विधायक ने महारानी अस्पताल का किया निरीक्षण जगदलपुर। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान श्री जौन हर वार्ड में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके बीमारियों के विषय में तथा ईलाज के विषय में संबंधित डॉक्टर एवं नर्स स्टाफ से चर्चा की। विधायक रेखचंद जैन स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर गंभीर हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी जगदलपुर के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के विषय पर अक्सर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि महारानी अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल…
साल: 2019
महारानी अस्पताल का रिनोवेशन का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण
महारानी अस्पताल का रिनोवेशन का कार्य शीघ्र होगा पूर्ण जगदलपुर। महारानी अस्पताल का इन दिनों रिनोवेशन का काम चल रहा है। रिनेवेशन के साथ ही कैजुअल्टी यूनिट के साथ साथ मॉड्यूलर ओ.टी और सेमी मॉडलर ओ.टी का कार्य भी करवाया जा रहा है। जगदलपुर शहर के लोगों को जल्द ही महारानी अस्पताल का अपग्रेडेड वर्जन देखने को मिलेगा, जिसमें कैजुअलिटी यूनिट में मॉड्यूलर ओ.टी सेमी मॉड्यूलर ओ.टी के साथ-साथ आईसीयू की व्यवस्था भी की जाएगी, साथ में कैजुअल्टी यूनिट के बगल में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट भी बन रहा है। वर्तमान में…
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मवेशियों की मौत
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मवेशियों की मौत बीजापुर। ग्राम गोल्लागुड़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1 दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 8 बजे तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश भी हो रही थी। बारिश से बचने के लिए मवेशी इमली पेड़ के निचे चले गए, लेकिन उसी वक्त आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से तरह मवेशियों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। यह पूरा मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का है।
हाथियों के हमले में एक की मौत,दो घायल
हाथियों के हमले में एक की मौत,दो घायल जशपुर। जिले के नारायणपुर रेंज के बादलखोल अभ्यारण्य से लगे गांव रमसमा सिकटाटोली में घर में घुसकर हाथी ने परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले मे एक युवती की मौत हो गई। गांव रमसमा सिकटाटोली में एक परिवार ने अपने घर के अंदर धान उबाल कर सुखाने डाला थ जिसकी महक पाकर रात में हाथी उसे खाने के लिए घर में घुस गया। हाथी को घर में घुसा देखकर मुनी बाई और उसकी दोनो बेटी भागने लगीं। हाथी ने परिवार के…
युवती की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने शव को जलाया
युवती की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने शव को जलाया दुर्ग। कुम्हारी में एक युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का जली हालत में शव मिलने की जानकारी पर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. शनिवार सुबह कुम्हारी-अकोला मार्ग में सड़क किनारे एक युवती की जली लाश वहां से गुजर रहे लोगों ने देखी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कुम्हारी थाना के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस को शराब…
जवान से मारपीट करने वाले एसआई गिरफ्तार
जवान से मारपीट करने वाले एसआई गिरफ्तार राजिम। पुलिस आरक्षक की पिटाई मामले में फरार चल रहे सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी एसआई भीम अर्जुन तांडी धमतरी जिले के कुरुद थाने में पदस्थ है। इस मामले में पहले ही आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो पाई। दरअसल सर्चिंग पर निकले डायल 112 के पुलिस जवान ढाबे में मौजूद बुलेट सवार से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान पुलिस से युवकों से झड़प हो गई। वहां…
एसबीआई में देर रात जाम छलका रहे थे अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस ने दी दबिश
एसबीआई में देर रात जाम छलका रहे थे अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस ने दी दबिश जशपुर। एसबीआई बैंक में शुक्रवार देर रात जाम छलका रहे अधिकारी-कर्मचारी को पुलिस ने दबीश दिया जिससे हड़कंप मच गया। मामला तपकरा भारतीय स्टेट बैंक शाखा का है। यहां रात करीब 12 बजे बैंक खोला गया और अधिकारी-कर्मचारियों ने शराब की महफिल सजाई। तभी इसकी भनक पुलिस को लगी। सर्चिंग पर निकली पुलिस को जब देर रात बैंक में कुछ लोगों के दाखिल होने की खबर मिली तो तत्काल वहां पहुंच गई। बैंक के अंदर बैंक मैनेजर…
राजग सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक का बड़ा फैसला, सभी किसानों को मिलेंगे सालाना 6 हजार रुपये
राजग सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक का बड़ा फैसला, सभी किसानों को मिलेंगे सालाना 6 हजार रुपये नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी की सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली मंत्रिपरिषद की बैठक यहां हुई। मोदी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। PM नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि का दायरा बढ़ा दिया है। नए फैसले के तहत अब 3 करोड़ और किसानों को हर महीने 2 हजार रुपये मिलेंगे। यानी अब इस योजना का लाभ देश के करीब 15 करोड़ किसानों…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दन्तेवाड़ा के जैविक खेती करने वाले किसानों ने भेंट की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दन्तेवाड़ा के जैविक खेती करने वाले किसानों ने भेंट की रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर प्रवास पर गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावण्ड में दन्तेवाड़ा जिले के जैविक उत्पाद स्टॉल का अवलोकन कर स्थानीय देशी किस्मों के जैविक चावल, दाल सहित अन्य जैविक उत्पादों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने इन जैविक उत्पादों के लिये किसानों के लगन और मेहनत की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के इस दूरस्थ अंचल के किसानों के जैविक उत्पादों को देश-दुनिया में मशहूर करने के लिये सकारात्मक प्रयास किये…
सुकमा जिले में लगेंगे स्थानीय वनोपज पर आधारित फुड प्रोसेसिंग लघु उद्योग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
सुकमा जिले में लगेंगे स्थानीय वनोपज पर आधारित फुड प्रोसेसिंग लघु उद्योग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सुकमा जिले के विभिन्न गांवों में स्थानीय वनोपज पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण लघु उद्योग इकाईयां खोली जाएगी, जिससे यहां के स्थानीय लोगों को इन उद्योगों से सीधे तौर से जोड़ा जाएगा। वे आज सुकमा जिले के दूर्गम क्षेत्र पोलमपल्ली में चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल पोलमपल्ली के चौपाल में पालामडगू, कांकेरलंका, तोंगगुड़ा, नागलगुण्डा, देवरपल्ली, आरगट्टा, मनीकोण्टा आदि ग्रामों के ग्रामीणों से रूबरू…
