बचाव पक्ष को साक्ष्य हेतु एक और अवसर

बचाव पक्ष को साक्ष्य हेतु एक और अवसर जांजगीर-चांपा। जिले के थाना मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में श्री सतीश नोरंगे पिता राजाराम नोरंगे की मृत्यु पर न्यायिक जांच हेतु गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायमूर्ति श्री इंदर सिंह उबोवेजा द्वारा सुनवाई में बचाव पक्ष को साक्ष्य हेतु एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। सुनवाई में बचाव पक्ष साक्ष्य हेतु 31 मई को उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। बचाव पक्ष यदि समंस के माध्यम से भी साक्ष्य प्रस्तुत…

जयस्तंभ चौक शिला पट्टिका के साथ शरारत,निगम ने कराया दुरूस्त

जयस्तंभ चौक शिला पट्टिका के साथ शरारत,निगम ने कराया दुरूस्त रायपुर। शरारती तत्व अपनी ओछी हरकतो से बाज नहीं आ रहे हैं यहां तक कि उन्होने राजधानी के मध्य स्थित जय स्तंभ चौक लगे शिलालेख तक को नहीं छोड़ा। पीतल के सुनहरे अक्षरों में लिखित जयस्तंभ को ठीक कर नया लगा दिया गया है। गत दिवस कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने इसे क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचा दिया था। नगर निगम आयुक्त शिव अनंत तायल के संज्ञान में आते ही उन्होंने अपने अधिकारियों से इसे तत्काल ठीक करने हेतु निर्देशित किया।…

216 पहुंचविहीन केन्द्रों में आगामी 4 महीनों के लिए होगा भंडारण

216 पहुंचविहीन केन्द्रों में आगामी 4 महीनों के लिए होगा भंडारण रायपुर। राज्य के 19 जिलों के 216 पहुंचविहीन केन्द्रों के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसका भंडारण भी शुरू कर दिया गया है। यह आबंटन आने वाले चार महीने के लिए जारी किया गया है। अब तक करीब 13 हजार एक सौ दस क्विंटल चावल, 232 क्विंटल शक्कर और 6.5 क्विंटल गेहूं का भंडारण किया जा चुका है। खाद्य विभाग से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में बस्तर में 06, बीजापुर में 08, दंतेवाड़ा…

एलआईसी कॉलोनी, मोवा में की गई नाले की सफाई

एलआईसी कॉलोनी, मोवा में की गई नाले की सफाई रायपुर। बारिश में जलभराव की स्थिति को रोकने के लिये नगर पालिक निगम,रायपुर द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान संचालित कर छोटे बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार इस हेतु ज़ोनवार ज़ोन कमिश्नर व ज़ोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जोन कमिश्नर श्री संतोष पांडेय के अनुसार ज़ोन 2 के अंतर्गत आने वाले मोवा के एलआईसी कॉलोनी में नाले की सफाई कराई गयी। अशोका रतन के पीछे…

दंतेवाड़ा-चित्रकोट उपचुनाव अक्टूबर में संभव

दंतेवाड़ा-चित्रकोट उपचुनाव अक्टूबर में संभव रायपुर। बस्तर लोकसभा सीट के दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव तय है संभवत: एक साथ यह चुनाव अक्टूबर में हो सकते हैं। दरअसल दंतेवाड़ा भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इस बीच लोकसभा में कांग्रेस ने चित्रकोट विधायक दीपक बैज को प्रत्याशी बना दिया और वे चुनाव भी जीत गए हैं। ऐसे में पन्द्रह दिन के भीतर उन्हे विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। प्रदेश की कश्मकश भरी राजनीति में एक बार भाजपा-कांग्रेस को इस चुनाव में अग्नि परीक्षा देनी…

रायपुर से झारसुगड़ा के लिए हवाई सेवा, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

रायपुर से झारसुगड़ा के लिए हवाई सेवा, ऑनलाइन बुकिंग शुरू रायपुर। काफी समय से लंबित मांग पूरी हो रही है वह थी रायपुर से झारसुगड़ा तक हवाई यात्रा की,एयर इंडिया ने आखिरकार यह सौगात प्रदेशवासियों को दे दी है। इससे यात्रियों की काफी परेशानी कम हो जाएगी। क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत एयर इंडिया अब रायपुर से झारसुगड़ा के लिए उड़ाने शुरू कर रही है। यह उड़ान 1 जून से शुरू हो जाएगी ,जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।

घर पर करा दी महिला की नसबंदी,मौत

घर पर करा दी महिला की नसबंदी,मौत बलौदाबाजार। तमाम अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता को लेकर चलाये जा रहे हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी पिछड़ेपन की वजह से लोगों को मौत के मुंह तक जाना पड़ रहा है। बलौदाबाजार में सरकारी नर्स की लापरवाही की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। नर्स ने घर पर ही महिला की नसबंदी करा दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को रायपुर रेफर किया गया इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।घटना से आक्रोशित परिजनों ने नर्स…

हाईकोर्ट ने डॉक्टर को दी क्लीनचिट

हाईकोर्ट ने डॉक्टर को दी क्लीनचिट बिलासपुर। दुर्ग के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने डॉक्टर को बड़ी राहत देते हुए उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर के आदेश को निरस्त करने का आदेश दिया है। वहीं कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि संबंधित आपराधिक अदालतों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित गाइडलाइनों का पालन करना चाहिए। दरअसल, पूरा मामला 12 मार्च 2015 का है। दुर्ग के राम रतन सोनी की पत्नी दिव्या सोनी ने दुर्ग के ही एक निजी अस्पताल में 12 मार्च 2015 को…

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश महासमुंद। बसना थाना अंतर्गत पिरदा के एक दुकान के बरामदा में युवक की संदिग्ध अवस्था में आज सुबह लाश मिली है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार जनक राम पटेल पिता अमृतलाल पटेल (32) की लाश प्रतिक टेंट हाउस के बरामदें में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. पुलिस के अनुसार दुकान संचालक शनिवार की सुबह जब दुकान खोलकर भीतर की ओर गया तो वहां लाश पड़ी थी.दुकान संचालक आसपास के लोगों को पहले इसकी सूचना…

भालू ने गाँव में घुसकर मचाया आतंक

भालू ने गाँव में घुसकर मचाया आतंक भानुप्रतापपुर। भालू ने एक बार फिर गाँव में घुसकर आतंक मचाया है। ग्राम बासला में कुछ दिन पूर्व ही वन विभाग के टीम ने भालू को खदेड़ा था। जिसके बाद 3-4 दिन तक तो भालू नही आया लेकिन अब उसने फिर यहाँ आकर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गये है, वन विभाग के अधिकारीयों को इसकी जानकारी दी गई है।