जीत के 24 घंटे बाद ही सज गए भाजपा के पोस्टर बैनर रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी रायपुर का राजनीतिक नजारा शुक्रवार से बदला हुआ नजर आ रहा था जब भाजपा के बैनर पोस्टर सज गए। कई पार्षदों व पूर्व पार्षदों ने सुनील सोनी व मोदी की तस्वीर वाली पोस्टर चस्पा कर दिए। कोतवाली चौक से सदर बाजार, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों से लेकर घरों व दुकानों के बाहर भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थकों द्वारा…
साल: 2019
नान मामले में आईएफएस सहित तीन ने कराया बयान दर्ज
नान मामले में आईएफएस सहित तीन ने कराया बयान दर्ज रायपुर। नान मामले की एसआईटी जांच के तहत आईएफएस अफसर कौशलेन्द्र सिंह, नान के तात्कालीन कांकेर जिला प्रबंधक चिंतामणी चंद्राकर और शिवशंकर भट्ट के पीए केके बारिक ने ईओडब्ल्यू दफ्तर में अपना बयान दर्ज कराया है। । नान के मुख्य आरोपी शिवशंकर भट्ट के पीए गिरीश शर्मा को भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता के परिवार वालों द्वारा संचालित एमजीएम ट्रस्ट के खातों में नान घोटाले से अर्जित की गई…
हादसे में हाईवा चालक की मौत
हादसे में हाईवा चालक की मौत भाटापारा। ट्रेक्टर और हाईवा में जोरदार भिडंत होने से हाईवा चालक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही ट्रेक्टर चालक को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, भाटापारा ग्राम तरेंगा के पास की घटना है। हादसे में अन्य घायलों का इलाज भाटापारा शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है।
नक्सलियों ने लगाए पांच बम,पुलिस ने किया डिफ्यूज
नक्सलियों ने लगाए पांच बम,पुलिस ने किया डिफ्यूज केशकाल। नक्सली इलाके केशकाल के पांच अलग अलग जगहों पर नक्सलियों द्वारा बम लगाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बम डिफ्यूज कर दिया। नक्सलियों ने ग्राम कुँएमरी मार्ग पर बम लगाए थे। आज इसी गांव में जिला जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। कलेक्टर नीलकंठ टेकाम में वहां पहुंचे हुए हैं। नक्सलियों द्वारा बम लगाने की घटना की सुचना के बाद एएसपी आनन्द कुमार साहू भी मौके पर पहुंच चुके हैं। ज्ञात हो कि नक्सलियों द्वारा…
रजबंधा मैदान ट्रांसफार्मर में लगी आग
रजबंधा मैदान ट्रांसफार्मर में लगी आग रायपुर। गर्मी का असर दिख रहा है जब कही न कही से आगजनी की खबर लगातार आ रही है। रजबंधा मैदान में पुराने भाजपा कार्यालय से कुछ दूर एक ट्रांसफार्मर में भीषण लग गई। आग की खबर मिलते ही 112 की टीम और दमकल की एक गाड़ी पहुंची और तत्परता से आग को बुझाया गया। चूंकि कुछ देर में ही पूर्व मुख्यमंत्री को भाजपा कार्यालय पहुंचना था इसलिए घटना को लेकर अफरा तफरी मच गई।
जिपं कार्यालय में लगी, दम घुटने से दो गंभीर
जिपं कार्यालय में लगी, दम घुटने से दो गंभीर बिलासपुर। जिला पंचायत कार्यालय नई बिल्डिंग स्थित पहली मंजिल में अचानक आग लग गयी। इस आग में सीईओ जिला पंचायत का चेंबर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज तो जलकर खाक हो गए। लेकिन आग लगने से अंदर फसे 6 लोगो को बाहर निकाला गया। अंदर फसे सभी लोगो को दम घुटने की शिकायत के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासनिक अमले के साथ दमकल विभाग की टीम लगातर आग…
छत्तीसगढ़ की जनता ने 5 महीने में ही कांग्रेस का भ्रम तोड़ दिया – डा. रमन
छत्तीसगढ़ की जनता ने 5 महीने में ही कांग्रेस का भ्रम तोड़ दिया – डा. रमन रायपुर। विधानसभा में बड़ी हार के पांच महीने बाद लोकसभा में मिली बड़ी जीत ने प्रदेश भाजपा को बड़ी राहत दी है। भाजपा मुख्यालय में मीडिया से शुक्रवार को रूबरू होने के दौरान भाजपा नेताओं के चेहरे पर आसानी से पढ़ा जा सकता था। पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमनसिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर न केवल कई तंज कसे बल्कि यहां तक कह दिया कि जो मोदी को झोला लेकर जाने की बात…
बिलासपुर जिपं कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले
बिलासपुर जिपं कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले बिलासपुर। शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यलय में भीषण आग लग गई है। यह आग नई बिल्डिंग के प्रथम तल पर लगी है। आग लगने की वजह से सीईओ जिला पंचायत का चेंबर जलकर खाक हो गया है। आग लगने का प्राथमिक कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिस वक्त बिल्डिंग के प्रथम तल में आग लगी उस वक्त वहां कोई कर्मचारी मौजूद नही था। आग की लपटों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलने की भी खबर है।…
अमित जोगी ने भूपेश को भेजा गुलाबी आईना
अमित जोगी ने भूपेश को भेजा गुलाबी आईना रायपुर। चुनाव परिणाम से वास्ता हो न हो लेकिन राजनीतिक दलों को चर्चा में बने रहने की आदत हो गई है। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गुलाबी रंग का आईना भेजा है। और कहा है कि आपको अपनी सरकार की सही तस्वीर दिखेगी। अमित जोगी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।जोगी ने आईना को अमेजन से खरीदा है। बकायदा उन्होंने इसकी रसीद भी भेजी है। अमित ने ट्वीट कर लिखा है कि देश के…
भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद भानुप्रतापपुर। सर्चिंग पर निकली बीएसएफ और डीआरजी की टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है । बोड़ा गांव से बीएसएफ व डीआरजी की संयुक्त टीम नक्सली गश्त पर रवाना हुई थी। इसी दौरान नक्सलियो से जवानों की मुठभेड़ हो गई, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। जिसके बाद घटननास्थल का मुआयना करने पर 2…
