रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी निवासी स्वर्गीय रघुदास कोसरे के निवास पहुंचकर उनके शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रघुदास कोसरे के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
महीना: दिसम्बर 2019
मुख्यमंत्री ने शिक्षक स्वर्गीय रामदीन साहू को दी विनम्र श्रद्धांजलि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम करसा पहुंचे। उन्होंने वहां अपने मर्रा स्कूल में शिक्षक रहे स्वर्गीय रमादीन साहू के निवास पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रामदीन साहू के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
खाद्य मंत्री श्री भगत ने धान खरीदी केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज महासमुंद जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बात की और उन्हें बताया कि केन्द्र सरकार तय समर्थन मूल्य के भुगतान के पश्चात अंतर की राशि किसानों को दी जाएगी। उन्होंने धान खरीदी कार्यों का अवलोकन के दौरान तौल मशीनों व बारदानों का निरीक्षण किया। श्री भगत ने उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों से भी बातचीत की और धान खरीदी व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर किया। निरीक्षण के दौरान खल्लारी क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शेख गफ्फार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता और समाजसेवी शेख गफ्फार के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय श्री गफ्फार के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
दूर प्रदेशों के लोक कलाकार आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने छत्तीसगढ़ के लिए हुए रवाना
रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आगामी शुक्रवार 27 दिसंबर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने वाले दलों के अपने अपने स्थानों से प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रवाना होने की जानकारियां प्राप्त होने लगी है। अरुणाचल प्रदेश जैसे दूरदराज के कलाकार रविवार को रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और उत्तराखंड के कलाकार आज रवाना होने वाले हैं। प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है। देश के 25 राज्यों के आदिवासी नृत्यदल इस समारोह में भाग ले रहे हैं। इनमे कुछ स्थानों…
छात्र अपनी ऊर्जा अच्छी सोच के साथ अच्छे कार्यों में लगाएं, सफलता मिलेगी : राज्यपाल अनुसुईया उइके
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी ऊर्जा को अच्छी सोच के साथ अच्छे कार्य में लगायेंगे तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। राज्यपाल सुश्री उईके रविवार को बिलासपुर स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें कुछ हासिल करना है तो दृढ़ निश्चय करना होगा उसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। जो जैसा सोचता है और करता है वह वैसा बन जाता है। राज्यपाल…
मतगणना कार्य में सावधानी तथा पारदर्शिता बरतने के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी निर्वाचन अभिकर्ता तथा गणन अभिकर्ताओं को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। आयोग द्वारा अवगत कराया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम महत्वपूर्ण कार्य मतगणना है। अतएव यह आवश्यक है कि गणना का कार्य बड़ी सावधानी से किया जाए और इस कार्य में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाए। मतगणना का कार्य अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के अधीक्षण, पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण में किया…
ओडिसा के लोक कलाकारों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत रविवार को ओडिसा के ओडिसा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना में आयोजित नृत्य संगम उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में श्री भगत का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री भक्त चरणदास ने की। भवानीपटना के लाल बहादूर शास्त्री स्टेडियम में 20 से 22 दिसम्बर 2019 तक नृत्य संगम उत्सव का आयोजन ओडिसा के भाषा साहित्य और संस्कृति विभाग के सहयोग से ओडिसा के सांस्कृतिक संगठन प्रतिवा द्वारा आयोजित किया गया है। ‘नृत्य…
म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में आने का दिया न्यौता
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा देश के विभिन्न राज्यों सहित अन्य देशों के मुख्यमंत्रियों और लोक कलाकारों को राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के लिए न्यौता देने की जिम्मेदारी राज्य के मंत्रियों और विधायकों को सौंपी गई है। कोण्डागांव क्षेत्र के विधायक मोहन मरकाम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में आने का न्यौता दिया। श्री मरकाम ने मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों को आदिवासी नृत्य महोत्सव में भेजने का आग्रह किया।
मनरेगा कार्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के क्रियान्वयन में एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य का नमूना पेश किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है। 1 अप्रैल 2019 से 21 दिसम्बर 2019 तक पिछले नौ महीनों में प्रदेश के 83 हजार 436 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राजस्थान, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के बाद छत्तीसगढ़ इस मामले में पूरे देश में चौथे स्थान…
