अमित शाह गुरूवार को दो सभा लेंगे रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाह 18 अप्रैल को विशेष विमान से सुबह 9.45 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर सुबह 10.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। सुबह 10.45 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप से सड़क मार्ग से सुबह 10.55 बजे म्युनिसिपल ग्राउंड रायगढ़ पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे तखतपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।…
साल: 2019
नक्सलियों ने फिर फेंके चुनाव विरोधी पर्चे
नक्सलियों ने फिर फेंके चुनाव विरोधी पर्चे पंखाजूर। लोकसभा चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए नक्सलियों ने पर्चे फेंके और बैनर पोस्टर चिपकाएं। गुरुवार को होने वाले मतदान से पहले नक्सलियों ने लोगों को भयभीत करने के लिए पंखाजूर से भानुप्रतापपुर स्टेट हाइवे पर बैनर व पर्चे फेंके। इसमें नक्सलियों ने आम लोगों को मतदान न करने की चेतावनी दी है। बात नहीं मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बैनर एवं पर्चे जब्त किया।
आईपीएल में सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
आईपीएल में सट्टा लगाते चार गिरफ्तार रायपुर। आईपीएल में पंजाब-राजस्थान टीम पर हार जीत का दांव लगाकर मोबाइल के माध्यम से सट्टापट्टी लिखकर जुआ खेलते चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। थाना कबीरनगर में मुखबिर सूचना पर आरोपी मो.रियाज ऊर्फ रिन्कू, निवासी रोटरीनगर, दिगम्बर पटेल, अशोक नगर गुढिय़ारी तरूण वर्मा निवासी हीरापुर, संदीप यादव निवासी रामकुंड को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से 3 लाख 42 हजार की सट्टापट्टी और नगद 36 हजार 540 रुपए और मोबाइल जब्त किया गया। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर थाना कबीरनगर में…
तीन राज्यों बारिश-आंधी-तूफान की तबाही पर पीएम ने की मुआवजे की घोषणा, मृतक के परिजनों को देंगे 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार
तीन राज्यों बारिश-आंधी-तूफान की तबाही पर पीएम ने की मुआवजे की घोषणा, मृतक के परिजनों को देंगे 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार नई दिल्ली। बारिश-आंधी से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने मुआवजे की घोषणा कर दी है। पीएम ने पहले सिर्फ गुजरात में आंधी-तूफान की वजह से मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा प्रधानमंत्री के ऐलान किया था। जिसके बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इस पर सवाल भी उठाए थे। लेकिन फिर बाद में पीएमओ ने ट्वीट…
अब बिगड़े उमा भारती के बोल, चोर की पत्नी कहलाएगी चोर
अब बिगड़े उमा भारती के बोल, चोर की पत्नी कहलाएगी चोर दुर्ग। नेताओं का विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रचार में पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिसके पति पर चोरी का आरोप हो तो उसको लोग किस नज़रिए से देखेंगे. चोर की पत्नी तो चोर ही कहलाएगी. प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने या राजनीति में आने पर भाजपा को कोई असर नहीं पड़ेगा. उमा भारती ने आजम खान को भी आड़े हाथों…
इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार
इनामी जनमिलिशिया कमांडर गिरफ्तार दन्तेवाड़ा। एसआईबी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने एक लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बारसूर पुलिस और एसआईबी की संयुक्त टीम ने आज बारसूर इलाके के ठोठापारा में घेराबंदी कर 1 लाख के इनामी नक्सली रैनू भास्कर जनमिलिशिया कमांडर को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार रैनू भास्कर लम्बे समय से नक्सलियों के संगठन में शामिल होकर हिंसक वारदातों को अंजाम देता रहा है। रैनू भास्कर पर तोड़मा निवासी मनकू को नक्सली साथियों के…
गरीबों के हित में काम कर रही केंद्र सरकार को समर्थन-आठवले
गरीबों के हित में काम कर रही केंद्र सरकार को समर्थन-आठवले रायपु। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को यहां कहा कि केंद्र की सरकार देश के गरीबों-दलितों के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी यहां भाजपा को अपना समर्थन देगी। आठवले ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्र की सरकार देश के गरीब दलितों के हितों में काम कर रही है। सरकार दलितों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
सामान्य प्रेक्षक ने सक्ती के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया
सामान्य प्रेक्षक ने सक्ती के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन के लिए सक्ती के नंदेलीभांठा स्थित स्ट्रांग रूम का जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण ने निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने मतदान सामाग्री के वितरण एवं वापसी के लिए तैयार किये जा रहे बेरिकेटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान सामाग्री वितरण एवं वापसी के लिए दो स्थानों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की…
राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त लिपिक निलंबित
राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त लिपिक निलंबित जांजगीर-चांपा। तहसील कार्यालय डभरा में प्राप्त शिकायत के आधार पर वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री शिवसिंह को नागरिकों एवं अधिवक्ताओं से दुव्र्यवहार करने एवं राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त होने पर निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री इन्द्रजीत बर्मन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री बर्मन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार डभरा तहसील कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 श्री सिंह के दुव्र्यवहार एवं राजनैतिक गतिविधियों से लिप्त होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच पर शिकायत सही पायी गई। उक्त…
वाहनों की सघन जांच जारी
वाहनों की सघन जांच जारी जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में 16 स्थैतिक निगरानी दल और 18 उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिले के बलौदा, अकलतरा, जांजगीर, चांपा, सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर, पामगढ़, हसौद, बिर्रा, पंतोरा, शिवरीनारायण और चन्द्रपुर क्षेत्र में जिले के सीमावर्ती स्थानों में स्थैतिक निगरानी दल को तैनात है। स्थैतिक निगरानी दल द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
