डभरा एनआरसी, आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

डभरा एनआरसी, आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर आंगनबाड़ी केन्द्रो, एनआरसी और हितग्राहियों से सतत् संपर्क किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार ने डभरा परियोजना के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं संधारित पंजी का अवलोकन किया। डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी निरीक्षण किया। पोषण पुनर्वास केन्द्र के सभी दस बिस्तर पर बच्चें उपचार का…

चयन परीक्षा के परिणाम घोषित

चयन परीक्षा के परिणाम घोषित जांजगीर-चांपा। जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में सत्र 2019-20 में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन विगत 06 अप्रैल को किया था। चयन परीक्षा का परिणाम सीबीएसई द्वारा घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संस्था कार्यालय से संपर्क करने को कहा है।

सातवीं आर्थिक गणना का सर्वे पहली बार मोबाईल एप से

सातवीं आर्थिक गणना का सर्वे पहली बार मोबाईल एप से जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत कार्यालय परिसर के लाईवलीहुड कॉलेज भवन में सातवीं आर्थिक गणना सर्वे के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला योजना एवं संख्यिकी विभाग की उप संचालक श्रीमती पायल पाण्डे ने बताया की आर्थिक गणना सर्वे का कार्य पहली बार मोबाईल एप के माध्यम से किया जा रहा है। इस कार्य में वीएलई की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वीएलई घर-धर जाकर गणना का कार्य करेंगे एवं…

शराब दुकान को हटाने कब होगा आदेश?

शराब दुकान को हटाने कब होगा आदेश? रायपुर। अवन्ति नगर स्थित शराब दुकान आम लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों के लिये परेशानी का सबब बनते जा रही है। स्थानीय निवासियों समेत इस क्षेत्र में स्थित स्कूल प्रबंधन ने भी इस शराब दुकान के संचालन पर कई बार आबकारी विभाग व मंत्री को आपत्ती जाहिर की लेकिन नतीजा सिफर रहा। अवंति नगर मुख्य मार्ग पर स्थित शराब दुकान होने से यहां सें आने वाले जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बड़ी आबादी वाला क्षेत्र…

नक्सलियों ट्रक और ड्रिल मशीन को किया आग के हवाले

नक्सलियों ट्रक और ड्रिल मशीन को किया आग के हवाले पखांजूर। नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए निर्माण कार्य में लगे एक ट्रक औऱ ड्रिल मशीन को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है। घटना कांकेर जिले के पखांजूर के बांदे थाना इलाके का है। नक्सलियों ने गुरूवार रात पीव्ही 85 में पुल निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

पोलमपल्ली में सीएम ने लगाई चौपाल

पोलमपल्ली में सीएम ने लगाई चौपाल सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान सुकमा के पोलमपल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से चौपाल लगाकर लोगों से चर्चा की और लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अनेक घोषणाएं भी की। श्री बघेल ने पोलमल्ली में मिनी स्टेडियम के निर्माण की मंजूरी दी । साथ ही गांव में स्कूल और हॉस्पिटल खोलने का ऐलान भी किया। श्री बघेल ने किसानों से चर्चा के बाद कहा कि सुकमा में सिंचाई की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही गांवों में…

डॉ. अमृता वर्मा को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शोधपत्र प्रस्तुत करेगी

डॉ. अमृता वर्मा को अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शोधपत्र प्रस्तुत करेगी रायपुर। इटली के फ्लोरेंस में अंतरराष्ट्रीय रेटिना कांफ्रेंस में डॉ. अमृता वर्मा को अपना शोधपत्र प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया है। रतौंदी (रेटिनाइटिस पिगमेन्टोआ) की बीमारी में आंख के परदे पर होने वाले दुष्प्रभाव पर आधारित इस शोधपत्र को प्रस्तु करने के लिए डॉ. वर्मा शुक्रवार को इटली के लिए रवाना हो गई। डॉ. अमृता वर्तमान में अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सह अध्यापक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं।

परेड में सही वर्दी में नहीं पहुंचने वाले जवान दंडित

परेड में सही वर्दी में नहीं पहुंचने वाले जवान दंडित रायपुर। एसएसपी आरिफ शेख ने शुक्रवार सुबह यहां पुलिस ग्राउंड में परेड मार्च की सलामी ली। इस दौरान सही वर्दी में नहीं पहुंचने वाले जवानों को दंडित किया गया । परेड में 2 सौ से अधिक पुलिस जवान शामिल हुए। पुलिस ग्राउंड में आज सुबह दो सौ से अधिक जवान परेड मार्च कर रहे थे, तभी एसएसपी व अन्य पुलिस अफसर वहां पहुंचे। एसएसपी आरिफ शेख ने वहां परेड की सलामी लेने के बाद वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को कई…

एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नये नौसेना प्रमुख का कार्यभार

एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नये नौसेना प्रमुख का कार्यभार नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। वह ऐसे पहले हेलिकॉप्टर पायलट हैं जो बल का संचालन करेंगे। उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। करीब चार दशक के उत्कृष्ट कॅरियर के बाद लांबा सेवानिवृत्त हो गये हैं। शीर्ष पद पर नियुक्ति से पहले सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीज (एफओसी-इन-सी) थे। नौसेना प्रमुख के तौर पर एडमिरल सिंह की तत्काल प्राथमिकता नये…

अस्पताल के सोलर पैनल बॉक्स में आग लगने से हड़कंप मचा

अस्पताल के सोलर पैनल बॉक्स में आग लगने से हड़कंप मचा सिमगा। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिमगा में गुरूवार शाम उस वक्त हडकंप मच गया जब सूर्य के प्रकाश से चलने वाले सोलर पैनल बॉक्स में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब शाम 5 बजे सोलर पैनल बॉक्स वाले रूम से एका-एक धुँआ निकलने लगा। जिसके बाद किसी बड़ी घटना के डर से स्वास्थ कर्मचारी व मरीज घबरा गये लेकिन कुछ कर्मचारियों ने सूझबुझ दिखाते हुए अस्पताल में लगें फायर सेफ्टी के प्रयोग से सोलर पैनल बॉक्स में…