विलुप्त हो चुकी शान्तिरानी साड़ी पुनर्जीवन के बाद फिर से साड़ी प्रेमियों की पसंद बनी रायपुर। देश और विदेश में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कारीगरी का उदाहरण बनी शान्तिरानी साड़ी नई दिल्ली के साड़ी प्रेेमियों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लगी हैंडलूम प्रदर्शनी में अब तक सैकड़ों खरीददारों ने छत्तीसगढ़ी बुनकरों से उनके उत्पाद खरीदे हैं । कोसा साड़ियों की कारीगरी के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ के बुनकरों ने एक विलुप्त हो चुकी साड़ी को पुनर्जीवन प्रदान किया है। शान्तिरानी के नाम से प्रसिद्ध…
महीना: जुलाई 2019
ग्रामोद्योग विभाग ने दिलाया 8 हजार 700 महिलाओं को रोजगार
ग्रामोद्योग विभाग ने दिलाया 8 हजार 700 महिलाओं को रोजगार रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामोद्योग विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर ने विगत छह माह में 8 हजार 700 महिलाओं को रोजगार दिलाया है। ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को गणवेश वस्त्र आपूर्ति के माध्यम से हाथकरघा बुनकरों को बुनाई के साथ-साथ महिला सिलाई समूहों के माध्यम से लगभग आठ हजार 700 महिलाओं को रोजगार…
सभी पालतु जानवरों की दुकान का पंजीयन जन्तु कल्याण बोर्ड में किया जाना अनिवार्य
सभी पालतु जानवरों की दुकान का पंजीयन जन्तु कल्याण बोर्ड में किया जाना अनिवार्य रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड रायपुर की बैठक पशु चिकित्सा सभागृह में गत दिवस आयोजित की गई, जिसमें 48 पालतु पशु दुकान संचालक उपस्थित थे। बैठक में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण (पालतु पशु दुकान) नियम 2018 का जानकारी समस्त दुकान संचालको की दी गई, उन्हें अवगत कराया गया कि इस नियम के अनुसार समस्त पेट शॉप का पंजीयन छत्तीसगढ़़ राज्य जीवन जन्तु कल्याण बोर्ड में किया जाना अनिवार्य है, पंजीयन न किए जाने की…
पंचतत्व में विलीन हुई श्रीमती बिंदेश्वरी देवी बघेल,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी मुखाग्नि,गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई
पंचतत्व में विलीन हुई श्रीमती बिंदेश्वरी देवी बघेल,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी मुखाग्नि,गमगीन माहौल में दी गई अंतिम विदाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी देवी बघेल का आज भिलाई-तीन के उमदा रोड स्थित मुक्तिधाम में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधि-विधान के बीच मुखाग्नि दी। श्रीमती बिंदेश्वरी देवी बघेल की अंतिम यात्रा भिलाई-तीन स्थित मुख्यमंत्री निवास से निकली। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में बड़े, बुजुर्ग, युवा एवं…
ट्रेक्टर पर सवारी की मुख्यमंत्री ने
ट्रेक्टर पर सवारी की मुख्यमंत्री ने रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा में डड़सेना कलार समाज के सम्मेलन के दौरान एक हितग्राही को ट्रेक्टर की चाबी सौंपते समय स्वयं को ट्रेक्टर में बैठने और चलाने से नहीं रोक पाए। उनके साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक आशीष छाबड़ा ने भी ट्रेक्टर की सवारी की। ट्रेक्टर में सवार होने पर मुख्यमंत्री को अपनी खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गयी। उन्होंने हितग्राही सुरेन्द्र को अपनी शुभकामनाए दी। जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति बेमेतरा द्वारा थानखम्हरिया…
राज्य गठन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तीज-त्यौहार पर अवकाश घोषित -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राज्य गठन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तीज-त्यौहार पर अवकाश घोषित -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा पहुंचकर छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज के महासभा में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 18 साल बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तीज-त्यौहार पर अवकाश घोषित किया गया है। इनमें हरेली पर्व, तीजा, एवं माता कर्मा जंयती के अलावा विश्व आदिवासी दिवस ( 9 अगस्त) शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले के 20 करोड़ 34 लाख रूपए के…
मुख्यमंत्री ने रोपा ‘‘कदम्ब‘‘ का पौधा
मुख्यमंत्री ने रोपा ‘‘कदम्ब‘‘ का पौधा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पंचायत अर्जुन्दा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में ‘‘कदम्ब‘‘ का पौधा रोपकर जिले के नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी पौधे रोपे।
छत्तीसगढ़ी सहित अन्य बोलियों में स्कूली नन्हें बच्चों को मिलेगी शिक्षा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ी सहित अन्य बोलियों में स्कूली नन्हें बच्चों को मिलेगी शिक्षा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुन्दा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रंागण में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मुॅह मीठा कराकर और पाठ्य पुस्तक सहित स्कूल बैग प्रदान कर उनका स्कूल में स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ दी। मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने…
एक अगस्त से 15 नवम्बर तक होगी आर्थिक गणना, राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
एक अगस्त से 15 नवम्बर तक होगी आर्थिक गणना, राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सातवीं आर्थिक गणना की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। सातवीं आर्थिक गणना एक अगस्त से 15 नवम्बर तक भारत देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह तीसरी आर्थिक गणना होगी। मुख्य सचिव ने आर्थिक गणना के दौरान मिली सूचनाओं और जानकारियों का संकलन सावधानीपूर्वक करने के…
शत-प्रतिशत गौठानों और चारागाहों में पौधा वितरण और वृक्षारोपण का चलेगा अभियान
शत-प्रतिशत गौठानों और चारागाहों में पौधा वितरण और वृक्षारोपण का चलेगा अभियान रायपुर। बिलासपुर संभाग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण और नरवा, गरूवा, घुरूवा, गौठान योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिये अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव आर.पी.मंडल की अध्यक्षता में आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के लिये पौधे वितरण का अभियान प्रारंभ करने और शत-प्रतिशत गौठानों और चारागाहों में वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया। साथ…
