प्रकाश बजाज को मिली जमानत रायपुर। छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार प्रकाश बजाज को जमानत मिल गई है,महिला की शिकायत पर 2016 के पुराने मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को प्रकाश बजाज को गिरफ्तार किया था। एक महिला ने प्रकाश बजाज पर यह आरोप भी लगाया था कि उन्होंने घर दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए ले लिए थे। महिला ने तब शिकायत पत्र में बताया कि प्रकाश बजाज से उसकी मुलाकात दो साल पहले भाजपा नेता मोहन मोटवानी के जरिए हुई थी। उन्होंने प्रकाश बजाज…
साल: 2019
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार
फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी गिरफ्तार कोटा। बेलहना चौकी पुलिस ने नकली क्राइम ब्रांच के तीन अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ग्रामीणों को क्राइम ब्रांच का धौंस देकर वसूली करते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया है। ग्राम करहीकछार निवासी सूर्यकांत प्रसाद ने बेलगहना चौकी में दस हजार रुपए की उगाही की रिपोर्ट लिखाई थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी नवशाद खान, आनंद पाठक,पीयूष निगम को पकड़ा. आरोपियों से मोबाइल व कार जब्त की गई. बहरहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही…
अचानक हुई बारिश से खुले में रखे सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता खराब
अचानक हुई बारिश से खुले में रखे सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता खराब भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में मंगलवार को हुई अचानक बारिश की वजह से सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता भीग गया है. तेंदूपत्ता खुले में रखा हुआ था, जिसके कारण भीग गया. गर्मी में पानी गिर सकता है इसका अनुमान किसी को नहीं था.भानुप्रातापपुर के तेंदूपत्ता गोदामों में भंडारण के लिए तेंदूपत्ता लाया गया था, जिसे खुले में रखा गया है. तेंदूपत्ते की कीमत लाखों रुपए होगी. बोरों में रखा पत्ता काला पड़ सकता है.गौरतलब है कि इन दिनो वन विभाग…
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा 30 को
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा 30 को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 30 मई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) प्रवेेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर परीक्षा के लिए जिले में छ: परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इस परीक्षा में एक हजार 912 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए केन्द्रवार पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय केरा रोड जांजगीर में 340 परीक्षार्थी…
हाथी ने बुजुर्ग को रौंद कर मार डाला
हाथी ने बुजुर्ग को रौंद कर मार डाला कोरबा। कोरकोमा वन मंडल के मदवानी गांव में केले के खेत में सो रहे एक बुजुर्ग पर हाथी ने हमला कर बुरी तरह से उसे पैरों के नीचे रौंद डाला। सुबह जब ग्रामीणों ने खेत में बुजुर्ग की लाश देखी तब घटना की जानकारी हुई वहीं बुजुर्ग का शव देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मृतक का नाम 60 वर्षीय लगन सिंह राठिया बताया जा रहा है। जो रात में बाड़ी की रखवाली करने के लिए खेत में सो…
हत्या के आरोप में सीएएफ का जवान गिरफ्तार
हत्या के आरोप में सीएएफ का जवान गिरफ्तार भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर जिले के ग्राम तरहुल के एक युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक जवान को गिरफ्तार किया है। युवती के परिजनों ने दो माह पहले फरवरी में उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस लगातार युवती को खोज रही थी इसी बीच पुलिस को पता चला युवती का किरन्दुल क्षेत्र में पदस्थ सीएएफ के जवान से उसका प्रेमप्रसंग था। अम्बिकापुर निवासी जवान से जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो जवान संतोषजनक…
28 मई से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर
28 मई से 17 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर जांजगीर-चांपा। खेल एवं युवा कल्याण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण जांजगीर चांपा द्वारा 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 28 मई से 17 जून तक किया जा रहा जिसमें बास्केटबाल, हैण्डबाल, हॉकी, फुटबाल, कराते, फैंसिग, खो-खो, साफ्टबाल, कबड्डी, बॉलीबाल खेलों को सम्मिलित किया गया है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के सफलतापूर्वक संचालन हेतु आज जिला खेल संघ संस्थाओं की पदाधिकारियों की बैठक श्री हरिलाल पटेल, जिला खेल प्रभारी, खेल एवं युवा कल्याण की अध्यक्षता में…
सड़क दुर्घटना में बीएसपी कर्मी की मौत
सड़क दुर्घटना में बीएसपी कर्मी की मौत भिलाईनगर। खुर्सीपार गेट के समीप सड़क दुर्घटना में एक बीएसपी कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही भट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कर शव को सड़क से उठवाया। दुर्घटना के पूर्व मृतक मोटर सायकल क्रमांक सीजी-04 बीजेड 5655 पर सवार हो खुर्सीपार गेट की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया।
नौकरी के नाम पर ठगी,आरोपी गया जेल
नौकरी के नाम पर ठगी,आरोपी गया जेल भिलाईनगर। सीजीपीएससी और एनएमडीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 26 लाख ऐंठने और नौकरी न लगने पर रुपये लौटाने में आनाकानी करने के बाद मामले की शिकायत थाने तक पहुंची। ठगी के शिकार पाटन निवासी पटेल परिवार की शिकायत पर तत्काल मामले में जुटी पुलिस ने तहकीकात के बाद आरोपी को धरदबोचा है। प्रकरण में आरोपी भिलाई के सेक्टर-4 का निवासी युवक आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पाटन के ग्राम बाबू बगीचा निवासी चेतन…
लाखों का सामान ले उड़े चोर
लाखों का सामान ले उड़े चोर बलरामपुर। रघुनाथनगर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप कारोबारी के घर अल सुबह चोरों ने धावा बोला और लाखों का माल साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर के गुप्ता पेट्रोलियम, गुप्ता ऑटोमोबाइल्स तथा गुप्ता जनरल स्टोर के संचालक ताराचंद गुप्ता के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया है। कारोबारी के मुताबिक चोरी लगभग दस लाख की है। चोर गैस कटर से खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और इस घटना को उन्होंने…
