झुलसा दिया संडे की गर्मी ने,44 पार

झुलसा दिया संडे की गर्मी ने,44 पार रायपुर। राजधानी में सड़कों का सन्नाटा बता रहा है कि गर्मी भीषण रूप ले चुकी है। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर में तो लू चल रही है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पारा और बढऩे क संभावना है। भीषण गर्मी के चलते लोग दोपहर में घर से नहीं निकल पा रहे हैं, हालांकि जरूरी काम पर ही लोग दोपहर…

7 मई को परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक

7 मई को परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बैठक बिलासपुर। ब्राह्मण युवा आयाम की आवश्यक बैठक आयोजित किया गया जिसमें आगामी 7 मई को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय किया गया। ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा इसके साथ ही ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा इस वर्ष से भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह मनाया जायेगा जिसमे अनेक प्रकार के आयोजन किये जायेंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत रायपुर। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को ठोकर मार दी, जिसके चलते बाइक चला रहे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है व दो लोग के सिर व पैर में चोट लगने के कारण उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभनपुर के ग्राम खोरपा निवासी रवि साहू अपने दो दोस्तों के साथ बीती रात मोटरसाइकिल से आ रहा था। उसा दौरान धमतरी रोड कल्पतरु स्टील प्लांट के सामने तेज…

आईटीआई छात्र का हॉस्टल में मिला शव

आईटीआई छात्र का हॉस्टल में मिला शव दुर्ग। ग्राम कोलिहापुरी स्थित निजी हॉस्टल में आईटीआई के एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृत छात्र गेंदलाल वर्मा मूलत:ग्राम बढ़ईटोला जिला राजनांदगांव का निवासी था। वह पुलगांव स्थित बीएमव्याय कॉलेज में आईटीआई का छात्र था और ग्राम कोलिहापुरी के नीजि हॉस्टल में रहता था। छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। ग्राम कोलिहापुरी स्थित हॉस्टल के एक कमरे से दुर्गंध…

बाराती बस का ड्राइवर नशे में था,हंगामा

बाराती बस का ड्राइवर नशे में था,हंगामा रायपुर। राजधानी के अग्रसेन चौक के पास बीती रात एक बस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बस बारातियों से भरा हुआ था। बताया गया कि ड्राइवर नशे में चूर था। घटना के बाद तुरंत 108 और 112 की टीम को कॉल कर जानकारी दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच जुटे लोगों ने हंगामा कर दिया,आखिर बीच रिहायशी इलाके से नशे की हालत में इस बस और भी बड़ी घटना हो सकती थी।

मुकरने लगे हैं नान घोटाले के आरोपी

मुकरने लगे हैं नान घोटाले के आरोपी रायपुर। सूबे के चर्चित नान घोटाला मामला किसी न किसी कारण चर्चा में बना हुआ है। अब ताजा घटनाक्रम यह है कि न्यायालय में हुई गवाही से नया मोड़ आ गया है। एसीबी ने आरोप लगाया था कि नान के तत्कालीन अध्यक्ष डा. आलोक शुक्ला के निर्देश पर गिरीश शर्मा उनके हिस्से की अवैध राशि उनके मित्र डा. आनंद दुबे के पास पहुंचाया करता था. न्यायालय में डा. दुबे का बयान हुआ, जिसमें उन्होने गिरीश शर्मा से कोई राशि प्राप्त होने से पूरी…

किशनपुर हत्याकांड का खुलासा,सरपंच समेत 5 गिरफ्तार

किशनपुर हत्याकांड का खुलासा,सरपंच समेत 5 गिरफ्तार महासमुंद। साल भर पहले घटित किशनपुर हत्याकांड मामले महासमुंद पुलिस ने खुलासा किया है,बताया गया कि जब मुख्य आरोपी धर्मेंद्र बरिहा का नार्को टेस्ट कराया गया, तो उसने बताया कि हत्याकांड में वह अकेला नहीं, बल्कि उसके अलावा गांव के सरपंच और उसके 3 दोस्तों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. इसकी वजह थी बलात्कार व चोरी की नियत. सभी ने एक साथ शराब पीकर स्वास्थ्य कर्मी की रेप करने औऱ चोरी करने के नियत से घर में घुस गए. बात…

आबकारी में समुंद्र सिंह ने बनाया 15 करोड़ की संपत्ति,जांच जारी

आबकारी में समुंद्र सिंह ने बनाया 15 करोड़ की संपत्ति,जांच जारी रायपुर। आबकारी में रहकर जो काली कमाई समुंद्र सिंह ने किया है उसके आंकड़े सुनकर चकराना स्वाभाविक है इसलिए कि अभी तक 15 करोड़ की संपत्ति का पता चला है। अभी ईओडब्ल्यू की विवेचना जारी है। 2012 से 2017 के मध्य संविदा में ओएसडी के तौर पर पदस्थ रहे समुंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत होने के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की आठ टीमों की छापेमारी में उनकी लगभग 15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का…

सेंट्रल जेल में मिले 13 नए मानसिक रोगी

सेंट्रल जेल में मिले 13 नए मानसिक रोगी बिलासपुर। सेंट्रल जेल में जिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 13 नए मानसिक रोगियों का पहचान की गई। उन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार करने की सलाह दी गई। बिलासपुर सेंट्रल जेल में आयोजित मानसिक स्वास्थ कैंप में शनिवार को 13 नए मानसिक रोगियों की पहचान की गई। यह सब हाल ही में जेल में लाए गए हैं। सभी नए मानसिक रोगियों की काउंसलिंग की गई और उन्हें उपचार पर रखा गया है। यह कैंप जिला मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम…

इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीयन 30 जुलाई तक

इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीयन 30 जुलाई तक जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा इंस्पायर अवार्ड मानक 2019-20 के लिए आनलाईन नामिनेंशन प्रारंभ हो गया है। नामिनेशन की अंतिम तारीख 30 जुलाई है। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 10वीं के विद्यार्थियों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के साथ मॉडल का आईडिया भी बताना होगा। विद्यार्थियों को अपना पूरा नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता नंबर और आईएफसी कोड का भी उल्लेख करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी…