आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी समुंद्र सिंह के घर छापा रायपुर। पूर्ववर्ती सरकार में चर्चित अफसर रहे समुंद्र सिंह इसलिए कि रिटायमेंट के बाद करीब 9 साल तक संविदा में सेवाए देते रहे। उनकी नियुक्ति भी मुनाफा देने वाले आबकारी विभाग में थी।पूर्व ओएसडी के रायपुर और बिलासपुर स्थित निवास पर शुक्रवार को ईओडब्ल्यू और एसीबी की संयुक्त टीम ने छापा मारा है। टीम के सदस्य घर की जांच में जुटे है। वैसे तो काफी दिनों से इस अफसर के विवादित होने की खबरे आती रही है। जानकारी के अनुसार…
साल: 2019
आखिर सुरक्षित घर लौटा विराट,दो आरोपी गिरफ्तार
आखिर सुरक्षित घर लौटा विराट,दो आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर। पिछले छह दिनों से करबला रोड के पास से लापता विराट सराफ को आखिरकार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला और उसे सकुशल सुबह पाँच बजे उसके माता-पिता को सौंप दिया। मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल हो गई।पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जल्द ही पुलिस ब्रीफिंग करेगी। घर के लाडले की लौटने की खुशी केवल सराफ परिवार ही बयां कर सकते हैं। छह दिनों से अपने…
लोधीपारा चौक स्थित ग्रैंड होंडा में लगी आग
लोधीपारा चौक स्थित ग्रैंड होंडा में लगी आग रायपुर। राजधानी रायपुर के लोधीपारा चौक स्थित ग्रैंड होंडा शो रूम में गुरूवार सुबह सार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग से किसी प्रकार की जनधन की हानि होने की खबर नहीं है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। रिहायशी इलाके में शो रूम होने के कारण कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।
पीटीआई अधिकारी सुनील नागदौने सस्पेंड
पीटीआई अधिकारी सुनील नागदौने सस्पेंड राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में अंबागढ़ चौकी ब्लाक में पीटीआई के पद पर पदस्थ सुनील नागदौने को गुरुवार को कलेक्टर ने नोटिस थमाते हुए सस्पेंड कर दिया है। पीटीआई सुनील पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा के पक्ष में प्रचार करने का आरोप है। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी ब्लाक में पीटीआई के पद पर पदस्थ सुनील नागदौने सरकारी नौकरी पर है और वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भोलाराम साहू के साथ दुर्ग लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में मतदाताओं से हाथ जोड़कर…
बोर खनन गाड़ी पलटी,1 की मौत
बोर खनन गाड़ी पलटी,1 की मौत रायगढ़। रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-49 में सड़क दुर्घटना में बोरवेल की गाड़ी पलटी गई, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुनकुनी के पास निर्माणाधीन रोड के अनियंत्रित होकर पलटने से एक मजदूर की बोर वेल्स की पाइप में दबकर घटनास्थल में दर्दनाक मौत हो गई, इसके अलावा 2 अन्य मजदूर घायल हो गए है।बताया जा रहा है कि मजदूर बोर खनन वाली गाड़ी के ऊपर पाइप में बैठकर गंतव्य जा…
युवक पर भालू ने किया हमला
युवक पर भालू ने किया हमला महासमुंद। पिथौरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम चैनडीपा में खेत में काम कर रहे एक युवक पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। खेत में काम कर रहा युवक केशव 23 साल का है और उसे घायल हालत में पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वन विभाग ने राहत के रूप में घायल केशव को एक हजार रुपए की सहायता राशि दी है।
डॉ पुनीत गुप्ता को अग्रिम जमानत मिली
डॉ पुनीत गुप्ता को अग्रिम जमानत मिली बिलासपुर। हाईकोर्ट से डॉ पुनीत गुप्ता को जमानत मिल गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ गुप्ता को भर्ती और निविदा के मामले में गड़बड़ी का आरोपी बताते हुए उनके विरुद्ध गोलबाजार थाने में अपराध दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने डॉ गुप्ता को इस प्रकरण में अग्रिम जमानत दे दी है। डॉ पुनीत गुप्ता के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था। बीते 15 मार्च को थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 70/19 के तहत धारा 409, 420,…
कलेक्टर ने ली समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक
कलेक्टर ने ली समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने गुरूवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यो में गति लायें। गर्मी के मद्देनजर पेयजल सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारियों को बधाई दी। कलेक्टर डॉ.…
कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक
कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित आगर संगोष्ठी कक्ष में गुरूवार को शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में 30 अप्रैल को पालक दिवस मनाया जायेगा। तत्पश्चात 9वीं एवं 11वीं की परीक्षा परिणाम घोषित किये जायेंगे। पालक शिक्षक दिवस के अवसर पर पालकों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने 30 अप्रैल को जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में…
कलेक्टर ने किया रिंग रोड का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया रिंग रोड का निरीक्षण अम्बिकापुर। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज दूसरे चक्र के रिंग रोड निर्माण की प्रगति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जहां खुदाई कार्य चल रहा है वहां सबग्रेड कराकर शीघ्रता से डीएलसी करायें तथा कलवर्ट निर्माण कार्यो में भी तेजी लायें। उन्होंने फुटपाथ में लगाये जा रहे टाईल्स की गुणवत्ता तथा फिनिशिंग कार्य का निरीक्षण करते हुये ठेकेदार को निर्देशित किया कि टाईल्स लगाने में लापरवाही न बरतें तथा…
