मुड़पार सरपंच पद के लिए मतदान 15 को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुड़पार (चु) में सरपंच पद हेतु बुधवार 15 मई को मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान दिवस के दिन ग्राम पंचायत मुड़पार अंतर्गत स्थित कार्यालयों में 15 मई को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
साल: 2019
सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग
सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग जांजगीर। सक्ति के मसनियाखुर्द गांव के एक घर में सिलेंडर फटने से पूरा घर आग की चपेट में आ गया। दो मंजिला मकान में आग लगने से पहले मंजिल में फंसे परिवार के 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस घटना में घर में मौजूद तीन गायों की मौत हो गई जबकि 6 गायों को बचा लिया गया। लोगों के मुताबिक सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद पूरे घर में आग फैल गई। नीचे मौजूद तीन मवेशी आग की…
बाराती कार हुई अनियंत्रित, 7 घायल
बाराती कार हुई अनियंत्रित, 7 घायल बलरामपुर। जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर डूमरखि नाला के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर आ रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में दूल्हा दुल्हन समेत बारातियों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तत्काल लोगों की मदद से बलरामपुर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है.
घर में सो रहा था परिवार,चोरों ने हाथ साफ कर दिया
घर में सो रहा था परिवार,चोरों ने हाथ साफ कर दिया जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घर के लोग हाल में सो रहे थे। चोर खिड़की के माध्यम से अंदर आए और चोरी करने के बाद मुख्य द्वार से निकल गए। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह पता चला।पुलिस ने बताया कि सेमरा निवासी सावित्री अपनी बेटी के साथ देर रात 12 बजे तक जाग रही थी। उसके बाद घर वाले घर…
साध्वी के संकल्प पत्र पर चुप क्यों हैं भाजपाई
साध्वी के संकल्प पत्र पर चुप क्यों हैं भाजपाई रायपुर। राजनीतिक दलों के कथनी व करनी में क्या फर्क होता है इस चुनाव में साफ तौर पर दिख रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लोकसभा सीट पर जब कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने अपने लोकसभा क्षेत्र के एजेंडा को लेकर अलग से घोषणा पत्र जारी किया था तब प्रदेश के भाजपा नेताओं ने जमकर खिल्ली उड़ाई थी कि क्या उन्हे कांग्रेस के राष्ट्रीय घोषणा पत्र पर भरोसा नहीं है कि अलग से घोषणा पत्र जारी करने की नौबत आ गई।…
ये पाप कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने किया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”: PM मोदी
ये पाप कांग्रेस के हर छोटे-बड़े नेता ने किया, लेकिन आज कांग्रेस कह रही है “हुआ तो हुआ”: PM मोदी रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1984 के सिख जनसंहार पर कांग्रेस की ओवरसीज इकाई के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर करारा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश पर सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस कितनी असंवेदनशील रही है उसका प्रतीक सिख दंगों पर पार्टी के तीन शब्द हैं..’हुआ तो हुआ’। PM मोदी ने कहा कि इससे पार्टी (कांग्रेस) का चरित्र पता चलता है। वर्ष 1984…
मिट्टी तेल छिड़क कर पत्नी को जला दिया,मौत
मिट्टी तेल छिड़क कर पत्नी को जला दिया,मौत रायपुर। राजधानी के कोटा निवासी एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा, मस्जिद रोड निवासी विजय जॉर्ज अपने पत्नी नलिनी जॉर्ज के साथ रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आक्रोशित पति विजय ने मिट्टी तेल छिड़कर नलिनी पर आग लगा दी।आग से वह काफी झुलस…
नाबालिग से रेप, युवक फरार
नाबालिग से रेप, युवक फरार रायपुर। अपराध है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है,रोज कहीं न कहीं कोई इस प्रकार की घटना सामने आ रही है। राजधानी में नाबालिग से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग को युवक दवाई दिलाने के बहाने ले गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में राजधानी की विधानसभा पुलिस ने धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। घटना विधानसभा थाने के दोंदेखुर्द इलाके की है। आरोपी तिल्दा का…
एसडीएम द्वारा अवैध बोर खनन पर वाहन जब्त
एसडीएम द्वारा अवैध बोर खनन पर वाहन जब्त मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में बिना अनुमति के बोर खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अनुविभाग मुंगेली अंतर्गत ग्राम सुरीघाट में आज 9 मई को बिना अनुमति के बोर खनन किया जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली श्री अमित गुप्ता द्वारा उक्त बोर वाहन क्रमांक केए 01 एमजे 3459 एवं सहायक वाहन क्रमांक टीएन 28 एवाय 9636 को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया है।…
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया जूस सेंटर का निरीक्षण मुंगेली। ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मौसमी फल, गन्ना जूस, पानी बर्फ अन्य पदार्थो का खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा तिरकी द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होने सभी गन्ना रस के संचालकों को साफ-सफाई रखने एवं खाद्य बर्फ का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया। मैंगो शेक के संचालकों को भी साफ-सफाई रखने हेतु व मैंगो शेक में खाद्य रंग का उपयोग करने को कहा गया है। बर्फ बनाने में दूषित जल के उपयोग को रोकने हेतु बर्फ फैक्ट्री…
