रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, खाद्य अधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उनहोंने राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल धान खरीदी, लघु वनोपजों का संग्रहण और रोजगार सृजन, सुपोषण अभियान के संबंध में जरूरी निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए। इस दौरान जिलों के प्रभारी सचिव और विभागीय सचिव भी उपस्थित थे। आर.पी.मण्डल ने…
साल: 2019
भारत माता इग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ईको-क्लब का मिला पुरस्कार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भारत माता इग्लिश मीडियम स्कूल बिलासपुर के ईको-क्लब को उत्कृष्ट कार्य के लिये राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ ईको-क्लब का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। गुजरात के केवडिया में विगत 20 एवं 21 दिसम्बर को आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अरविंद नौटियाल द्वारा इन्हें पचास हजार की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे पद्मश्री डॉ अनिल प्रकाश जोशी एवं जाधव पयांग भी उपस्थित थे। पर्यावरण, वन एवं…
स्कूलों में मनोरंजक ढंग से बच्चे सीखेंगे भाषा, लर्निंग नेविगेटर कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों को मनोरंजक ढ़ंग से भाषा सीखाने के लिए लर्निंग नेविगेटर कार्यक्रम के तहत आज यहां दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में भाषा विज्ञानियों ने बच्चों के स्तर और उनकी क्षमता के अनुरूप भाषा की पकड़ को मजबूत बनाने के लिए सहायक शैक्षणिक सामग्री तैयार करने पर विचार विमर्श किया। इस कार्यशाला का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद के तत्वाधान में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न भाषाएं उपयोग की जाती है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे ध्यान में रखकर…
सिंचाई विस्तार के लिए 29 करोड़ के कार्य स्वीकृत, 2 हजार 844 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा की होगी वृद्धि
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के महासमुन्द, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सुकमा, कबीरधाम, धमतरी, राजनांदगांव और रायगढ़ जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 29 करोड़ 8 लाख 27 हजार रूपए के कुल 11 कार्य स्वीकृत किया गया है। इन सिंचाई विस्तार के कार्य पूरा होने से लगभग 2 हजार 844 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द जिले के विकासखण्ड बसना की उडेला जलाशय के नहर मरम्मत, लाइनिंग एवं…
सोलर सिस्टम लगाने 96.24 लाख स्वीकृत
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के नवा रायपुर प्रमुख अभियंता कार्यालय में सोलर सिस्टम लगाने के लिए 96 लाख 24 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है।
जिम्मेदारी और पूरी निष्ठा से करें मतगणना का कार्य : कलेक्टर श्री एल्मा
नारायणपुर। नगरपालिका परिषद के लिए 21 दिसंबर को हुए मतदान के बाद कल मंगलवार 24 दिसंबर को मतों की गिनती होगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मास्टर टेनर द्वारा मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण में जरूरी बातें बताई गई । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. एल्मा ने मतगणना में पूरी सावधानी, निष्पक्षता और पारदर्शिता बरतने की बात कही। उन्होंनें मतगणना के सभी कानूनी पहलुओं, ले-आउट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी। मतगणना जिला मुख्यालय नारायणपुर स्थित जिला पंचायत संसाधन…
धान खरीदी हेतु पंजीकृत किसानों का रकबा परीक्षण कर प्रतिवेदन दें : कलेक्टर
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को पत्र प्रेषित कहा है कि वे सहकारिता विभाग अधिकारी, खाद्य, राजस्व निरीक्षक और पटवारी की संयुक्त टीम बनाकर खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी हेतु पंजीकृत किसानों के रकबे का परीक्षण कराएं और प्रतिवेदन जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय को दो दिन के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री पाठक द्वारा नवागढ़ तहसील अंतर्गत सहकारी समिति तुलसी और खिसोरा के किसान पंजीयन के संबंध में तहसीलदार और पटवारियों के माध्यम से परीक्षण…
कलेक्टर एवं सामान्य प्रेक्षक ने की मतदान प्रक्रिया की संवीक्षा
नारायणपुर। नगरपालिका निर्वाचन 2019 के लिए 21 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद के लिए हुए मतदान के बाद रविवार 22 तारीख को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सामान्य प्रेक्षक (आब्जर्वर) आर.के तिवारी ने मतदान प्रक्रिया की संवीक्षा की। संवीक्षा में पाया गया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से रही। किसी भी मतदान केन्द्र से अप्रिय घटना सुनाई, दिखाई नहीं दी। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं से किसी भी प्रकार की आपत्ति या समस्या होने के बारे में पूछा। संवीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों…
शादी-विवाह में आई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज यहां रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती, कात्यायनी, परित्यक्ता परिचय सम्मेलन में शामिल हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शादी-विवाह में आ गई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लें तथा नई पीढ़ी के लोग भी इसमें सहयोग करें। राज्यपाल ने इस तरह के परिचय सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि इससे विवाह योग्य युवक-युवतियों को वर-वधु चुनने का अवसर उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इतनी आत्मीयता है कि मुझे लगता है कि मैं उनके…
मुख्यमंत्री ने श्री विनोद तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विनोद तिवारी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विनोद तिवारी (उम्र 86 वर्ष) मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी के पिता जी थे, जिनका आज सुबह निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
