प्री बीएड एवं डीएलएड परीक्षा 7 को

प्री बीएड एवं डीएलएड परीक्षा 7 को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 07 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक प्री बीएड एवं दोपहर 02 बजे से शाम 4.15 बजे तक डीएलएड का परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर इस परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन परीक्षाओं में चार हजार 57 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या…

किसानों का पंजीयन 10 से

किसानों का पंजीयन 10 से जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के निर्देशानुसार कृषक प्रक्षेत्रों पर बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों का पंजीयन का कार्य 10 जून से प्रारंभ किया जा रहा है। पंजीयन का कार्य प्रात: 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। इस संबंध में जिले के बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड बीज प्रक्रिया केन्द्र के प्रक्रिया प्रभारी ने बताया कि अनुभाग सक्ती अंतर्गत विकासखण्ड सक्ती में 10 जून को, विकासखण्ड डभरा में 11 जून, विकासखण्ड मालखरौदा में 12 जून को, अनुभाग पामगढ़ के अंतर्गत विकासखण्ड पामगढ़…

स्थानीय शिकायत समिति गठित

स्थानीय शिकायत समिति गठित जांजगीर-चांपा। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम के तहत सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री शशिकांता राठौर की अध्यक्षता में स्थानीय शिकायत समिति का गठन किया गया है। इस समिति में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संगीता पाण्डेय एवं श्रीमती पुष्पा देवी महंत सदस्य होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी समिति में पदेन सचिव होंगी।

तमन्ना खुंटे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश हुआ आसान

तमन्ना खुंटे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश हुआ आसान जांजगीर-चांपा। लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से सहजता से जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्राप्त कर विकासखण्ड मुख्यालय मालखरौदा के श्री तमन्ना खुंटे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश आसान हो सका। श्री खुंटे को नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु काऊंंिसंलिंग में शामिल होने के लिए जाति और निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। अब नवोदय विद्यालय में प्रवेश होने से श्री खुंटे का आगे बढऩे का सपना साकार होगा। मालखरौदा निवासी श्री तमन्ना खुंटे के पिता श्री अरूण कुमार खुंटे ने बताया…

वार्डों का परिसीमन नये सिरे से करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

वार्डों का परिसीमन नये सिरे से करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त जांजगीर-चंापा। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम के प्रावधानों के तहत नगरीय निकायों के वार्डों का परिसीमन नये सिरे से करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के लिए जांजगीर तहसील के तहसीलदार श्री प्रमोद गुप्ता, नगर पालिका परिषद चांपा के लिए चांपा के तहसीलदार श्री आर व्ही शर्मा, नगर पालिका परिषद अकलतरा के लिए अकलतरा के प्रभारी तहसीलदार श्री अनुज कुमार पटेल, नगर पालिका परिषद सक्ती…

महाधिवक्ता विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

महाधिवक्ता विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा रायपुर । महाधिवक्ता कनक तिवारी का इस्तिफा और सतिश चन्द्र वर्मा की नियुक्ति को लेकर चल रही विवाद थमने का नाम नहीं ले रही ह्ै। सरगुजा रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवक्ता के मुद्दे पर विधि विभाग ने कार्रवाई की है। महाधिवक्ता नियुक्ति विवाद के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर उन्हें क्यों पीड़ा क्यों हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…

भिलाई के कागज व बोतल गोदाम में लगी भीषण आग

भिलाई के कागज व बोतल गोदाम में लगी भीषण आग भिलाई। रविवार रात भिलाई स्थित कागज व बोतल गोदाम में भीषण आग लग गई। आगजनी से इलाके में अफरातफरी का माहौल फ़ैल गया। पुलिस व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम में आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि गोदाम का आधा से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया, पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या तखतपुर। बिलासपुर जिले तखतपुर थाना अंतर्गत छिरहाखार गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कालीचरण गोंड (20 वर्ष) है जो कि ठाकुरकापा गांव का रहने वाला है। रविवार को वह मजदूरी करने घर से निकला था। लेकिन रात हो जाने के बाद भी वापस घर नहीं पहुंचा।…

भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की भी दे रहा था धमकी

भाजपा नेता पर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की भी दे रहा था धमकी अंबिकापुर। भाजपा किसान मोर्चा के नेता पीयूष त्रिपाठी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है कि शादी का झांसा देकर आरोपी मुझसे पिछले 4 साल से दौहिक शोषण कर रहा था। पीडि़ता ने कहा कि जब मैने शादी के लिए कहा तो वह मुझे अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। अंतत: परेशान होकर पीडि़ता ने महिला थाना पहुंचकर मामले की जानकारी…

बसपा-जोगी कांग्रेस का टूटा गठबंधन

बसपा-जोगी कांग्रेस का टूटा गठबंधन रायपुर। लोकसभा चुनाव में उम्मीद के विपरीत नतीजों के बाद अब प्रदेश में बसपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठबंधन खत्म हो गया है। अब दोनों पार्टियां छत्तीसगढ़ में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव लड़ेगीं। बसपा को उम्मीद थी इस गठबंधन से उन्हें कुछ फायदा होगा लेकिन नतीजा इसके विपरीत रहा जिसके बाद मायावती ने यह फैसला लिया है। वहीं करारी हार की गाज कई प्रभारियों पर गिरी है। खराब प्रदर्शन पर मायावती ने कई राज्यों के प्रभारियों को हटा दिया है। जिसमें छत्तीसगढ़…