मिशन संचालक ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी का निरीक्षण मुंगेली। मिशन संचालक तमिलनाडु डॉ. दरेज अहमद एवं 5 सदस्यीय दल द्वारा जिले के विकासखंड लोरमी के सुदूर वनांचल क्षेत्र में जन स्वास्थ्य सहयोग, गनियारी द्वारा संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र-बम्हनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां पदस्थ सभी स्टाफ उपस्थित पाए गए। टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम यथा मातृत्व स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, क्षय नियंत्रण, कुस्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का मैदानी स्तर पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल के साथ कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र…
साल: 2019
कलेक्टर ने किया हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का निरीक्षण मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विकासखंड लोरमी के सुदूर वनांचल ग्राम सुरही में संचालित हेल्थ एवं वैलनेस सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पदस्थ सभी स्टाफ उपस्थित पाए गए। कलेक्टर द्वारा सभी स्टाफ को नियमित व गुणवत्तापूर्ण समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र पांडेय उपस्थित थे।
महापौर प्रमोद दुबे चार तक रायबरेली में संभालेंगे मोर्चा
महापौर प्रमोद दुबे चार तक रायबरेली में संभालेंगे मोर्चा रायपुर। महापौर व रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे अपने समर्थकों के साथ आज सुबह 7.30 बजे विमान से यूपी गए हैं जहां वे श्रीमती सोनिया गांधी के क्षेत्र रायबरेली लोकसभा में प्रचार करेंगे। चार मई तक वे वही रहेंगे। उन्हे कुछ विधानसभा की जिम्मेदारी विशेषतौर पर सौंपी गई है।
मोदी ने बनारस में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कहा, काशी जीत चुके है, हर पोलिंग बूथ जीतना है
मोदी ने बनारस में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित कहा, काशी जीत चुके है, हर पोलिंग बूथ जीतना है वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में पहली बार सत्ता समर्थक लहर देखी जा रही है। मोदी ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक आनंद का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता असली उम्मीदवार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने सुशासन के लिए ईमानदारी से काम किया और लोगों ने अपना मन बना लिया है कि वे फिर से…
पीएम मोदी ने किया नामांकन पत्र दाखिल, NDA-सहयोगी दलों ने दिखाई एकजुटता
पीएम मोदी ने किया नामांकन पत्र दाखिल, NDA-सहयोगी दलों ने दिखाई एकजुटता बनारस। काशी विश्वनाथ की नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। कलेक्ट्रेट के रायफल क्लब स्थित नामांकन स्थल पर पीएम मोदी ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ उनके चार खास प्रस्तावक जिलाधिकारी कक्ष में मौजूद रहे। आज से ठीक 5 साल पहले महीना था अप्रैल का और तारीख थी 24 जब गुजरात की धरती से नरेंद्र मोदी पहली बार काशी पहुंचे थे और अपना नामांकन दाखिल किया था। हर…
चाबी बनाने आए कारीगर ने ही लगा दी चपत
चाबी बनाने आए कारीगर ने ही लगा दी चपत रायपुर। पंडरी के एक भाजपा नेता के घर दो लाख की चोरी हो गई। आलमारी की चाबी बनाने आया एक कारीगर और उसका साथी चाबी बनाने के बजाय वहां लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर-सिक्के लेकर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर पूछताछ में लगी है। आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक अशोक विहार कालोनी पंडरी निवासी संजय जायसवाल 23 अप्रैल को चुनाव में व्यस्त था। वह…
आम फल नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित
आम फल नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित जांजगीर-चांपा। जिले के 9 शासकीय उद्यान रोपणी के आमफल बहार की नीलामी के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि नीलामी के लिए बंद निविदा आमंत्रित की गई है। फलन की स्थिति एवं नीलामी की शर्तो की जानकारी के लिए कार्यालयीन दिवस में रोपणियों में जाकर अवलोकन किया जा सकता है। शासकीय उद्यान रोपणी डोड़की सक्ती के लिए एक मई और चारपारा बलौदा के लिए 2 मई निर्धारित की गई है। इसी प्रकार भूतहा-मालखरौदा के…
पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा दो मई को
पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा दो मई को जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा दो मई को पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय जांजगीर में तीन-तीन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षाओं के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए 30 अपै्रल को शाम 4 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीईटी की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोहपर 12.15 बजे तक होगी। इसी प्रकार पीपीएचटी की परीक्षा द्वितीय पाली…
माओवादियों ने 10 गाडि़यों को किया आग के हवाले
माओवादियों ने 10 गाडि़यों को किया आग के हवाले कांकेर। माओवादियों ने एक बार फिर अपने नाकाम मंसूबों को अंजाम देने देर रात सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी। घटना सिकसोड़ थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां कड़मे से सोंडवामोड़ के बीच करीब 50 वर्दीधारी नक्सलियों ने वारदात को अंजाम देते हुए सात ट्रैक्टर, एक जेसीबी मशीन और दो ट्रक को आग के हवाले कर दिया। माओवादियों के बडग़ांव लोकल ऑर्गनाइजेशन स्क्वॉड (एलओएस) का नक्सली कमांडर दर्शन पद्दा ने आगजनी की वारदात को अंजाम…
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है डीकेएस
डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है डीकेएस रायपुर। रायपुर के सुपर स्पेशलिटी डीकेएस अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है. नेफ्रोलॉजी के चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरनें के प्रयास किए जा रहे है. मगर अभी तक नेफ्रोलॉजी विभाग अभी भी रिक्त है.
