दिल्ली-NCR में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

दिल्ली-NCR में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तेज हवाओं के साथ आई झमाझम बारिश से तापमान में भी कमी देखी गई। हर बार की तरह लोग इंडिया गेट पर मानसून की इस पहली बारिश का लुत्फ उठाते दिखे। वहीं, नोएडा में भी लोगों ने बारिश के बाद गर्मी से राहत महसूस की। जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज दिल्ली और एनसीआर में लोगों का बारिश का लंबा इंतजार…

मुख्यमंत्री निवास में बुधवार 17 जुलाई को ‘जन चौपाल-भेंट मुलाकात’ का कार्यक्रम स्थगित

मुख्यमंत्री निवास में बुधवार 17 जुलाई को ‘जन चौपाल-भेंट मुलाकात’ का कार्यक्रम स्थगित रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 17 जुलाई को निर्धारित ‘जन चौपाल-भेंट मुलाकात’ का कार्यक्रम वर्तमान में संचालित विधानसभा सत्र को देखते हुए स्थगित किया गया है।

प्रियंका के हाथो में पूरे उत्तर प्रदेश की कमान, मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस

प्रियंका के हाथो में पूरे उत्तर प्रदेश की कमान, मिशन 2022 में जुटी कांग्रेस नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की कमान किसके हाथों में होगी इसके लिए मंथन जारी है। लेकिन इन सब के बीच प्रियंका गांधी ने मिशन यूपी 2022 के तहत तैयारी अभी से शुरु कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी की बागडोर संभालेंगी। कई पार्टी कार्यकर्ता ट्विटर पर प्रियंका गांधी को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद…

सिद्धू के इस्तीफे पर बोले पंजाब सीएम कैप्टन, देखते हैं क्या करना है

सिद्धू के इस्तीफे पर बोले पंजाब सीएम कैप्टन, ‘देखते हैं क्या करना है’ नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा कि मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं है। यहां तक कि मैंने कैबिनेट फेरबदल के बाद उन्हें एक महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो दिया था। मंत्रिमंडल छोड़ना उनका निर्णय था। मुझे बताया गया है कि उन्होंने पत्र भेजा है। पहले पढ़ूंगा और फिर देखूंगा कि क्या किया जा सकता है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार सुबह मंत्रिपद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेज दिया था। पंजाब के…

कलराज मिश्रा हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त

कलराज मिश्रा हिमाचल और आचार्य देवव्रत गुजरात के राज्यपाल नियुक्त नई दिल्ली। कलराज मिश्रा को सोमवार को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वे आचार्य देवव्रत की जगह लेंगे। वहीं, अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी सूत्रों से मिली। ज्ञात हो कि बीजेपी नेता कलराज मिश्रा साल 2014 से 2019 तक यूपी के देवरिया से सांसद रहे हैं। उसके अलावा वे राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ से बीजेपी के विधायक भी…

क्रिकेट से सन्यास बाद धोनी ज्वाइन करेंगे ऑर्मी, इस जगह पर पोस्टिंग की जता सकते हैं इच्छा !

क्रिकेट से सन्यास बाद धोनी ज्वाइन करेंगे ऑर्मी, इस जगह पर पोस्टिंग की जता सकते हैं इच्छा ! नई दिल्ली। ICC क्रिकेट विश्व कप अभियान में धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भारतीय सेना को ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसे अनुमान लगाए जा रहे थे कि विश्व का सबसे बेहतरीन फिनिशर माना जाने वाला धोनी 2019 में खेले गए विश्व कप के बाद संन्यास ले सकते हैं। हालांकि अभी इन रिपोर्टो की किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई…

मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भेज दिया: नवजोत सिंह सिद्धू

मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भेज दिया: नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़। चर्चित नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की राजनीति को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। वैसे तो अपने बयानों की वजह से सिद्धू हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं लेकिन इस बार उनका इस्तीफा सुर्खियों में है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मंत्री पद से इस्तीफा दिया। सिद्धू ने कहा कि मैंने आज अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेजा है। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर…

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात कर लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात कर लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात करके उनके राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। असम में इस साल बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और उन्हें जानकारी दी कि राज्य के…

मोदी सरकार की NIA कानून का दुरूपयोग करने की न तो कोई इच्छा है और न ही कोई मंशा: अमित शाह

मोदी सरकार की NIA कानून का दुरूपयोग करने की न तो कोई इच्छा है और न ही कोई मंशा: अमित शाह नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की एनआईए कानून का दुरूपयोग करने की न तो कोई इच्छा है और न ही कोई मंशा है और इस कानून का शुद्ध रूप से आतंकवाद को खत्म करने के लिये ही उपयोग किया जायेगा। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण संशोधन विधेयक 2019 पर लोकसभा में चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अमित शाह ने कहा कि कुछ…

18 जुलाई को कुमारस्वामी करेंगे विधानसभा में बहुमत साबित

18 जुलाई को कुमारस्वामी करेंगे विधानसभा में बहुमत साबित बंगलुरु। कर्नाटक का सियासी घमासान लगातार जारी है। राज्य में राजनीतिक उथलपुथल का आज 10वां दिन एक बड़ा फैसला स्पीकर की तरफ से लिया गया है। कर्नाटक में विधानसभा स्पीकर ने कुमारस्वामी सरकार को बहुमत साबित करने का मौका दिया है। विपक्ष और सत्त पक्ष के स्पीकर से बात करने के बाद यह फैसला लिया गया। 18 जुलाई को कुमारस्वामी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद विधानसभा में वोटिंग होगी। वहीं कर्नाटक विधानपरिषद…