यूनेस्को ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को सौंपा भारत का धरोहर मानचित्र

यूनेस्को ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को सौंपा भारत का धरोहर मानचित्र नई दिल्ली। भारत में धरोहर स्थलों के रूप में चिन्हित ऐतिहासिक महत्व के विरासत स्थलों का UNESCO ने मानचित्र तैयार कर इसे बुधवार को उपराष्ट्रपति M. वेंकैया नायडू को सौंपा। UNESCO के निदेशक एरिक फाल्ट ने यह मानचित्र नायडू को सौंपते हुये चिन्हित स्थलों के ऐतिहासिक महत्व को मानचित्र की मदद से विश्व फलक पर पेश करने में मददगार बताया। नायडू ने ट्वीट कर बताया कि आज यूनेस्को के निदेशक डा. एरिक फॉल्ट ने यूनेस्को द्वारा संकलित देश की…

राजस्थान सरकार ने पेश किया बजट, जताया 32,678.34 लाख रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान

राजस्थान सरकार ने पेश किया बजट, जताया 32,678.34 लाख रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सालान बजट बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किया। बजट में 32,678.34 लाख रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया है। वित्त विभाग का कार्यभार देख रहे गहलोत द्वारा अंतरिम बजट की तुलना में पेश वित्त वर्ष 2019-20 के परिशोधित बजट अनुमानों में 2,32,944 करोड़ रुपये से अधिक का कुल व्यय अनुमानित है। इसके अनुसार आलोच्य वित्त वर्ष में 1,64,004.64 करोड़ रुपये(एक लाख 64…

एशियाई खेल व राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर राजस्थान सरकार शुरू करेगी राज्य खेल

एशियाई खेल व राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर राजस्थान सरकार शुरू करेगी “राज्य खेल” जयपुर। राजस्थान सरकार एशियाई खेल व राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर राज्य खेल शुरू करेगी। राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों, राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर मैं राजस्थान में राज्य खेल प्रारंभ करने की घोषणा करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिये सरकारी प्रयासों के साथ साथ निजी क्षेत्र का सक्रिय जुडाव भी आवश्यक है। इसके लिये सरकार…

बाल यौन शोषण पर सरकार सख्त, सरकार ने लाया मृत्युदंड का प्रावधान

बाल यौन शोषण पर सरकार सख्त, सरकार ने लाया मृत्युदंड का प्रावधान नई दिल्ली। बाल यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए, केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पॉक्सो कानून को कड़ा करने के लिए इसमें संशोधनों को मंजूरी दे दी। प्रस्तावित संशोधनों में बच्चों का गंभीर यौन उत्पीड़न करने वालों को मृत्युदंड तथा नाबालिगों के खिलाफ अन्य अपराधों के लिए कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून में प्रस्तावित संशोधनों में बाल पोर्नोग्राफी पर लगाम लगाने के लिए…

कर्नाटक के बाद अब गोवा कांग्रेस में फूट! 15 में से 10 विधायकों का BJP में विलय

कर्नाटक के बाद अब गोवा कांग्रेस में फूट! 15 में से 10 विधायकों का BJP में विलय पणजी। अभी कर्नाटक राजनीतिक संकट खत्म भी नहीं हुआ था की अब दूसरी तरफ गोवा में भी कांग्रेस के ऊपर विपदा आन पड़ी है। कर्नाटक सरकार में बागी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद भारत में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया। अब गोवा में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी से नाराज विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला…

करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़, न्यूजीलैंड से हारकर वर्ल्डकप से बाहर हुआ भारत, छोटे स्कोर के सामने घुटने टेके

करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़, न्यूजीलैंड से हारकर वर्ल्डकप से बाहर हुआ भारत, छोटे स्कोर के सामने घुटने टेके नई दिल्ली। आईसीसी विश्वकप में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारत को ICC विश्वकप के सांसों को रोक देने वाले पहले सेमीफाइनल में बुधवार को 18 रन की हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही भारतीय टीम विश्वकप से बाहर हो गई। भारत की हार के साथ ही करोड़ों भारतीयों का सपना एक झटके में टूट गया। वर्षा बाधित इस सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर…

शहरों के नजदीक बनाए जाएंगे सिटी फारेस्ट : अपर मुख्य सचिव श्री मण्डल

शहरों के नजदीक बनाए जाएंगे सिटी फारेस्ट : अपर मुख्य सचिव श्री मण्डल रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा वन विभाग श्री आर.पी.मंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों, चारागाहों, खाली पड़े बड़े शासकीय पैचों और सहित नगरीय क्षेत्रों के सभी उद्यानों में चालू मानसून सत्र के दौरान जनसहभागिता के साथ सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए है। श्री मण्डल ने कहा कि पौधरोपण के साथ यह बहुत जरूरी है कि पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। श्री मण्डल आज…

छत्तीसगढ़ में होगा 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी-2019 का आयोजन

छत्तीसगढ़ में होगा 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी-2019 का आयोजन रायपुर। बच्चों के लिए 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी-2019 का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। यह आयोजन अक्टूबर-नवम्बर माह में किया जाना प्रस्तावित है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी-2019 के आयोजन और सुचारू संचालन के संबंध में प्रारंभिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रदर्शनी से संबंधित मुद्दों पर…

भारत पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, उत्पादों पर ज्यादा शुल्क के लिए दी चेतावनी

भारत पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, उत्पादों पर ज्यादा शुल्क के लिए दी चेतावनी वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को उत्पादों पर ज्यादा शुल्क को लेकर भारत को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि इसे अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जापान के ओसाका में 28 जून को जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरानPM नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप का यह बयान आया है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार विवादों पर अपनी चिंता जताई थी। साथ ही इस मुद्दे पर अपने वाणिज्य मंत्रियों…

स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्र में MP के अंदर देंगे 70% आरक्षण : मुख्यमंत्री कमलनाथ

स्थानीय लोगों को निजी क्षेत्र में MP के अंदर देंगे 70% आरक्षण : मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि निजी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार एक कानून लाने पर विचार कर रही है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग और अन्य नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं में “बाहरी” (अन्य राज्यों के) उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट के सवाल पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कमलनाथ ने विधानसभा में मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने पिछले साल मुख्यमंत्री के रूप…