तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार महासमुंद। बागबाहरा पुलिस चौकी में तीन अंतराज्यीय शराब तस्कर पकड़े गए हैं। आरोपी ओडिशा निर्मित दो हजार पाउच (40 बोरी) शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की फिराक में थे. मुखबिर से सूचना मिलने के बाद नाकेबंदी की गई. तलाशी के बाद आरोपियों से महुहा शराब और दो कार जब्त किए गए हैं। बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लग्जरी कार में कुछ लोग ओडिशा निर्मित शराब को महासमुंद में लाकर खपाने की फिराक में है. पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों पर निगरानी रखी…

कुछ शर्तों के साथ खेड़ा को मिली जमानत

कुछ शर्तों के साथ खेड़ा को मिली जमानत रायपुर। डीकेएस घोटाला मामले में आरोपी बनाए गए पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा को जमानत मिल गई है. न्यायधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट से उन्हें 2 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है.डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाले मामले में आरोपी बनाए गए पीएनबी बैंक के तत्कालीन डीजीएम राजीव खेड़ा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी. पुलिस राजीव खेड़ा की अग्रिम जमानत का विरोध भी किया था पुलिस चाहती थी कि उसे रिमांड में लेकर…

आंधी-तूफान में भी घर बैठे विद्युत सेवा से जुड़ी शिकायतें कर सकेंगे

आंधी-तूफान में भी घर बैठे विद्युत सेवा से जुड़ी शिकायतें कर सकेंगे रायपुर। राज्य पॉवर कंपनी द्वारा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की सेवा सुविधा में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है, जिसमें ई-सम्पर्क सेवा, ऑन लाईन उपभोक्ता सेवाएं, ईमेल सेवा, मिस्ड कॉल सेवा, बिजली बिल भुगतान हेतु प्रारंभ की गई सुविधाएं प्रमुख है। भीषण आंधी-तूफान हो अथवा देर रात किसी भी परिस्थिति में बिजली संबंधी शिकायत उपभोक्तागण घर बैठे कर सकते हैं। कंपनी मुख्यालय में केन्द्रीकृत कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस अत्याधुनिक कॉल सेंटर में 30 लाईनों से…

रामजी भारती ले रहे हैं कानूनी सलाह

रामजी भारती ले रहे हैं कानूनी सलाह राजनांदगांव। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामजी भारती को हटाये जाने से सियासत गर्म है। सरकार के इस फैसले को भाजपा के नेताओं ने द्वेषवश की राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा नेताओं ने सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को राजनीतिक फैसले के तहत प्रभावित करने का आरोप लगाया है। जबकि भाजपा नेता यह भी उदाहरण दे रहे हैं कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के मौजूदा प्रभारी पीएल पुनिया ने बकायदा केंद्र अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर…

कोर्ट में अधिवक्ता को धक्का देकर लूटा मोबाइल

कोर्ट में अधिवक्ता को धक्का देकर लूटा मोबाइल रायपुर। सार्वजनिक जगहों पर भी लूट पाट की घटना अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार को जिला अदालत में ही लुटेरों ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता का मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।कोर्ट में अदालती कार्यवाही जारी थी और वकीलों-मुवक्किलों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान जेएमएफसी भास्कर के न्यायालय के नजदीक आरोपियों ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल को धक्का दिया और उनका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच…

आरंग के समीप गुल्लू पहुंचा हाथियों का दल

आरंग के समीप गुल्लू पहुंचा हाथियों का दल रायपुर। राजधानी के आसपास क्षेत्र तक हाथियों का दल पहुंचने की खबर ने विभाग के साथ लोगों में दहशत है। आरंग के गुल्लू इलाके में 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इधर जशपुर से खबर मिली है कि पत्थलगुड़ी इलाके में गैलूंगा और कलिया में 20 हाथियों का दल मौजूद है। दोनों ही जगहों से हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग का अमला लगा हुआ है। महासमुंद से 16 हाथियों का दल सुबह आरंग के ग्राम गुल्लू पहुंचा,महानदी पार…

बच्चों को ऑनलाइन मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट

बच्चों को ऑनलाइन मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार बड़ा फैसला लिया है। हाईस्कूल 2019 के रिजल्ट की घोषणा के बाद अब रिजल्ट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट देने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इससे संबंधित बड़ा फैसला लिया है। इस बार बच्चों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त करना होगा जिसका आवेदन संबंधित स्कूल से करना होगा। माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए दिसम्बर तक ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

दंतेवाड़ा में एसपी के समक्ष इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा में एसपी के समक्ष इनामी नक्सली ने किया सरेंडर दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में एक नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है.आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को पुलिस ने जनमिलिशिया कमांडर बताया है. सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर किया है.पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सली का नाम बामन बेको बताया है. दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के सामने नक्सली ने सरेंडर किया है. पुलिस के मुताबिक सरेंडर किया नक्सली नारायणपुर जिले के ओरछा इलाका का जनमिलिशिया कमांडर था और 15 सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा था.

आपके पीडीएस का हाल प्रदेश ने देखा है डाक्टर साहब

आपके पीडीएस का हाल प्रदेश ने देखा है डाक्टर साहब रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश ने कहा है कि आपके पीडीएस का हाल प्रदेश ने देखा है, उसके घोटालों का पता पूरे देश को है। लाखों फर्जी राशन कार्ड से लेकर 36 हजार करोड़ का नान घोटाला, सब आपके पीडीएस की देन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सरकार के पतन की एक वजह ये घोटाले भी थे। इसकी बात करें तो आप बदलापुर बदलापुर चिल्लाने…

राजनांदगांव और जगदलपुर मेडिकल कॉलेजों को 350 सीटों की मिली मान्यता

राजनांदगांव और जगदलपुर मेडिकल कॉलेजों को 350 सीटों की मिली मान्यता रायपुर। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने राजनांदगांव और जगदलपुर मेडिकल कॉलेजों को कुल 350 सीटों की मान्यता दी है। अंबिकापुर और चंदूलाल कॉलेज इस मान्यता से वंचित रह गए है। प्रदेश के बाकी सभी मेडिकल कॉलेजों को एमबीबीएस सीटों के लिए मान्यता दे दी गई है।इससे पहले रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के 50 सीटों को नए सत्र के लिए मान्यता दी है। फैकल्टी और अन्य जरूरी सुविधाओं की कमी दूर नहीं कर पाने के कारण एमबीबीएस की 50 सीटों को…