रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न मदर टेरेसा की 26 अगस्त को जयंती पर उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा एक महान संत थी, उन्होंने अपना पूरा जीवन पीड़ितों और दीन-दुखियों की सेवा में समर्पित कर दिया। मदर टेरेसा ने गरीब, बीमार, अनाथ, असहाय लोगों की मदद की और सहारा दिया। उन्हें निःस्वार्थ मानव सेवा के लिए भारत रत्न, नोबल शांति पुरस्कार जैसे कई सर्वोच्च पुरस्कारों से नवाजा गया। लोगों ने प्यार, सम्मान और आदर से उन्हें…
महीना: अगस्त 2019
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहार ‘पोला-तीजा‘ को व्यापक रूप से मनाने की तैयारियां शुरू
रायपुर। हरेली के बाद छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्यौहारों ‘पोला-तीजा‘ को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। पोला त्यौहार के लिए संस्कृति विभाग और तीजा के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। हरेली की तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर भी इन दोनों पारम्परिक त्यौहारों को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ का पोला तिहार मूल रूप से खेती-किसानी से जुड़ा पर्व है। खेती किसानी में बैल…
रिकॉर्ड स्तर पर सोने की कीमत, पहली बार 40 हजार के पार
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने सोमवार को नया रिकॉर्ड बनाया। सोने का भाव पहली बार 40 हजार के पार चला गया है। वहीं चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली और यह 45 हजार के पार चला गया। सोने की कीमतों में बढ़ोतरी अमेरिका और चीन में जारी व्यापार युद्ध के कारण कीमतों में तेजी बनी गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सुबह 11 बजे सोने की कीमत ने 39 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया था। इस दौरान सोने…
सुप्रीम कोर्ट से पी चिदंबरम को बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, 30 अगस्त तक बढ़ी हिरासत
नई दिल्ली। INX मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन अदालत से उन्हें राहत नहीं मिली। अदालत ने साफ कर दिया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ जो टिप्पणी की है उस पर दखल नहीं दिया जाएगा। साथ ही ये भी कहा कि अगर चिदंबरम जमानत चाहते हैं तो उन्हें निचली अदालत का रुख करना होगा। इसका अर्थ ये है कि चिदंबरम CBI की हिरासत में ही रहेंगे। इन सबके बीच ED की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।…
मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं में लिप्त 22 अधिकारियों को घर बैठाया
नई दिल्ली। क्या करप्शन खत्म नहीं हो सकता। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं, हो सकता है। बस थोड़ा सा बदलाव लाना होगा। अपने पहले कार्यकाल के दौरान PM मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर अपने रुख को कुछ इस तरह जाहिर कर संकेत दे दिया था कि केंद्र में काबिज मोदी सरकार इसे लेकर जीरो टालरेंस की नीति पर हैं। दूसरे कार्यकाल के शुरूआती दौर में ही इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के…
’पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक प्रगट किया’
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि यह भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है । श्री अरुण जेटली कुशल वकील के साथ अपने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में अनेक पदों पर सफलतापूर्वक कार्य करते हुए देश की सेवा की है सभी दलों के लोगों के साथ उनके आत्मीय रिश्ते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे तथा उनके परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मुख्यमंत्री…
पौनी पसारी योजना की शुरुआत, मुख्यमंत्री के हाथों 58 शहरी गरीबों को पसरा का आवंटन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में पुरूष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता और रस्सा-कसी कार्यक्रम में शामिल हुए। भूपेश बघेल ने इस अवसर पर पौनी पसारी योजना की शुरुआत करते हुये परंपरागत रूप से व्यवसाय करने वाले 58 शहरी गरीब हितग्राहियों को पसरा का आवंटन किया और उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। गत दिवस मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त हुईं आप सबकी शुभकामनाओं एवं असीमित प्यार से मैं अभीभूत हूँ। आप सबका यही प्यार और सदैव साथ रहना मेरी ऊर्जा है और यही…
सावरकर का अपमान करने वालों को बीच चौराहे पर पीटना चाहिए : उद्धव ठाकरे
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि जो वीर सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब एक दिन पहले कांग्रेस की छात्र इकाई ने दावा किया कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी की आवक्ष प्रतिमा पर कालिख पोत दी। ठाकरे ने कहा कि सावरकर का अपमान करने वाले लोगों की सार्वजनिक पिटाई से उन्हें आजादी की कीमत पता चलेगी। महाराष्ट्र में सावरकर को काफी सम्मान प्राप्त है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो…
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पंजाब के राज्यपाल सहित अनेक राजनेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 23 अगस्त को उनके जन्म दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू सहित पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक व्ही.पी. सिंह बदनोर ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे लगातार अनेक वर्षों तक समर्पण के साथ देश की सेवा में संलग्न रहेंगे। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पंजाब के राज्यपाल बदनोर सहित अनेक…
मुख्यमंत्री आज कांकेर और राजनांदगांव के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 24 अगस्त को कांकेर और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां शासकीय नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा वहां गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।
