स्व. महेन्द्र कर्मा की मूर्ति का मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया अनावरण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के यशोवर्धन राव वार्ड में स्व. श्री महेन्द्र कर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर स्व. श्री कर्मा की धर्मपत्नी देवती कर्मा और उनके परिजन, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, बस्तर सांसद दीपक बैज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
साल: 2019
वन अधिकार कानून को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से लागू करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
वन अधिकार कानून को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से लागू करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन अधिकारों की मान्यता के क्रियान्वयन पर आज जगदलपुर में कुम्हरावंड स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कानून उनके लिए बना है, जो हजारों सालों से वनों की रक्षा कर रहें हैं। इसलिए उनके अधिकार के लिए बने इस कानून को प्रदेश में पूरी गंभीरता और ईमानदारी से लागू किया जाए। उन्होेंने कहा कि इस अधिनियम में किसे और कैसे मान्यता पत्र दिया…
एंटी रेबीज वेक्सीन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर मंत्री ने लगाई फटकार
एंटी रेबीज वेक्सीन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर मंत्री ने लगाई फटकार खरसिया। मंत्री उमेश पटेल ने आज अलग-अलग अस्पतालों निरिक्षण किया उनके साथ जिला कलेक्टर यशवन्त कुमार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर स्टोर कीपर अमर सिंह जांगड़े को निलंबित कर दिया.श्री पटेल ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
जाति प्रमाण पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा
जाति प्रमाण पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा जगदलपुर। जाति प्रमाण पत्र के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने जाति प्रमाण पत्र को सरलीकरण करने के लिए अब बच्चे के जन्म के साथ ही उसे जाति प्रमाण पत्र भी जारी कर देगी. बच्चे को यह जाति प्रमाण पत्र उसके पिता के पास जाति प्रमाण पत्र होने की स्थिति में ही जारी किया जाएगा. सरकार के इस फैसले से अनुसूचित जाति औऱ जनजाति वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.इसके साथ ही सरकार ने स्थानीय स्तर पर ही बस्तर…
ओवरटेक कर रहे बाइक सवार की मौत
ओवरटेक कर रहे बाइक सवार की मौत कोंडागांव। कोण्डागांव के नेशनल हाइवे पर सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नेशनल हाइवे 30 पर राजधानी रायपुर की ओर से आ रही ट्रक और ट्रक को ओवरटेक कर रहे बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खबर के अनुसार रायपुर से जगदलपुर जा रहे ट्रक एपी 16 टीई 5207 को एक बाइक सीजी 17 ई 7815 ने कोंडागांव के पास ओवरटेक करने की कोशिश की। जब युवक बाइक ओवरटेक कर…
30 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
30 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार सुकमा। कोंटा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाव घाट के पास नाकेबंदी की और चेकिंग शुरू की इस दौरान उन्होंने मलकानगिरी से कोंटा की ओर ले जा रहे 30 किलो अवैध गांजे के साथ दो युवक सुभाष सिंह और आग मुदली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वह गांजे को लेकर कोंटा जा रहे थे, जप्त गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गयी है।
बदले-बदले से लग रहे गांव
बदले-बदले से लग रहे गांव सुकमा। सुकमा जिले के गांवों में गाय गोठान तेजी से आकर लिया हैं। यह गोठान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गांव सुराजी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी के तहत बनाए जा रहे हैं योजना के तहत गांवों में पशुओं विशेष कर गौवंशी पशुओं और अन्य पालतु पशुओं के लिए बनाए जा रहे हैं। गांव की अर्थव्यवस्था में हमेशा से ही गौवंशी पशुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम जानते हैं कि गांव ग्रामीण, किसान और पशु हमेशा से ही एक दूसरे के पर आश्रित रहे…
ग्राम पंचायत मलनी व धुरकोट सचिव निलंबित
ग्राम पंचायत मलनी व धुरकोट सचिव निलंबित जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलनी की सचिव श्रीमती अहिल्या बाई सिदार एवं जनपद पंचायत डभरा ग्राम पंचायत धुरकोट के सचिव श्री तोरन सिंह सिदार को कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं गंभीर वित्तीय अनियमितता के चलते मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने निलंबित किया है। निलंबन अवधि के दौरान मलनी सचिव श्रीमती सिदार का मुख्यालय जनपद पंचायत जैजैपुर एवं धुरकोट सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत डभरा रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।…
शिक्षक पंचायत संवर्ग की नियमितीकरण एवं प्रतियोगी परीक्षा हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र आदेश जारी
शिक्षक पंचायत संवर्ग की नियमितीकरण एवं प्रतियोगी परीक्षा हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र आदेश जारी जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज यहां बताया कि जिले में कार्यरत शिक्षक पं. संवर्ग की नियमितीकरण एवं प्रतियोगी परीक्षा हेतु उन्हें दी जाने वाली अनापत्ति प्रमाण पत्र के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिसे जिला पंचायत की सूचना पटल और जिले की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट जांजगीर-चांपा डॉट जीओव्हीडॉट इन/जिला पंचायत डॉट एचटीएम पर देखा जा सकता है।
जिला जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन पत्रों पर हो रही है त्वरित कार्यवाही
जिला जनदर्शन कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन पत्रों पर हो रही है त्वरित कार्यवाही जांजगीर-चांपा। राज्य शासन की दिशा निर्देशों के अनुरूप लोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में प्रति सप्ताह जिला जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मांगों और समस्याओं के संबंध में दुरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होते हंै। इसी तारतम्य में विगत माह विकासखण्ड पामगढ़ के ग्राम झिलमिली के ग्रामीणों ने कलेक्टर के…
