सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में उल्लेख किया है कि भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 28 अप्रैल 2021 से कोविन पोर्टल पर कोविड के विरुद्ध वैक्सिनेशन हेतु इच्छुक 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुका है। हालाँकि यह जानकारी पोर्टल पर राज्यवार उपलब्ध नहीं है पर प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक देश भर में…

कमिश्नर और कलेक्टर ने राजा भानपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया

राजनांदगांव। कमिश्नर दुर्ग संभाग दिलीप वासनीकर और कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने रात को राजनांदगांव विकासखंड के राजा भानपुरी धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने केंद्र में बारदाना रजिस्टर, किसान पंजीयन रजिस्टर, धान खरीदी रजिस्टर का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी से धान खरीदी के लक्ष्य और सभी तक खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मौर्य ने प्रभारी को सभी पात्र किसानों का धान निर्धारित समय तक खरीदी करने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि दिन में ही धान की खरीदी की जाए। राज्य शासन…