प्रशासन ने रोका बाल विवाह

प्रशासन ने रोका बाल विवाह जांजगीर-चांपा। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल द्वारा टीम तैयार कर पुलिस विभाग से समन्वय करते हुए ग्राम अमोरा विकासखण्ड नवागढ़ में बालिका के घर जाकर उसके अंकसूची की जांच की जहां बालिका की उम्र 17 वर्ष 04 होना पाया गया। बालिका का विवाह अक्षय तृतीया को होना निर्धारित था विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा बालिका तथा बालिका के माता-पिता एवं स्थानीय लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं समझाईस के पश्चात…

विराट के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील

विराट के आरोपियों की पैरवी नहीं करेंगे वकील बिलासपुर। विराट अपहरण कांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने आरोपियों की तरफ से पैरवी ना करने का निर्णय लिया है। जिला अधिवक्ता संघ ने बैठक कर इस संबंध में निर्णय लिया है। उनके मुताबिक अपहरण कांड के आरोपियों की ओर से जिला अधिवक्ता संघ की तरफ से कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा।अधिवक्ताओं का यह निर्णय जिले में हो रहे जघन्य अपराध के विरोध में लिया गया है,जिला अधिवक्ता संघ के इस निर्णय के बाद आरोपियों…

शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

शिक्षिका ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप डोंगरगढ़। खैरागढ़ ब्लॉक के मुढ़ीपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका ने स्कूल के प्रिंसिपल आर डी बंजारे पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका इसकी शिकायत कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य से की थी,जिसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा विभाग और आंतरिक शिकायत निवारण समिति की विशाखा कमेटी को जांच के आदेश दिए थे। कलेक्टर के आदेश के बाद विशाखा कमेटी जांच करने स्कूल पहुंची थी, वहां पीडि़ता सहित अन्य शिक्षक व आरोपी प्रिंसिपल से पूछताक्ष हुई है।

नपा अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा पांच मई को

नपा अधिकारी के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा पांच मई को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा नगरपालिका अधिकारी श्रेणी ख एवं ग के रिक्त पदों पर भर्ती की परीक्षा 5 मई को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा में 5 हजार 361 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्र शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर, परीक्षा केन्द्र शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर खोखराभांठा और परीक्षा केन्द्र…

चुनाव कार्य में अनियमितता बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित

चुनाव कार्य में अनियमितता बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित सूरजपुर। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने लोकसभा चुनाव कार्य में लापरवाही और अनियमितता पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने लोकसभा 2019 के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 प्रेमनगर के मतदान केन्द्र क्रमांक 64 कमलपुर 1 का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में मतदान केन्द्र के मुख्य द्वार में मतदान की समय अवधि का गलत लेखन कराया जाना पाया गया था। जिसके कारण मतदातों में भ्रम की स्थिति निर्मित हुई। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने…

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 26 छात्राएं चयनित

कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 26 छात्राएं चयनित राजनांदगांव। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अंबागढ़ चौकी के शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इस परिणाम के आधार पर अनुसूचित जनजाति वर्ग की 21, अनुसूचित जाति वर्ग की 3 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की 2 अर्थात कुल 26 छात्राओं को प्रवेश लेने हेतु पत्र जारी कर दिया गया है। इन छात्राओं को 15 मई तक प्रवेश लेना है। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य ने इस…

नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, पैथोलेब और डेन्टल क्लिनिक संचालकों की हुई बैठक

नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, पैथोलेब और डेन्टल क्लिनिक संचालकों की हुई बैठक राजनांदगांव। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में बॉयोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में निजी नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, पैथोलेब एवं डेंटल क्लिनिक संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बॉयोमेडिकल वेस्ट के मैनेजमेंट के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री एसके दीवान ने बताया कि शासकीय एवं निजी अस्पतालों, लेब और क्लिनिक से निकलने वाले बॉयोमेडिकल वेस्ट का…

कलेक्टर ने घोषित की स्कूलों में छुट्टियां

कलेक्टर ने घोषित की स्कूलों में छुट्टियां बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण गर्मी और तेज धूप से लोग बेहाल हैं। बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री के पास पहुंच चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।जिला कलेक्टर के आदेश पर दो दिन पहले ही शासकीय और अशासकीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी कर…

राहुल-वोरा ने चौबे का हालचाल जाना

राहुल-वोरा ने चौबे का हालचाल जाना रायपुर। लखनऊ में हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में दाखिल छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ली। उन्होने चौबे के के बेटे अविनाश से फोन पर बात करते हुए हिम्मत बंधाया और कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं हैं सब कुछ ठीक हो जायेगा। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने यूपी के राज्यपाल से दूरभाष पर चर्चा की और उचित उपचार के लिए सहयोग मांगा। लखनऊ में मौजूद पारिवारिक सूत्रों…

विशिष्ट योगदान देने वाले दिव्यांग सम्मानित

विशिष्ट योगदान देने वाले दिव्यांग सम्मानित रायपुर। कोपलवाणी चाईल्ड वैलफेयर आर्गेनाईजेशन रोटरी क्लब आफ रायपुर ग्रेटर एवं किएटिव आईज प्रमोशन्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सिविल लाइस स्थित वृन्दावन हाल में दिशाएं 2019 का आयोजन किया गया इस अवसर पर क्षेत्र विशेष में उपलब्धि प्राप्त दिव्यांगों को सम्मानित किया गया। दिव्यांग सम्मान समारोह के तहत ख्याति प्राप्त कलाकार साधना ढांढ, अनुपमा त्रिपाठी, जस्सी पिलिफ, कविता पाठक और नीलेश पाठक को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छग के दिव्यांगता के विशेषज्ञ एवं मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. अनु नागरकर, डॉ. अमित…