राज्य में धान विक्रय के लिए 21 लाख 47 हजार किसानों का हुआ पंजीयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राज्य में खुलेंगे 103 नये केन्द्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य में खेती-किसानी के प्रति कृषकों का रूझान बढ़ा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए संजीवनी का काम किया है। यही वजह है कि राज्य में अब पंजीकृत किसानों की संख्या 19 लाख से बढ़कर 21 लाख 47 हजार हो गई है। इस संख्या में 2 लाख 45 हजार नये किसान शामिल है, जिन्होंने इस वर्ष धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि किसान सहजता…