एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे चिटफंड कंपनी के प्रभावित बिलासपुर। छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवं उपभोक्ता संघ के साथ चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए चकरभाटा थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे. बिलासपुर में चिटफंड कंपनी के प्रभावितों ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और रामसेवक पैकरा पर एफआईआर करने की मांग की. प्रदेश महासचिव नंद कुमार निषाद ने बताया कि रोजगार मेले में जो भी नेता मंत्री आए थे. उनमें से…
साल: 2019
नोटबन्दी से कितने नक्सलियों की कमर टूटी मोदीजी
नोटबन्दी से कितने नक्सलियों की कमर टूटी मोदीजी रायपरु। पीएम मोदी की सभा ख़त्म होते ही सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर कसा तंज, लिखा- अरे बड़े साहेब! नक्सलवाद पर बोलते समय यह तो बता देते कि नोटबंदी से कितने नक्सलियों की कमर टूटी? भाइयों-बहनों, पता है न आपको टूटी भी है कि नहीं टूटी? हम छोटे जरूर हैं साहेब! लेकिन देश के लिए हम पौने तीन करोड़ छत्तीसगढ़वासियों का मन गोडसे के वंशजों से बहुत बड़ा है।
खुद को गोली मारने वाले आरक्षक उग्रसेन की मौत
खुद को गोली मारने वाले आरक्षक उग्रसेन की मौत रायपुर। अपने को खुद गोली मार लेने वाले आरक्षक उग्रसेन द्विवेदी की मंगलवार को मौत हो गई है. डीकेएस अस्पताल के डॉक्टरों ने कल उनकाऑपरेशन किया था लेकिन ऑपरेशन के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.वहीं एसएसपी आरिफ शेख ने छुट्टी नहीं मिलने को लेकर तनाव की वजह से गोली मारने की खबर का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि उग्रसेन ने न तो पुलिस लाइन में और न ही एसपी कार्यालय में ही छुट्टी के लिए कोई आवेदन दिया…
चुनाव आयोग की बैंकिंग लेन देन पर पैनी नजर
चुनाव आयोग की बैंकिंग लेन देन पर पैनी नजर रायपुर। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को धनबल से रिझाने को लेकर चुनाव आयोग निगरानी रख रही है। इसके लिए एक लाख रूपए से अधिक हर संदिग्ध लेन-देन की जानकारी आयोग ने सभी बैंकों से मांगी है। भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षकों ने इस संबंध में सोमवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रास भवन में जिले के 66 बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली। व्यय प्रेक्षक कुमार अजीत और जाधवर विवेकानंद राजेंद्र ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वे दो तरह से…
कांग्रेस का हाथ विनाश के साथ – मोदी
कांग्रेस का हाथ विनाश के साथ – मोदी कोरबा। आज जो कुछ भी छत्तीसगढ़ में हो रहा है उसके लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है,नक्सलियों का हौसला बढऩे के कारण हो रहा है। कोरबा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नक्सलियों के समर्थकों से आपको सावधान रहने की जरुरत है। कांग्रेस के घोषणा पत्र को पीएम ने ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर दिल्ली में उसकी सरकार आती है तो वह देशद्रोह कानून खत्म कर देगी। जो…
शालू जिंदल ने शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में जीता एकलव्य पुरस्कार
शालू जिंदल ने शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में जीता एकलव्य पुरस्कार रायगढ़। सुप्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना और जेएसपीएल फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष श्रीमती शालू जिंदल को भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2019 के एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार का 11वां वर्ष है। सिंगापुर में हुए भव्य समारोह में पद्मविभूषण शिल्पगुरू रघुनाथ महापात्रा ने ओडिशी नृत्य गुरू डॉ. इलियाना सिटारिश्ती और लस्यकला डांस विजन की संस्थापक शाश्वत जोशी की उपस्थिति में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रीमती जिंदल को प्रदान किया। श्रीमती शालू जिंदल वर्षों…
अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 की हालत गंभीर
अनियंत्रित पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 6 की हालत गंभीर कोरबा। कोरबा के रजगामर कोरकोमा में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटने से गाड़ी में सवार दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें 6 की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना केरवा गांव के पास की बताई जा रही है. राठिया परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर पिकअप वाहन से वापस लौट रहा था उसी दौरान रास्ते में ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया…
चेक बाऊंस के लंबित मामले में 20 को लगेगी वृहद लोक अदालत
चेक बाऊंस के लंबित मामले में 20 को लगेगी वृहद लोक अदालत रायपुर। राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों में 20 अप्रैल को वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चेक बाउंस के लंबित मामलों का निराकरण किया जाएगा। न्यायाधीश सचिव उमेश उपाध्याय ने बताया कि 20 अप्रैल को एक वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। ये राज्य स्तरीय लोक अदालत है। लगभग 5-6 साल बाद किसी विषय को लेकर लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य और…
सौदान परदे के पीछे सक्रिय
सौदान परदे के पीछे सक्रिय रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सहमहमंत्री (संगठन) सौदान सिंह को लेकर चर्चा होते रही कि उन्हे लोकसभा में किनारे कर दिया गया है। यहां तक कि टिकट वितरण के समय तीन सीटों पर वर्तमान सांसदों को ही टिकट दिए जाने का प्रस्ताव आलाकमान के समक्ष उन्होने रखा था लेकिन उसे भी अनसुनी कर दी गई। चुनाव कैम्पेन में भी वे दरकिनार कर दिए गए। इस बीच खबर आई कि कुछ सीटों पर वे परदे के पीछे सक्रिय भूमिका…
सामान्य प्रेक्षक ने कमीशनिंग कार्य का किया निरीक्षण
सामान्य प्रेक्षक ने कमीशनिंग कार्य का किया निरीक्षण मुंगेली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र 05 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री एम.के. पाण्डूरंग ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के साथ लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत विधानसभा मुंगेली और लोरमी के लिए ग्राम चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर में चल रहे कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने ईव्हीएम मशीन में मतपत्र लगाने बीयू, सीयू एवं वीवीपैट का प्रत्यक्ष अवलोकन किया तथा कमीशनिंग कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर्स एवं जोनल अधिकारियों से…
