मरीजों की जांच कर दवा वितरित मुंगेली। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम एवं कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड लोरमी के बैगा ग्राम मंजुरहा में टी.बी./लेप्रेासी जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सूदुर पहुँचविहीन बैगा ग्रामों में टीबी एवं लेप्रोसी के प्रति जागरूक करने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिसमें संदेहास्पद मरीज पाये जाने पर उनकी उपयुक्त जाँच कर चिकित्सा उपलब्ध करायी जाती है। जनजागरण शिविर के लिए एक दिन पूर्व कोटवार के द्वारा मुनादी कराया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ और मितानिनो के द्वारा गाँव…
साल: 2019
अभियुक्त कैलाश को 10 वर्ष की कठोर कारावास
अभियुक्त कैलाश को 10 वर्ष की कठोर कारावास मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जी.एस. कुंजाम द्वारा मुंगेली जिले के थाना लालपुर अपराध क्रमांक 80/2018 के द्वारा अभियुक्त कैलाश सिंह उर्फ कौशल सिंह को भा.दं.सं. की धारा 307 के अपराध में 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 हजार रूपये के अर्थदण्ड, धारा 25 आयुध अधिनियम 1959 के अपराध में 2 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1 हजार रूपये के अर्थदण्ड तथा धारा 27 आयुध अधिनियम 1959 के अपराध में 5 वर्ष के कठोर कारावास एवं 2 हजार रूपये के…
श्मशान घाट की ज़मीन हेरफेर कर बेच दी
श्मशान घाट की ज़मीन हेरफेर कर बेच दी अभनपुर। भू माफिया अब श्मशान घाट की जमीन तक को नहीं बख्श रहे हैं।अभनपुर इलाके में ग्राम नायकबांधा की श्मशान घाट की ज़मीन को गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। श्मशान घाट की जमीन को बेचे जाने के बाद समूचे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है और शिकायतकर्ताओं ने इस मामले को लेकरन अभनपुर के तहसीलदार से शिकायत की है। और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुहार लगाते हुए कहा है श्मशान घाट की भूमि को बेचे…
इलेक्ट्रिकल गोडाउन में हुई चोरी
इलेक्ट्रिकल गोडाउन में हुई चोरी रायपुर। सांई नगर जेल रोड में स्थित इलेक्ट्रिकल गोडाउन में चोरी हो गई। जिसके संचालक राजकुमार नागवानी हैं,चोरी, करने सीमेंट सीट तोड़ कर घुसे चोर, गोडाउन से 2 मोबाईल 40 हजार कैश और करीब 70 हजार तक कि समान की चोरी की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिरगांव बीनू पेट्रोल पम्प के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
बिरगांव बीनू पेट्रोल पम्प के पास सड़क हादसे में युवक की मौत रायपुर। बिरगांव स्थित बीनू पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया, युवक की मौके पर ही मोत हो गई। घटना खमतराई थाने की है। यह जगह डेंजर प्वाइंट के रूप में चिन्हित हो चुका है इसके बाद भी किसी संभावित दुर्घटना को रोकने का प्रयास अभी तक नहीं की गई है।
18 को नक्सलियों ने किया बंद का ऐलान
18 को नक्सलियों ने किया बंद का ऐलान सुकमा। दरभा डिवीजन के नक्सल संगठन ने पुलिसिया कार्यवाही का विरोध करते हुए 18 मई को बन्द का एलान किया है। दरभा डिवीजन के सचिव साईनाथ ने प्रेसनोट जारी कर कहा है कि पेशा कानूनों की धज्जियां सरकार जगह जगह उड़ा रही है। किरन्दुल इलाके में 4 नये पुलिस कैम्प और चिकपाल में 2 कैम्प खोलने की तैयारी पुलिस कर रही है। इन्ही विरोधो के साथ 3 मुठभेड़ों को फर्जी बताया गया है। गोंडेरास में जवानों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट और…
भालू ने ग्रामीण को मार डाला
भालू ने ग्रामीण को मार डाला महासमुंद। बागबाहरा के ग्राम घोयनाबाहरा में भालू के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। जब परिजन जंगल की ओर ढूंढने गए तो देखा कि उसकी लाश जंगल में पड़ी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर मनोज चंद्राकर ने बताया कि ग्राम घोयनाबाहरा के चांदू राम गुरुवार सुबह दातून तोडऩे के लिए जंगल गया था। जब दोपहर वह घर नहीं पहुंचा तो शाम को परिजन जंगल की ओर ढूंढने गए। इस दौरान चांदू राम की लाश पड़ी मिली।…
दस अधिकारियों-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस
दस अधिकारियों-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस बेमेतरा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महादेव कावरे ने संयुक्त जिला कार्यालय के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी में उदासीनता एवं लापरवाही के कारण उन्हें जिलाधीश द्वारा शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर द्वारा उपस्थिति पंजी अवलोकन के दौरान 10 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया। इनमें- श्रम विभाग के श्री आर.एस.मण्डावी, श्रम उप निरीक्षक, शेषेन्द्र प्रताप सिंह कल्याण अधिकारी, खाद्य विभाग के श्री राजेश शर्मा सहायक प्रोग्रामर, उप पंजीयक सहकारी संस्था…
नगरीय निकायों द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन होंगे, अधिसूचना जारी
नगरीय निकायों द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन होंगे, अधिसूचना जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय प्रशासन विभाग के द्वारा संचालित स्कूलों को शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने संबंधी प्रकाशित अधिसूचना का पालन करने के निर्देश राज्य के निगम आयुक्त एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को दिए हैं. विभाग के अवर सचिव एचआर दुबे की तरफ से जारी आदेश में नगरीय प्रशासन विकास विभाग के अंतर्गत संचालित शालाओं एवं शिक्षकों आदि का स्कूल शिक्षा विभाग में हस्तांतरण हेतु…
कर्ज के मामले में जेल भेजे गए किसानों को मिली जमानत
कर्ज के मामले में जेल भेजे गए किसानों को मिली जमानत रायपुर। कर्ज के मामले में जेल भेजे गए किसान श्री तुलाराम मौर्य और श्री सुखदास को गुरुवार को जमानत मिल गई। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जेएम भगत ने अधिवक्ता श्री डी वर्मा और श्री वीरेन्द्र बहोते द्वारा की गई अर्जी पर सुनवाई करने के बाद जमानत की मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा द्वारा चेक बाउंस के मामले में दायर किए गए परिवाद के आधार पर प्रथम श्रेणी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी…
