भृत्य पद के आवेदकों से दावा आपत्ति आमंत्रित

भृत्य पद के आवेदकों से दावा आपत्ति आमंत्रित मुंगेली। जिन आवेदकों ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र के लिये रिक्त भृत्य 2 पद संविदा के पदों पर आवेदन किये है, उनके आवेदनों की प्रारंभिक जांच पश्चात उक्त प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक एकीकृत सूची प्रकाशन करते हुए दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन मुंगेली जिले के वेबसाईट तथा कार्यालय जिला पंचायत मुंगेली के सूचना पटल एवं कार्यालय जिला पंचायत संसाधन केंद्र मुंगेली के सूचना पटल में किया जा सकता है। उक्त सूची में किसी भी प्रकार…

46 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया

46 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया मुंगेली। जिला परिवहन अधिकारी ने टीएल प्रकरण के संदर्भ में 21 मई से 23 मई 2019 तक अघोषित टैक्सी स्टैण्ड दाऊपारा एवं पुराना बस स्टैण्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 46 वाहन बिना परमिट के संचालन होना पाया गया। जिसे ब्लैक लिस्ट कर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। हरीश दास मानिकपुरी अर्टिका, सुमन नायडू अर्टिका, विनोद कुमार डहरिया तवेरा, गौरीशंकर कुर्रे इको, वसीम खान अर्टिका, धर्मेन्द्र सिंह तवेरा, संजय नारंग बोलेरो, हेमा बाई महिलांग बोलेरो, तिलेश कुमार जाइलो, सागर कुमार…

समय सीमा में पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति से जिन्दगी हुई आसान

समय सीमा में पेंशन प्रकरणों की स्वीकृति से जिन्दगी हुई आसान बालोद। शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय कार्यालयों में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अधिसूचित सेवाएॅ समय सीमा में उपलब्ध होने से शासन प्रशासन के प्रति आमजनों में विश्वास बढ़ा है। बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवारभाट की 57 वर्षीय विधवा महिला श्रीमती खमेश्वरी और ग्राम जगतरा के 61 वर्षीय वृद्ध श्री गिरधर लाल की लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत समय सीमा में पेंशन प्रकरण की स्वीकृति से उनकी जिन्दगी आसान हुई है। ग्राम पंचायत देवारभाट की 57…

गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कल से

गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा कल से जांजगीर-चांपा। राज्य शासन के दिशानिर्देशों और कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में कल 28 मई से गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह पखवाड़ा 9 जून तक चलेगा। पखवाड़े का शुभारंभ कल जिला पंचायत जांजगीर से किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा के तहत ओआरएस की जानकारी, डायरिया पीडि़त बच्चों में गंभीर लक्षण की पहचान कर अस्पताल रेफरल हेतु प्रोत्साहित एवं उपचार प्रबंधन कर शून्य से पांच वर्ष आयु समुह के शिशु मृत्यु दर को शून्य करने हेतु जन…

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी नियुक्त

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी नियुक्त गरियाबंद। कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा शासन के निर्देशानुसार जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में भू-अभिलेख शाखा की सहायक अधिक्षक सुश्री ख्याति कंवर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष चौबीसो घंटे कार्य करेगा।

फर्जी ऋणपुस्तिका के साथ फर्जी जमानतदार पकड़ाया

फर्जी ऋणपुस्तिका के साथ फर्जी जमानतदार पकड़ाया रायपुर। जमानत लेने के लिए जमानतदार ही नहीं बल्कि ऋण पुस्तिका भी फर्जी मिलने से पुलिस व न्यायालय की सख्ती दिखाते हुए आरोपी को न केवल गिरफ्तार कर लिया है बल्कि यह तहकीकात भी कर रहे हैं आखिर कब से यह फर्जीवाड़ा चल रहा था। दरअसल आरोपी अजय मिश्रा की ओर से जमानतदार शंकर मोंगराज द्वारा फर्जी ऋणपुस्तिका पेश कर आरोपी अजय मिश्रा की जमानत लेकर झूठा शपथ पत्र पेश कर न्यायालय को गुमराह किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर मोंगराज को…

नही रहे मशहूर तबला वादक अमरदास मानिकपुरी

नही रहे मशहूर तबला वादक अमरदास मानिकपुरी रायपुर। छत्तीसगढ़ के तबला वादक अमरदास मानिकपुरी का आज सुबह निधन हो गया। अमरदास लम्बे वक़्त से बीमार चल रहे थे। नया थियेटर में कई वर्षों तक तबला वादक रहें। कई बड़े फनकारों के साथ भी उन्होने संगत की थी।अमरदास गांव की नाचा मंडली में तबला बजाते और कभी कभार छोटे-छोटे अभिनय भी करते 1971 में हबीब तनवीर ने उनको अपने पास बुला लिया था। अमरदास मानिकपुरी को संगीत नाटक एकेडमी की फैलोशिप तथा एकेडमी सम्मान से 23 अक्टूबर 2015 को दरबार हाल,…

राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर भड़के कलेक्टर

राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार पर भड़के कलेक्टर कवर्धा। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। धीमी राजस्व वसूली पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने 2 अधिकारियों के एक माह का वेतन रोकने निर्देश दिए हैं. इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक पंडरिया के तहसीलदार और कुंडा के नायब तहसीलदार का एक माह का वेतन रोकने निर्देश दिया गया है.

खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा

खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा कोरबा। कोरबा खनिज न्यास मद में घोटाले का खुलासा हुआ है। तत्कालीन सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे के खिलाफ शैक्षणिक निर्माण व डीएमएफ की राशि में घोटाला किए जाने की एक शिकायत की गई थी। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के निर्देश पर जांच अधिकारी रहे जिले के पूर्व सहायक आयुक्त बीआर बंजारे ने एक जांच रिपोर्ट तैयार किया है। इस रिपोर्ट के मुताबित श्रीकांत दुबे के कार्यकाल में करोड़ों की गड़बड़ी उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि शासन…

पड़ोसी ही निकला वृद्धा का जेवर चोर,गिरफ्तार

पड़ोसी ही निकला वृद्धा का जेवर चोर,गिरफ्तार भिलाईनगर। वृद्धा का जेवर चोरी करने वाला आरोपी पड़ोसी ही निकला। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे जेवर बरामद कर लिया है। चोरी होने से सदमें में आई वृद्धा को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। पुलिस के अनुसार कसारडीह निवासी लैन कुंवर नामकर महिला घर पर अकेली थी। वह वन विभाग में चौकीदारी का काम करती है। 20 मई की शाम जब घर लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ था। उसके जेवर मंगलसूत्र आदि गायब थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस…