भुलनकापा, किरना में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन

भुलनकापा, किरना में ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन मुंगेली। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत मुंगेली जिले में विविध कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मास्टर ट्रेनर्स श्री अरविंद पाण्डेय के द्वारा विकासखण्ड पथरिया के ग्राम भुलनकापा, किरना, पदमपुर में ग्रामीणों के बीच ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने मतदान हेतु संकल्प लेकर लोगों को जागरूक किया।

छत्तीसगढ़ को बेहाल करने में मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी-कांग्रेस

छत्तीसगढ़ को बेहाल करने में मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी-कांग्रेस रायपुर। मोदी सरकार पर गरीब विरोधी, किसान विरोधी, छत्तीसगढ़ विरोधी होने का आरोप लगाते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आगाह किया है कि यह आवश्यक है कि छत्तीसगढ़ की ही तरह केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकार बने। छत्तीसगढ़ को बेहाल करने में मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। छत्तीसगढ़ की जनता सोचे कि यदि मोदी फिर आये तो क्या होगा? जिसकी कोई संभावना ही नहीं है लेकिन यदि मोदी…

द्वितीय प्रशिक्षण 17 से

द्वितीय प्रशिक्षण 17 से जांजगीर-चांपा। लोकसभा आम निर्वाचन 2019 के तहत जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन में जिले के संगवारी मतदान केन्द्र और दिव्यांग मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2,3 का द्वितीय प्रशिक्षण 17 अपै्रल को दोपहर 2बजे से शाम 7 बजे तक दिया जाएगा। जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के संगवारी मतदान केन्द्र और दिव्यांग मतदान केन्द्र के लिए नियुक्त पीठासीन एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1,2, 3 को जिला प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) अकलतरा विधानसभा क्षेत्र…

लखमा ने पूर्व सीएम की ली जमकर चुटकी

लखमा ने पूर्व सीएम की ली जमकर चुटकी भानुप्रतापपुर। चुनाव के मौके पर कोई भी कसर प्रचारक नहीं छोड़ते हैं चाहे इसके लिए किसी पर तंज कसना हो या टीका टिप्पणी करनी हो। ऐसे ही एक सभा में संबोधन के दौरान मंत्री कवासी लखमा ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की जमकर चुटकी ली. लखमा भानुप्रतापपुर ब्लॉक के कोरर एवं केवटी पहुंचे हुए थे. कहा कि रमन सिंह फर्जी डॉक्टर है. एक दिन एक मरीज डा.रमन सिंह के पास गया. उन्होने डाक्टर की भूमिका में मरीज को पूछा गोली दूँ…

कोरबा और भाटापारा में मंगलवार को सभा लेंगे मोदी

कोरबा और भाटापारा में मंगलवार को सभा लेंगे मोदी रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल छत्तीसगढ़ के दौर पर रहेंगे। मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पहली सभा कोरबा में है। प्रधानमंत्री दोपहर 1.10 में कोरबा पहुंचेंगे और 1.50 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के ग्राम सुमा में चुनावी सभा लेंगे। दोनों ही स्थानों पर पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

गिरिष्मा मकाणा 26 को दीक्षा लेंगी

गिरिष्मा मकाणा 26 को दीक्षा लेंगी रायपुर। अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी शान्त-क्रान्ति जैन संघ के आचार्य विजयराज महाराज के सानिध्य में 26 अपै्रल को मुमुक्षु सुश्री गिरिष्मा मकाणा दीक्षा ग्रहण करेंगी। सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरिष्मा राजनांदगांव के उद्याचल प्रांगण में जैन धर्म की दीक्षा अंगीकार करेंगी।

मुरूम की अवैध खुदाई, पूछताछ पर महापौर से उलझे

मुरूम की अवैध खुदाई, पूछताछ पर महापौर से उलझे भिलाई। पुरानी भिलाई-3 थाना अंतर्गत रविवार को पार्टी का प्रचार-प्रसार कर लौटते समय ग्राम सिरसा में अवैध रुप से मुरम व मिट्टी खुदाई करने वाले माफिया से अनुमति दस्तावेज मांगने पर महापौर श्रीमती चंद्रकांता मांडले के साथ झूमा-झटकी व वाहन चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसकी लिखित शिकायत कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, भिलाई थाना प्रभारी को की गयी है। भिलाई चरोदा नगर निगम महापौर चंद्रकांता मांडले बताया कि पार्टी का प्रचार करने के लिए अपने वाहन से…

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

ट्रेन से कटकर युवक की मौत रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के डुमरतालाब के पास आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। मृतक के उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। पुलिस मामले में पंचनामा कर शव को चीरघर भेज दिया है। वहीं उसकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट शाखा, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग ने जीत का परचम लहराया

कलेक्ट्रेट शाखा, राजस्व विभाग और शिक्षा विभाग ने जीत का परचम लहराया जांजगीर-चांपा। स्वीप मतदाता जागरूकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के चांपा के भालेराय मैदान में तीसरे दिन तीन मैच खेले गये। प्रथम मैच में राजस्व विभाग की टीम से पशुचिकित्सा विभाग की टीम परास्त हो गयी। दूसरे मैच में कलेक्ट्रेट शाखा की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को 21 रनों से परास्त किया। तीसरे मैच में कृषि विभाग की टीम शिक्षा विभाग की टीम से हार गयी। चांपा एसडीएम श्री राहुल देव को मेन आफ द…

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव अक्षय तृतीया पर सामूहिक उपनयन संस्कार का होगा आयोजन

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव अक्षय तृतीया पर सामूहिक उपनयन संस्कार का होगा आयोजन जांजगीर-चांपा। ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच जांजगीर के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज के बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। उपनयन संस्कार हेतु पंजीयन के लिए ब्राह्मण नारी नव चेतना मंच के सदस्यों ने सभी से अपील की है। उपनयन संस्कार हेतु सांस्कृतिक भवन कचहरी चौक का स्थान निर्धारित किया गया है जहॉ 7 मई 2019 वैदिक रीति रिवाज के बटुकों का उपनयन संस्कार…