मुख्यमंत्री निवास में आज से शुरू होगा भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का आयोजन

मुख्यमंत्री निवास में आज से शुरू होगा भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का आयोजन रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जुलाई बुधवार से अपने सिविल लाइन रायपुर स्थित शासकीय आवास में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात ’जन चौपाल’ का आयोजन शुरू कर रहे हैं। इस भेट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री निवास में कोई भी आम नागरिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी दे सकते है। यह आयोजन 3 जुलाई बुधवार को सुबह 11 से शुरू होगा, जिसका नियमित रूप से हर सप्ताह आयोजन होगा।

हाथी-मानव द्वन्द्व को रोकने नहीं होगी वित्तीय संसाधनों की कमी : मोहम्मद अकबर

हाथी-मानव द्वन्द्व को रोकने नहीं होगी वित्तीय संसाधनों की कमी : मोहम्मद अकबर रायपुर। हाथी-मानव द्वन्द्व को रोकने और हाथियों के संरक्षण विषय पर यह आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। प्रदेश सरकार हाथी सहित समस्त वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए प्रतिबघ्द है। हाथी-मानव द्वन्द्व को न्यूनतम करने और हाथियो के संरक्षण के लिए राज्य स्तर पर वित्तीय संसाधनों की कभी भी कमी नहीं होने दी आएगी। यह बात वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अरण्य भवन अटल नगर में प्रोजेक्ट एलीफेन्ट मानिटरिंग कमेटी द्वारा आयोजित तीसरी क्षेत्रीय कार्यशाला के…

मुख्य सचिव ने दिए हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभान्वित करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने दिए हितग्राही मूलक योजनाओं में लाभान्वित करने के निर्देश रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय कार्यकारिणी एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निगरानी समिति की बैठक का आयोजन नियमित रूप से किया जाए। योजना के क्रियान्वयन के लिए चयनित गांव में किए जा रहे प्रयासों के चलते सामाजिक आर्थिक संकेतकों में हो रहे बदलाव…

कृषकों को बीज एवं फलदार पौधे उपलब्ध कराएं – संचालक उद्यान

कृषकों को बीज एवं फलदार पौधे उपलब्ध कराएं – संचालक उद्यान रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को बाड़ी विकास के लिए बीज एवं रोग मुक्त उत्तम गुणवत्ता के पौध रोपण में तैयार कर उपलब्ध कराएं, जिससे किसानों की आये दो गुनी हो सके। दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक में संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी डॉ. प्रभाकर सिंह ने विभाग के उद्यान अधीक्षकों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए। विभागीय गतिविधियों के सफल संचालन के लिए संचालक उद्यानिकी की अध्यक्षता…

भूजल स्तर मे बढ़ोतरी के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी : डॉ. शिव डहरिया

भूजल स्तर मे बढ़ोतरी के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी : डॉ. शिव डहरिया रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज दो दिन तक चली मैराथन बैठक में नगरीय निकायों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए निस्तारी तलाबों और नालों की साफ-सफाई के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग…

दिव्यांग गजानंद, लीला और खेमीन की राह हुई आसान

दिव्यांग गजानंद, लीला और खेमीन की राह हुई आसान रायपुर। बालोद जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचे तीन दिव्यंागजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर उनकी राह आसान कर दी गई है। कलेक्टर स्वयं दिव्यांगजनों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी। डौण्डी विकासखण्ड के दल्लीराजहरा निवासी दिव्यांग गजानंद साहू, लीला साहू और कु.खेमीन मानिकपुरी ने कलेक्टर को बताया कि वे पैरों से दिव्यांग हैं। दिव्यांगता की वजह से उन्हें दैनिक कामकाज में परेशानियां होती है। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बैटरी चलित ट्रायसिकल दिलाने की मांग की थी। कलेक्टर…

नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर कराया गया प्रवेश

नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर कराया गया प्रवेश बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं सामरी विधायक चिंतामणी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर एवं मुँह मीठा कराकर तथा पाठ्य सामग्री और बस्ता प्रदान कर स्कूलों में प्रवेश कराया गया। विधायक बृहस्पत सिंह ने विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत जामवंतपुर के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक निधि से एक-एक आरओ वाटर मशीन…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लगे हथकरघा ओर हस्थ शिल्प प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लगे हथकरघा ओर हस्थ शिल्प प्रदर्शनी का किया शुभारंभ रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन में लगे हस्थशिल्प ओर हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए बुनकरों की कला ओर मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में हस्तशिल्प ओर हथकरघा की प्रदर्शनी का आयोजन बुनकरों की कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने का भी काफ़ी सार्थक प्रयास है। मुख्यमंत्री…

डाक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं

डाक्टर्स डे पर मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को दी शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय की स्मृति में मनाएं जाने वाले ’डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हर देश, काल और परिस्थितियों में चिकित्सा और चिकित्सकों का विशेष महत्व रहा है और समाज में उन्हें हमेशा प्रतिष्ठित स्थान और सम्मान दिया गया है। उन्होंने आशय व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी हमारे चिकित्सक देश और राज्य…

नगरीय निकायों में भी बनाएं जाएंगे मॉडल गौठान : डॉ. शिव डहरिया

नगरीय निकायों में भी बनाएं जाएंगे मॉडल गौठान : डॉ. शिव डहरिया रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी गौठानों का निर्माण किया जाएगा, जिससे पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सके तथा शहरों के आस-पास पशुपालकों को भी सहायता मिल सके। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने ये निर्देश आज सिविल लाईन्स स्थित नए ऑडिटोरियम में विभागीय बैठक में दिए। डॉ. डहरिया राज्य के सभी नगरीय निकायों को 10 जुलाई तक गौठान निर्माण की कार्ययोजना बनाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि…