लाखों की चोरी,दो गिरफ्तार

लाखों की चोरी,दो गिरफ्तार रायपुर। गुढिय़ारी के सूने मकान में एक चोरी के मामले का खुलासा हुआ है. गुढिय़ारी की रहने वाली सोहदरा बाई के घर चोरी हुई थी. शातिर लुटेरों ने घर से लाखों रूपए के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों की खोजबीन शुरू कर दी . शीतलापारा के रहने वाले कुशल साहू और कान्हा गिरी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. दोनों बदमाश नशे की लत एवं अन्य शौक को पूरा करने के…

जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर

जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सीपी आगरे, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके भुआर्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, जिला नोडल अधिकारी डॉ. शिवपाल सिंह सिदार, के कुशल मार्गदर्शन में विश्व स्किजोफ्रेनिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय मुंगेली में प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक जिला स्तरीय नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निमहांस बैंगलुरू से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक…

जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक 27 को

जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक 27 को मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (कोटपा एक्ट 2003) के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वयन समिति (डीएलसीसी) की बैठक 27 मई 2019 को समय सीमा (टीएल) के पश्चात कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में संबंधितों को नियत तिथि एवं निर्धारित स्थल में समय पर उपस्थित होने कहा गया है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से होगा संचालित

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून से होगा संचालित मुंगेली। वर्षा ऋतु में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है, जिसके कारण प्राकृतिक तथा नैसर्गिक घटनाओं में तात्कालिक राहत उपाय करने के उद्देश्य से जिले के सुदूर अंचलों/तहसीलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की दृष्टि से जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 121 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-264440 है। डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के. तम्बोली को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।…

आत्मा योजनांतर्गत रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

आत्मा योजनांतर्गत रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित मुंगेली। मुंगेली जिले में आत्मा योजनांतर्गत रिक्त पदों के लिए संविदा में नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। परियोजना संचालक आत्मा एवं उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर 1 पद अनारक्षित, ब्लॉक टेक्नालाजी मैनेजर 1 पद अजा के लिए, एसिसटेंट टेक्नालाजी मैनेजर 2 अनारक्षित, 1 अजा एवं 1 अजजा एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर (डाटा एंट्री ऑपरेटर) 1 पद अनारक्षित पदों के संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट पर देखी जा सकती है।

राम्हेपुर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 27 को

राम्हेपुर में नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर 27 को मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विकासखण्ड लोरमी के ग्राम राम्हेपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 मई 2019 को प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक किया गया है। शिविर में निमहांस बैंगलुरू से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे चिकित्सा अधिकारी एवं मनोसामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां प्रदान किया जायेगा। साथ ही मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों का पहचान कर नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की जायेगी। स्वास्थ्य…

आदर्श गौठान चरोटा में आकर्षित हो रहे पशुधन

आदर्श गौठान चरोटा में आकर्षित हो रहे पशुधन बालोद। बालोद जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी का संरक्षण, संवर्धन कार्य अब मूर्त रूप ले रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग पॉच किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत उमरादाह के आश्रित ग्राम चरोटा के आदर्श गौठान में गौवंशीय पशुधन आकर्षित होकर प्रतिदिन पहुॅच रहे हैं। पशुधन यहॉ गॉव से निकलकर दरदोरा नाला के किनारे-किनारे होकर गौठान पहुॅचते हैं। यहॉ पेड़ के नीचे किसानों द्वारा स्वेच्छा से उपलब्ध कराए गए पैरा खाकर और स्वच्छ पानी पीकर गौठान में विचरण…

गैर संचारी रोग रोकथाम एवं उपचार माह, 15 मई से 15 जून तक

गैर संचारी रोग रोकथाम एवं उपचार माह, 15 मई से 15 जून तक जांजगीर-चांपा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 15 मई से 15 जून तक गैर संचारी रोग रोकथाम एव उपचार माह मनाया रहा है। इसके अंतर्गत 30 वर्ष या 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का गैर संचारी रोग-मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर आदि रोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की जानकारी ऑन-लाइन दर्ज की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर संचारी रोग…

आचार, पापड़, मसाला व्यवसाय के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण 27 से

आचार, पापड़, मसाला व्यवसाय के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण 27 से जांजगीर-चांपा। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ग्रामीण बीपीएल परिवार के सदस्यों को स्वरोजगार हेतु नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 मई से आचार, पापड़, मसाला व्यवसाय के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए 18 से 45 वर्ष केे अभ्यर्थी पात्र होंगे। जिले के मूल निवासी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज की तीन फोटो और टिकिट साइज की एक फोटो के…

136 गौठान के लिए 22 करोड़ 24 लाख 49 हजार की स्वीकृति

136 गौठान के लिए 22 करोड़ 24 लाख 49 हजार की स्वीकृति जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा कृषि प्रधान जिला है। महानदी, हसदेव नदी, लीलागर नदी से यहां का भूजल स्त्रोत किसानी कार्य के लिए अनुकूल है। हसदेव-बांगो बांध से जिले का सर्वाधिक कृृषि रकबा सिंचित है। यहां के मेहनतकश किसान इस अनुकूलता का भरपूर लाभ लेते हैं। राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने के लिए नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी को मॉडल तरीके से संरक्षित करने की योजना प्रारंभ की है। गौठान और चारागाह की व्यवस्था करके पारंपरिक एवं…