कड़ी निगरानी में रहेंगे ईवीएम मशीनें,स्ट्रांग रूम में जमा

कड़ी निगरानी में रहेंगे ईवीएम मशीनें,स्ट्रांग रूम में जमा रायपुर। राज्य की सात सीटों पर कल शाम तक मतदान कराने के बाद सभी मतदान दल देर रात तक लौट आए। सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा कर दी गई है। रायपुर जिले की ईवीएम, वीवीपैट मशीनें सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो। वोटों की गिनती 23 मई को…

दवाइयों से भरी कार मे लगी आग

दवाइयों से भरी कार मे लगी आग धमतरी। खरोरा के पशु चिकित्सा केंद्र के सामने खड़ी शासकीय दवाइयों से भरी कार मे अचानक आग लग गई। जिससे देखते ही देखते कार में रखी सरकारी दवाइयाँ सहित कार भी जलकर खाक हो गया। कार पशु चिकित्सा केंद्र में कार्यरत सीएल देवांगन की बताई गई है जो कि पशु चिकित्सा केंद्र का क्षेत्राधिकारी है। पशु चिकित्सा केंद्र खरोरा से गाड़ी में शासकीय दवाईयां डेरोकसन इंजेक्शन का कार्टून रखा जा रहा था उसी समय अचानक गाड़ी में आग लग गई जिससे कि सभी…

आत्मा और परमात्मा का मिलन ही राजयोग – उर्मिला दीदी

आत्मा और परमात्मा का मिलन ही राजयोग – उर्मिला दीदी रायपुर। वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कहा कि आत्मा का सम्बन्ध परमात्मा से जोडऩा ही राजयोग कहलाता है। चूंकि परमात्मा ही सभी गुणों और शक्तियों के अविनाशी स्त्रोत हैं। अत: उनकी याद से हमें न सिर्फ सच्ची खुशी मिलती है वरन्ï हमारे जीवन से रोग और शोक भी मिट जाते हैं। सभी योगों में श्रेष्ठï होने के कारण ही इसे राजयोग कहा जाता है। ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व शान्ति भवन चौबे…

गृहमंत्री के नाम पर धमकाने वाला गिरफ्तार

गृहमंत्री के नाम पर धमकाने वाला गिरफ्तार रायपुर। खुद को आयकर विभाग अधिकारी और गृहमंत्री का नजदीकी बताकर लोगों से ठगी करने वाले रामावतार अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बताया जा रहा आरोपी अलग—अलग नंबर से फोन करके लोगों को धमकाने का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार को कोरबा निवासी रामावतार अग्रवाल लोगों से कभी आयकर अधिकारी तो कभी खुद को गृहमंत्री को नजदीकी बताकर लोगों से पैसे ठगने के काम करता था। पिछले कुछ दिनों से व्यापारियों के पास वसुली के लिए कॉल आ रहा था।…

बुरकापाल हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

बुरकापाल हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि बुरकापाल। बुरकापाल में दो साल पहले नक्सली हमले मे शहीद हुए सीआरपीएफ 74वी बटालियन के 25 जवानों को आज दोरनापाल स्थित 74वी बटालियन के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी। 24 अप्रैल 2017 को बुरकापाल में नक्सलियों ने उस वक्त अपनी कायरता का परिचय दिया था। जब गश्ती दल सड़क सुरक्षा में लगे कार्य से लौटने की तैयारी में था उस दौरान नक्सली ने उन पर हमला किया था। जिसमे सीआरपीएफ 74वी बटालियन के 25 जवान शहीद हुए थे साथ ही 6 जवान घायल…

दिनदहाड़े सूने मकान में ताला तोड़ घुसे चोर

दिनदहाड़े सूने मकान में ताला तोड़ घुसे चोर रायपुर। दिन दहाड़े चोरों ने छत्तीसगढ़ नगर स्थित सूने मकान को अपना निशाना बनाय घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिया। घटना की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। रीना मंडल (27) अपने पति व देवर के साथ छत्तीसगढ़ नगर में किराए से रहती है। उसका पति कपड़ा व्यापारी है। बताया जाता है कि दोपहर रीना मंडल के पति व देवर अपने काम पर चले गए।…

मां-बेटी पर हमला, मां की मौत

मां-बेटी पर हमला, मां की मौत धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मां और बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है. हमले से मां दिलमति मंझवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि 7 साल की बेटी मंजू की हालत नाजुक है, बेटी को छाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार मामला छाल थाना क्षेत्र के कांसाबहार गांव का है.…

सरहद से जुडा गांव पामेंड़ नक्सल दंश से उबर रहा

सरहद से जुडा गांव पामेंड़ नक्सल दंश से उबर रहा बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा दर्शाता बीजापुर जिले की अंतिम छोर पर बसा गांव पामेड़ माओवाद के दंश से उबर रहा है. ये गांव अब विकास की नई इबाददत गढ़ता जा रहा है. आजादी के बाद पहली बार पामेड़ और तेलंगाना राज्य के तिप्पापुर की दूरी अब मील के पत्थर से नापी जा सकती है. दशकों बाद अलग-थलग और माओवाद समस्या से घिरे इस इलाके में पहली बार सड़क मार्ग से जुड़े। माओवादियों के इंटरस्टेट कॉरिडोर में पामेड़ तक…

9.32 करोड़ की अवैध सामग्री और नगदी जब्त

9.32 करोड़ की अवैध सामग्री और नगदी जब्त रायपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रभावी आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध सामग्रियों और नगद राशि के परिवहन पर निगरानी दलों द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उड़नदस्तों, स्थैतिक निगरानी दलों, पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने 22 अप्रैल 2019 तक कुल नौ करोड़ 32 लाख 37 हजार 742 रूपए कीमत की सामग्री और नगद राशि जब्त की है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण भी…

सी-विजिल एप पर 466 शिकायतें,257 पर हुई कार्रवाई

सी-विजिल एप पर 466 शिकायतें,257 पर हुई कार्रवाई रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होते ही सक्रिय सी-विजिल मोबाइल एप्लीकेशन पर आम नागरिकों द्वारा अब तक 466 शिकायतें दर्ज की गई हैं। रिटर्निंग ऑफिसरों एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 257 शिकायतों पर कार्यवाही की गई है। गलत शिकायत, अपूर्ण जानकारी और बिना प्रमाण वाली 209 शिकायतों को रद्द किया गया है। आदर्श आचार संहिता के दौरान लोगों की सक्रियता और जागरूकता के चलते सी-विजिल एप के माध्यम से…