मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ख्यातिनाम लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि, बारूका पहुंचकर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के ग्राम बारुका पहुंचकर राज्य के सुप्रसिद्ध लोकगायक स्वर्गीय मिथलेश साहू के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री साहू के परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक-संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने उनकी माता मनटोरा बाई, धर्मपत्नी श्रीमती आशालता, पुत्र खुमन साहू एवं शोक-संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। श्री बघेल ने मंत्रीगणों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर…

राजभवन में उप राष्ट्रपति श्री नायडू का आत्मीय स्वागत

रायपुर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का आज यहां छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुर प्यारेलाल स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ पंचायत-रूरल डेवलपमेंट के निदेशक सुरेन्द्र कुमार जायसवाल, राज्यपाल के विधिक सलाहकार एन.के. चन्द्रवंशी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति श्री नायडू को राज्यपाल ने भेंट किया प्रगति प्रतिवेदन

रायपुर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को आज यहां राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में अब तक किए गए कार्यों पर आधारित प्रगति प्रतिवेदन पुस्तिका भेंट की।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के रायपुर आगमन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

रायपुर। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के आज शाम रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अगवानी की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मुख्य सचिव आर.पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। उपराष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। वे 27 दिसम्बर को सुबह 8ः05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर उड़ीसा के बालंगीर जाएंगें। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में बैगा और माड़िया जनजाति के प्रमुख लोक नृत्य

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक गीत, नृत्य और संपूर्ण कलाओं से परिचित होगा देश और विदेश। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह आयोजन 27 से 29 दिसम्बर तक किया जा रहा है। राजधानी का साईंस कॉलेज मैदान आयोजन के लिए सज-धज कर तैयार हो चुका है। इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों के आदिवासी लोक नर्तक दल के अलावा देश-विदेश के नर्तक दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में छत्तीसगढ़ की बैगा, कमार, पंडो, माड़िया, मुरिया, बिरहोर सहित विभिन्न जनजातियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी…

राहुल गांधी के मुख्यातिथ्य में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आगाज 27 दिसम्बर को : कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राहुल गांधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ 27 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे साईंस कॉलेज मैदान में होगा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, उप नेता आनंद शर्मा, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा, पूर्व सांसद के.सी. वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत,…

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की पत्रकार वार्ता, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बारे में बताया

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की और 27 दिसम्बर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियों, देश-विदेश से आने वाले कलाकरों के संबंध में जानकारी दिया। श्री भगत ने बताया कि महोत्सव में देश के 25 राज्यों और 6 देशों के कलाकार आ रहे है, कई प्रदेशों के कलाकार पहुंच चुके है और शाम तक सभी स्थानों के कलाकार पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव देश का पहला आयोजन है। इस भव्य आयोजन में पूरे छत्तीसगढ़…

यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ नेशनल ट्राइबल डॉन्स फेस्टिवल में शामिल होने पहुंची रायपुर

रायपुर। भारत में यूनाइटेड नेशन मिशन की चीफ यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर रेनाटा लोक डेसालियन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर United-nation-mission-ki-chiefसे होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने रायपुर पहुंच गई है। माना विमानतल पर संस्कृति विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने उनका स्वागत किया। We welcome you in Chhattisgarh.@tribalfest2019 #CGTribalFest2019 https://t.co/JxrjrRZJuA — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2019

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ समारोह में लद्दाख, कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति

रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर को सुबह 10 बजे होगा। शुभारंभ अवसर पर लद्दाख,, कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, बेलारूस और छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा जारी प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महोत्सव के प्रथम दिन 27 दिसम्बर को 11.45 बजे से विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि तथा अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। असम के कलाकारों द्वारा बागरूंगा नृत्य प्रस्तुत की जाएगी। तेलंगाना के कलाकारों द्वारा कोया नृत्य,…

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मान-सम्मान की सुखद स्मृति लेकर जाएं देश-विदेश से पहुंचे कलाकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम बेमेतरा से रायपुर वापसी के दौरान सीधे राजधानी रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर वहां 27 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारी का विस्तार से जायजा लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रविन्द्र चौबे तथा खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आयोजन स्थल पर मुख्य मंच, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, कलाकारों के लिए बनाए जा रहे वातानुकूलित…