या सार्वजनिक स्थानों तक गर्मी के दिनों में जहां धूल से परेशानी उठानी पड़ती थी, वहीं बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर बहने वाले बारिश के…

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने सरगुजा जिले में धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण, किसानों से की बातचीत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र डांड़गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण पश्चात वहाँ उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, समर्थन मूल्य में एक एक पंजीकृत किसानों की धान खरीदी जाएगी। भले ही नए बारदाने की कमी है लेकिन किसी भी कीमत पर धान खरीदी प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से धान खरीदी के संबंध में संवाद करते हुए सभी…

नगरीय प्रशासन मंत्री ने चंदखुरी में 5.20 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले की चंदखुरी नगर पंचायत के अंतर्गत 5 करोड़ 20 लाख 55 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में मुख्यतः स्कूल भवन, सड़क, पंचायत भवन, रंग मंच, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग के खिलेश देवांगन, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष रविशंकर धीवर भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसरोकारों से जुडे़ सभी…

उद्योग मंत्री ने तीन नवीन धान केंद्रों का किया शुभारंभ, सुकमा जिले में कुंदनपाल, बिरसठपाल और कांजीपनी पंचायतों में खुला नया धान विक्रय केंद्र

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखण्ड के ग्राम कुंदनपाल, कांजीपानी और बिरसठपाल में नवीन धान केंद्रों का शुभारंभ किया। वर्षों पुरानी मांग पूरा होने पर किसानों में खासा उत्साह है। समीप में धान विक्रय केंद्र खुलने से किसानों को काफी सुविधा हो गई है। इससे पहले उन्हें 7 से 8 किलोमीटर की दूरी तय कर धान उपार्जन केंद्र जाना पड़ता था। मंत्री श्री लखमा ने इन धान खरीदी केन्द्रों की स्थापना के लिए क्षेत्रीय किसानों को बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा ने…

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सचिवालय से लेकर सभी जिलों के अधिकारियों ने भी मैदान पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने 01 दिसंबर को धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया था। आज सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। जिलों में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश…

तुंहर सरकार तुंहर द्वार : आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस

रायपुर। ख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से नवम्बर तक 06 माह की अवधि में 04 लाख 44 हजार 683 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 02 लाख 79 हजार 577 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 01 लाख 65 हजार 106 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर…