पोलिंग पार्टी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत

पोलिंग पार्टी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत बलरामपुर। वाड्रफनगर में मतदान करवाने जा रहे पोलिंग पार्टी की वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई है. तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई है. जिससे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई है. जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर से वाड्रफनगर आते समय वाहन क्रमांक सीजी 15 डीसी 5544 स्याही मोड़ के पास सड़क हादसा हुआ है. कार पेड़ से इतनी जबर्दस्त…

फऱार पुनीत गुप्ता कि संपत्ति कुर्क करने की मांग

फऱार पुनीत गुप्ता कि संपत्ति कुर्क करने की मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ व्हीसल ब्लोवर्स संगठन ने आज रायपुर रेंज के आईजी से मिल कर एक आवेदन सुपुर्द किया है जिसमें मांग की गयी है कि जिस प्रकार पुलिस अन्य फऱार आरोपियों/अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने कि कार्यवाही करती है ठीक उसी प्रकार की कार्यवाही पुलिस फऱार डा.पुनीत गुप्ता पर भी करे। इनका कहना था कि पुनीत गुप्ता एक रसूखदार व्यक्ति का दामाद है इसलिए न सिर्फ उसे गिरफ़्तारी में छूट दी जा रही है बल्कि पुलिस उसकी संपत्ति भी कुर्क नहीं…

कोरिया जिले केशेराडांड, जहां केवल 4 मतदाता

कोरिया जिले केशेराडांड, जहां केवल 4 मतदाता कोरिया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कोरिया श्री भोस्कर विलास संदिपान के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु कोरिया जिले के अत्यंत दुर्गम स्थल सोनहत विकासखंड के चंदहा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम शेराडांड में स्थापित अस्थायी एवं जिले के सबसे छोटे मतदान केंद्र क्रमांक 143 में मतदान हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। यहां केवल 4 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें एक ही परिवार के तीन मतदाता श्री देवराज चेरवा, श्री राम प्रसाद चेरवा, श्रीमती सिंगारो बाई चेरवा…

प्रेक्षक रेड्डी ने की प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे की जांच

प्रेक्षक रेड्डी ने की प्रत्याशियों के चुनावी खर्चे की जांच कोरबा। कोरबा लोकसभा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री वामसी कृष्णा रेड्डी ने 21 अप्रैल को सभी 13 प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखे की तीसरी जांच की। लोकसभा निर्वाचन चुनावी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अन्य दूसरे कामों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने अब तक 16 लाख 64 हजार 055 रूपये तथा भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे ने चुनाव प्रचार के लिए गए दस लाख 83 हजार 300 रूपये का हिसाब प्रेक्षक को दिया । अम्बेडकराईट पार्टी आफ इंडिया के श्री…

हाथी प्रभावित क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की व्यवस्था देखी चुनावी प्रेक्षक ने

हाथी प्रभावित क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की व्यवस्था देखी चुनावी प्रेक्षक ने कोरबा। हाथी प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने केबाद हाथियों से बचाव के लिये पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश चार विधानसभाओं के लिए नियुक्त किये गये सामान्य प्रेक्षक श्री जितेन्द्र कुमार उपाध्याय ने दिए,उन्होने रामपुर विधानसभा के हाथी प्रभावित क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के साथ ही रामपुर, केरवाद्वारी, सेन्द्रीपाली, नोनबिर्रा के साथ-साथ आसपास के लगभग 10 मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के मूव्हमेंट की जानकारी रखने और आवश्यकता पड़ने पर हाथियों…

अवैध कब्जा तोड़ते मकान में मिला 6 किलो गांजा

अवैध कब्जा तोड़ते मकान में मिला 6 किलो गांजा उतई। नगर पंचायत उतई के तोडूदस्ते ने एसएलआरएम सेंटर पुरई रोड में गत दिनों अवैध कब्जा तोड़ते समय एक सूने मकान से लगभग 6 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसे उतई पुलिस के सुपुर्द किया गया। गांजे की कीमत 50 हजार आंकी गई है। इस बारे में मकान मालिक ललित पटेल निवासी प्रेम नगर उतई से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुरई रोड में नगर पंचायत के तोडूदस्ते ने अवैध मकान की तोडफ़ोड़ कर रही थी। तभी मकान में एक प्लास्टिक…

लोक अदालत में चेक बाउंस के 548 मामले निराकृत

लोक अदालत में चेक बाउंस के 548 मामले निराकृत रायपुर। जिला न्यायालय रायपुर में आयोजित विशेष वृहद लोक अदालत में एक ही दिन में चेक बाउंस के 5 सौ 48 मामलों का रिकॉर्ड निराकरण हुआ। राज्य में रायपुर में सर्वाधिक मामलों का निराकरण किया गया। दुर्ग में 245 मामलों का एवं जगदलपुर में 118 मामले निराकृत किए गए। रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित लोकअदालत जिला न्यायालय रायपुर में कुल 8 खण्डपीठों एवं तहसीलों में कुल 5 खण्डपीठों का…

कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने वाले पीटीआई को नोटिस

कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने वाले पीटीआई को नोटिस राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के स्कूल में पदस्थ क्रीड़ा अधिकारी सुनील नागदौने कोदुर्ग में कांग्रेस प्रत्याशीके पक्ष में चुनाव प्रचार किये जाने की तस्वीर सोशल मीडि़या पर वायरल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर जेपी मौर्य ने नोटिस थमा दिया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बीच क्रीडा अधिकारी को दो दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। पीटीआई नागदौने का राजनीतिक मुखौटा उस वक्त सामने आया, जब उसकी पड़ोसी जिले में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में…

मैं जब भ्रष्टाचार और वंशवाद की बात करता हूं तो कुछ लोगों को करंट लगता है और उनके मुंह से निकलती है गालियां : मोदी

मैं जब भ्रष्टाचार और वंशवाद की बात करता हूं तो कुछ लोगों को करंट लगता है और उनके मुंह से निकलती है गालियां : मोदी नासिक। नासिक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपके इस स्नेह-प्यार के कारण अच्छे-अच्छों को घबराहट हो रही होगी, उनका BP बढ़ गया होगा। मैं जब भ्रष्टाचार, वंशवाद, विकास की बात करता हूं, लेकिन मेरी इन बातों से कुछ लोगों को करंट लगता है…

भारत ने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, पाक अभिनंदन को नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती : प्रधानमंत्री मोदी

भारत ने पाकिस्तान की सारी हेकड़ी निकाल दी, पाक अभिनंदन को नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती : प्रधानमंत्री मोदी बाड़मेर (राजस्थान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार खचाखच भरे चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत ने उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि ‘पड़ोसी देश (पाकिस्तान) आए दिन परमाणु हथियारों की धमकी देता है, तो क्या भारत ने अपने पास ये हथियार दिवाली के लिए रखे हैं।’ प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत…