कलेक्टर ने की लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पुलिस अधीक्षक श्री सीडी टंडन के साथ आज मंगलवार को चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर में निर्वाचन कार्य से जुड़े नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर लोकसभा निर्वाचन 2019 तैयारी की समीक्षा की। उन्होने सी टाप एप, सी विजिल, माकपोल, टाकिंग, मतदान सामाग्री वितरण एवं वापसी एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की तैनाती के संबंध में नोडल अधिकारियों से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। लोकसभा…
साल: 2019
सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण
सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र 05 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एम.के. पाण्डूरंग ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष मुंगेली में आयोजित माइक्रो ऑब्जर्वरों की प्रशिक्षण में मार्गदर्शन किया। उन्होने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2019 में माइक्रो ऑब्जर्वरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का प्रेक्षक स्वयं बैठकर अवलोकन किया। सामान्य प्रेक्षक द्वारा माइक्रो ऑब्जर्वरों को उनके दायित्वों, कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी…
राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कमीशनिंग कार्य किया गया
राजनीतिक दलों की उपस्थिति में कमीशनिंग कार्य किया गया मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत आज मंगलवार को ग्राम चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अधिकारियों द्वारा ईव्हीएम, बीयू, सीयू का कमीशनिंग कार्य किया गया। लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत विधानसभा मुंगेली और लोरमी के लिए ईव्हीएम मशीन में मतपत्र जमाने का काम किया गया। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। इसलिए दो बीयू की आवश्यकता…
संगवारी एवं दिव्यांग बूथ केंद्र के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
संगवारी एवं दिव्यांग बूथ केंद्र के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही में संगवारी एवं दिव्यांग बूथ केंद्र के अधिकारियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने दिव्यांग बूथ केंद्र में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के कार्य एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
सी-विजिल (शिकायत सेल) के ड्यूटी आदेश में संशोधन
सी-विजिल (शिकायत सेल) के ड्यूटी आदेश में संशोधन मुंगेली। लोकसभा आम निर्वाचन 2019 निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोर्टल सी-विजिल (शिकायत सेल) से प्राप्त शिकायतों का तत्परतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी में संशोधन किया गया है। जिसके तहत सहायक ग्रेड 3 सुश्री दीप्ति रानी देव दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक, सहायक मानचित्रकार श्री मेवालाल टंडन एवं व्याख्याता पंचा. श्री रामबाबू मिश्र जो नोडल अधिकारी द्वारा निर्धारित समय तक ड्यूटी पर रहेंगे। उपरोक्त कर्मचारियों को नियंत्रण कक्ष…
विचाराधीन बंदी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच के आदेश
विचाराधीन बंदी की मृत्यु की दण्डाधिकारी जांच के आदेश मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने विचाराधीन बंदी मुंगेली जिले के थाना फास्टरपुर के ग्राम ठेलका नवागांव के 46 वर्षीय संतुराम धृतलहरे पिता मुंगेलिया की उप जेल मुंगेली के बैरक के अंदर बाथरूम के सिक्चे में अपने गले में गमछे बांधकर लटकने से मृत्यु हो गई थी उक्त घटना की दण्डाधिकारी ने जांच के आदेश दिये है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अनुराधा अग्रवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि मृतक संतुराम धृतलहरे को 7…
निस्तारी हेतु खुडि़या जलाशय से नहरों में पानी छोड़ा गया
निस्तारी हेतु खुडि़या जलाशय से नहरों में पानी छोड़ा गया मुंगेली। जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राज ने बताया कि ग्रामवासियों की मांग, गंभीर जलसंकट को देखते हुए एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर कमाण्ड क्षेत्र में आम जनता के निस्तारी हेतु नहरों के माध्यम से तालाबों में पानी भरने हेतु खुडि़या जलाशय से पानी छोड़ा गया। उन्होने बताया कि ग्रामवासियों के मांग पर नहरों के माध्यम से लगभग 40 तालाब भरे जायेंगे। उन्होने बताया कि एक सप्ताह तक जल प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन अभियंता ने…
आगामी खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी हेतु पुराने बारदाने की व्यवस्था के लिए निर्देश
आगामी खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी हेतु पुराने बारदाने की व्यवस्था के लिए निर्देश मुंगेली। भारत सरकार की विद्यमान बारदाना नीति के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आधे नए एवं पुराने बारदानों में की जानी है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी हेतु पीडीएस के पुराने बारदाने की व्यवस्था के संबंध में विभाग द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किये गये है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कहा है कि मार्च 2019 से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को खाद्यान्न आबंटन अनुरूप उपलब्ध पीडीएस बारदाने के एकत्रीकरण…
चुनावी सभा में फिर चला मोदी का एयर स्ट्राइक कार्ड
चुनावी सभा में फिर चला मोदी का एयर स्ट्राइक कार्ड भाटापारा। आखिरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोटरों के नब्ज को पकड़ते हुए अपने अंदाज में नए भारत का निर्माण करने वोट मांगा.दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार थमने से ठीक पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के भाटापारा में आमसभा ली. इस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर लगातार तीखा हमला बोलते रहे. आमसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने भाजपा को हमेश भरपूर प्यार दिया है. 2014 में आपके समर्थन की…
मोदी ने राहुल के बयान को साहू समाज का बताया अपमान
मोदी ने राहुल के बयान को साहू समाज का बताया अपमान रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रचार के लिए पहुँचे मोदी जातिगत कार्ड खेल गए। दरअसल मोदी ने राहुल गांधी के चोर वाले बयान को मोड़ते हुए भुना लिया। मोदी ने कोरबा में भाषण के दौरान कहा कि राहुल ने एक आरोप लगाया सारे मोदी चोर क्यों है ? अब आप ये बताइए यहां जो साहू समाज है अगर वो गुजरात में होते उनको मोदी कहते. तो क्या सबके सब चोर हैं क्या ? क्या इनकों ये भाषा शोभा देती है? ऐसी…
