अगले दो दिनो में लू चलने की संभावना

अगले दो दिनो में लू चलने की संभावना रायपुर। छत्तीसगढ़ के तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से लू की थफेड़े चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान है. उत्तरी पश्चिम दिशा से छत्तीसगढ़ में गर्म हवाएं प्रवेश कर रही है. इस वजह से न्यूनतम तापमान में काफी इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश में लू चलने की संभावना है.

आपत्तिजनक पोस्ट पर कांग्रेसी पहुंचे थाने

आपत्तिजनक पोस्ट पर कांग्रेसी पहुंचे थाने जांजगीर। सक्ती में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और गांधी परिवार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अमन डालमिया द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सक्ती थाने पोस्ट शेयर करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। दरअसल, फेसबुक में बनाए गए…

रेखा नायर संपत्ति मामले में बिल्डर्स से हो सकती है पूछताछ

रेखा नायर संपत्ति मामले में बिल्डर्स से हो सकती है पूछताछ रायपुर। ईओडब्ल्यू ने रेखा नायर के बंगले में खर्च का मूल्यांकन करने के लिए पीडब्ल्यूडी अफसरों की टीम बनाई गई है। भिलाई में रेखा नायर के परिजनों के नाम से पेट्रोल पम्प का पता चला है। जांच एजेंसी ने रेखा नायर के साथ-साथ राजधानी के बिल्डर राकेश पांडेय पर भी शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। उनसे जल्द पूछताछ हो सकती है। रेखा नायर की मारूति सोलिटियर स्थित 6 बेडरूम के मकान और आंतरिक साज-सज्जा का मूल्यांकन करने के…

एसपी ऑफिस का छज्जा गिरने से सब इंस्पेक्टर घायल

एसपी ऑफिस का छज्जा गिरने से सब इंस्पेक्टर घायल रायगढ़। एसपी कार्यालय के शिकायत सेल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी प्रसाद तिवारी के ऊपर छज्जा गिर जाने से घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर का इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे,लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे. पुलिस अधिकारियों ने परेशान होकर सब इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक एसपी कार्यालय के शिकायत सेल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी प्रसाद तिवारी काम कर रहा था. तभी छत का छज्जा तिवारी के सिर में गिर गया.…

तीन सगी बहन घर से लापता,पुलिस जांच में जुटी

तीन सगी बहन घर से लापता,पुलिस जांच में जुटी रायपुर। तीन सगी बहनों का एक साथ घर से लापता हो जाने की खबर से हडकंप मच गया है। अभी बिलासपुर में एक मामले को पुलिस सुलझा पायी थी कि राजधानी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सारे बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके के गांधीनगर का है. पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चियां अपने पिता के साथ रहती थी. मां की मौत हो चुकी है. पिता के साथ रहना उन्हें…

फिर पकड़ाए आईपीएल के सटोरिए

फिर पकड़ाए आईपीएल के सटोरिए रायपुर। आईपीएल क्रिकेट मैच में करोड़ो की सट्टा पट्टी खिलाने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 3 नग मोबाईल, 1 नग एलईडी 1 नग सेटअप बॉक्स और 3 हजार 240 रुपए नगद बरामद किया है. सट्टा राजस्थान रायल्स वर्सेस कलकत्ता नाईट राईडर्स के मैच के बीच लगाया गया था. मामला पण्डरी थाना इलाके का है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गौरव कुमार पटेल व्हीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के फ्लैट न. सी-1/304 में अपने घर पर आईपीएल…

थैंक्स पुलिस,शाबास पुलिस

थैंक्स पुलिस,शाबास पुलिस रायपुर। आम तौर पर पुलिस को लेकर लोगों का नजरिया कुछ और ही रहता है लेकिन घर से कुछ आरोपियों द्वारा अपहरण कर ले गए बेटे की आस में बैठे मां बाप के सामने पुलिस की टीम जब विराट को लेकर बिलासपुर में उसके घर पहुंचती है तो खुशी के इस क्षण में भावुकता को संभालते हुए पिता विवेक सराफ का गला भर आता है वे अपने को संभाल नहीं पाते हैं और पुलिस को ही गले लगा लेते हैं,थैंक्स पुलिस..बिलासपुर पुलिस बेहतर पुलिस है उनका किन…

विराट की घर वापसी पर गृह मंत्री जताई खुशी

विराट की घर वापसी पर गृह मंत्री जताई खुशी रायपुर। बिलासपुर में कारोबारी के छह साल के बेटे विराट को आखिरकार पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चुंगल से निकालकर सकुशल घर पहुंचा दिया है. परिवार के बीच हर्ष का माहौल है. ऐसे में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ट्वीट कर विराट की सकुशल घर वापसी पर खुशी जताते हुए पुलिस को बधाई दी है.साहू ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि विराट की सकुशल घर वापसी पर मैं छत्तीसगढ़ पुलिस, बिलासपुर पुलिस और उनकी टीम के सभी…

करोड़ों की नगदी सहित दो सटोरिए गिरफ्तार

करोड़ों की नगदी सहित दो सटोरिए गिरफ्तार रायपुर। पंडरी पुलिस की टीम ने बीती रात वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 304 में दबिश देकर सट्टा खिला रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहे थे। गिरफ्तार आरोपी में से एक पंडरी कपड़ा मार्केट के एक बड़े साड़ी दुकान का मालिक है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करोड़ो रुपये नगदी समेत बड़ी रकम की सट्टा-पट्टी जब्त की है।

उरला एसबीआई बैंक में सेंधमारी

उरला एसबीआई बैंक में सेंधमारी रायपुर। उरला थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया है। घटना की सूचना पर मौके में पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। आज सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे तो स्ट्रांग रूम के पीछे दीवार में छेद पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर रहे हैं। फिलहाल चोरी की राशि का पता नहीं चला है। सीसीटीवी में आरोपियों का फूटेज मिला…