लीड्स में रचा इतिहास, एक ही विश्व कप में 5 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा लीड्स। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह ICC क्रिकेट विश्व कप के किसी एक ही संस्करण में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जा रहे ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा ने लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए…
महीना: जुलाई 2019
प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने 50 शैय्यायुक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल गीदम का किया शुभारंभ
प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने 50 शैय्यायुक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल गीदम का किया शुभारंभ दंतेवाड़ा। प्रदेश के राजस्व-पुनर्वास तथा वाणिज्य कर मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले के प्रवास पर आज गीदम में 50 शैय्यायुक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती मरीजों से भेंटकर स्वास्थ्य का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने कोडोली निवासी जमली बाई को आज ही प्रसव के पश्चात पुत्ररत्न…
प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न
प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न दंतेवाड़ा। राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। इस दिशा में स्कूलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं सहित शिक्षक की पदस्थापना कर पढ़ाई के लिये सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है। अब राज्य सरकार सभी बच्चों को 12 वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। यह बात प्रदेश के राजस्व-पुनर्वास तथा वाणिज्य कर मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दन्तेवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा। इस…
वित्त मंत्री ने किया बचाव, विकास कार्यों के लिये कर दायरा बढ़ाना जरूरी, लोगों को समझनी होगी जिम्मेदारी: सीतारमण
वित्त मंत्री ने किया बचाव, विकास कार्यों के लिये कर दायरा बढ़ाना जरूरी, लोगों को समझनी होगी जिम्मेदारी: सीतारमण नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाने, अमीरों पर कर अधिभार बढ़ाने और पेट्रोल, डीजल पर शुल्क बढ़ाने का बचाव करते हुये शनिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास और आम आदमी के लिये बुनियादी सुविधायें खड़ी करने करने के लिये संसाधन जुटाना जरूरी है। वित्त वर्ष 2019- 20 का बजट पेश करने के एक दिन बाद यहां संवाददाताओं से खास बातचीत में सीतारमण ने…
हाईकोर्ट न्यायाधीश आर.पी.शर्मा ने किया बलौदाबाजार में परिवार न्यायालय का शुभारंभ
हाईकोर्ट न्यायाधीश आर.पी.शर्मा ने किया बलौदाबाजार में परिवार न्यायालय का शुभारंभ बलौदाबाजार। हाई कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश एवं जिले के पोर्टफोलियो जज राम प्रसन्न शर्मा ने आज यहां जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में जिला स्तरीय परिवार न्यायालय का शुभारंभ किया। परिवार न्यायालय के प्रथम जज के तौर पर न्यायाधीश हिरेन्द्र कुमार टेकाम की पदस्थापना हुई है। पुराना कलेक्टोरेट भवन में फिलहाल इसका कार्यालय स्थापित किया गया है। न्यायाधीश श्री शर्मा ने कहा कि परिवार को टुटने से बचाना ही परिवार न्यायालय के गठन का मुख्य उद्देश्य है। मुख्य रूप से यहां…
केंद्र सरकार के बाद MP सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर किया 4 रुपए का इजाफा, मंत्री बोले- भारी मन से कीमत बढ़ानी पड़ी
केंद्र सरकार के बाद MP सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर किया 4 रुपए का इजाफा, मंत्री बोले- भारी मन से कीमत बढ़ानी पड़ी भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों पर बजट आने के बाद दोहरी मार पड़ी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जहां देश के आम बजट में पेट्रोल-डीजल पर 2-2 रूपए अतिरिक्त सेस लगाने की घोषणा की तो वहीं मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने भी चौबिस घंटे के अंदर ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढा दिए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने भी केन्द्र की भांति पेट्रोल और डीजल की कीमतों…
‘‘जय श्री राम नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है।’’लोगों को पीटने के लिए है जय श्रीराम का नाराः अमर्त्य सेन
‘‘जय श्री राम नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है।’’लोगों को पीटने के लिए है जय श्रीराम का नाराः अमर्त्य सेन कोलकाता। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने शुक्रवार को कहा कि ‘मां दुर्गा’ के जयकारे की तरह ‘जय श्रीराम’ का नारा बंगाली संस्कृति से नहीं जुड़ा है और इसका इस्तेमाल ‘‘लोगों को पीटने की बहाने’’ के तौर पर किया जाता है। सेन ने यहां जादवपुर विश्वविद्यालय में कहा कि ‘मां दुर्गा’ बंगालियों के जीवन में सर्वव्याप्त हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जय श्री राम नारा बंगाली संस्कृति से नहीं…
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में लगाई दीदी आपके द्वार चौपाल, लोगों की समस्याओं का किया निदान
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी में लगाई “दीदी आपके द्वार” चौपाल, लोगों की समस्याओं का किया निदान अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी एक दिन के दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के सलोन विधानसभा क्षेत्र के कांटा गांव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दीदी आपके द्वार कार्यक्रम के अर्न्तगत चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। ईरानी ने विकास खंड छतोह कांटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। लोगों की समस्याएं सुनकर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान…
UNESCO की विश्व धरोहर सूची में बेबीलोन ने बनायी अपनी जगह
UNESCO की विश्व धरोहर सूची में बेबीलोन ने बनायी अपनी जगह बगदाद। UNESCO की विश्व धरोहर समिति ने इराक की तीन दशक की जद्दोजेहद के बाद विशाल क्षेत्र में फैले प्राचीन मेसोपोटामियाई शहर बेबीलोन को विश्व धरोहरों की सूची में शामिल करने के पक्ष में शुक्रवार को मतदान किया। इराक 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस विस्तृत परिसर को यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने के लिए 1983 से ही कोशिश कर रहा है। इस प्राचीन शहर की अबतक महज 18 फीसद ही खुदाई हुई है। इराक की…
मानदेय बढ़ाने से राधिका ने उत्साहित होकर मुख्यमंत्री को दी बधाई
मानदेय बढ़ाने से राधिका ने उत्साहित होकर मुख्यमंत्री को दी बधाई उत्तर बस्तर कांकेर। कांकेर सीमा से लगेे ग्राम व्यासकोंगेरा के आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ रहकर श्रीमती राधिका कुंजाम आंगनबाड़ी के बच्चों को संस्कार और संस्कृति की सिखाती है। यही शिक्षा बच्चों के जीवन को संवारने में सहायक होगी। मानदेय बढ़ाने से ब्यासकोंगेरा के कार्यकर्ता श्रीमती राधिका कुंजाम ने उत्साहित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कोटि-कोटि बधाई दी है। श्रीमती राधिका ने बताया कि मानदेय बढ़ने से वह बहुत खुश है और अपने दोनों बेटियों…
