वोरा का रमन से सवाल,दामाद को कहां भगा दिया

वोरा का रमन से सवाल,दामाद को कहां भगा दिया रायपुर। आमतौर पर शांत और शालीन स्वभाव के पहचाने जाने वाले कांग्रेस के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा का बयान काफी गंभीर था जब पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा सवाल दागा कि आखिर घपलेबाज दामाद को कहां भगा दिया। जनसेवा के केन्द्र डीकेएस के नाम पर खुद का सेवा कर लिया और चौकीदारों ने ही चोर को भगाने में मदद की। उन्होंने कहा कि अपने दामाद को कहां भगा दिया रमन सिंह चौकीदार ने? इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने…

सीए विनीत खुदकुशी मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर

सीए विनीत खुदकुशी मामले में 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर रायपुर। विगत 24 मार्च को चार्टड अकाउंटेंट विनीत पटेल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इसमें पुलिस ने जांच के दौरान 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चार्टड अकाउंटेंट विनीत पटेल ने 24 मार्च के शाम अपने ऑफिस में अवधेश दुबे के लाइसेंसी पिस्टल से खुद के कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया था। इसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस ने अवधेश दुबे और उसकी पत्नी…

चार पहिया वाहन टकराया ट्रेलर से, दर्जन भर घायल

चार पहिया वाहन टकराया ट्रेलर से, दर्जन भर घायल बेमेतरा। बेमेतरा के ग्राम कुरुद में सड़क हादसा हो गया। चार पहिया वाहन अचानक खड़े ट्रेलर से जा टकराया। इससे चार पहिया वाहन पर सवार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में बाराती सवार थे और विवाह समारोह से लौट रहे थे। बारात बेमेतरा थाना क्षेत्र के कुरुद गांव गई थी और कुरुद से वापसी पर बारातियों से भरा वाहन ट्रेलर से जा टकराया। हादसे माजदा पर सवार यात्री घायल हो गए। बारातियों की संख्या लगभग…

भाजपा महिला मोर्चा का घर-घर संपर्क अभियान

भाजपा महिला मोर्चा का घर-घर संपर्क अभियान रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टोली ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में प्रचार का मोर्चा सम्हाल लिया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूजा विधानी, प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे प्रदेश कोषाध्यक्ष आशा दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रीमती विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा, जिला महामंत्री शुभद्रा तम्बोली, किरण, पिंकी कुरैशी दीपमाला आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार फिर बनाने के लिए और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पक्ष में…

चोर को चोर नहीं तो क्या सूबेदार कहें- कांग्रेस

चोर को चोर नहीं तो क्या सूबेदार कहें- कांग्रेस रायपुर। भाजपा प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार कर कहा कि चोर को चोर, तड़ीपार को तड़ीपार, मुखबिर को मुखबिर कहो तो भाजपा क्यों तिलमिलाती है? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रायपुर उत्तर के विधानसभा चुनाव की हार के बाद मानसिक अवसाद से गुजर रहे भाजपा के प्रवक्ता सुंदरानी में सच को सुनने का साहस नहीं बचा है। जिस दल का प्रमुख तड़ीपार हो लड़कियों का जासूसी कराने का आरोप लगा हो उस दल…

आटो चालक से मारपीट, जुर्म दर्ज

आटो चालक से मारपीट, जुर्म दर्ज रायपुर। लोधीपारा चौक के पास ऑटो चालक की चाय वाले ने पिटाई कर दी। आरोपी ने ऑटो चालक पर पत्थर से हमला किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोवा निवासी सलमान खान ने शिकायत की है। सलमान ने पुलिस को बताया कि आरोपी रमेश चाय वाले ने आटो रिक्शा ठीक से चला कहकर मारपीट किया।

कचहरी चौक स्थित एसबीआई एटीएम में लगी आग

कचहरी चौक स्थित एसबीआई एटीएम में लगी आग रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्ततम मार्ग कचहरी चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। वहीं दमकल अमला ने आग पर काबू पाकर लिया है। जिसके बाद स्थित नियंत्रण में है। संभावना जताई जा रही है आग शार्ट सर्किट करने के लगी है।

स्ट्रांग रूम के समीप मतदान सामाग्री वितरण और प्राप्ति हेतु युद्धस्तर पर तैयारी प्रारंभ

स्ट्रांग रूम के समीप मतदान सामाग्री वितरण और प्राप्ति हेतु युद्धस्तर पर तैयारी प्रारंभ जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा हेतु जिला मुख्यालय स्थित पेण्ड्रीभांठा में स्ट्रांग रूम का निर्माण किया गया है। लोकसभा निर्वाचन के संबंध में निर्मित स्ट्रांग रूम के समीप मतदान सामाग्री का वितरण और प्राप्ति किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में मतदान सामाग्री का वितरण और प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। मतदान सामाग्री का वितरण और प्राप्ति के लिए बेरिकेटिंग, छाया, पेयजल, पार्किंग,…

ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग जारी

ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग जारी जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रयोजनार्थ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट की कमीशनिंग पेण्ड्रीभांठा स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक भवन में बनाये गये स्ट्रांग रूम में की जा रही है। कमीशनिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिला पंचायत के सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, एआरओ उपस्थित थे। कमीशनिंग का कार्य सेक्टर आफिसर्स, इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। इनके सहयोग के लिए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ईव्हीएम प्रभारी श्री भानूप्रताप मिरी ने बताया कि बैलेट यूनिट…

मतदाता जागरूकता के लिए खेले गए क्रिकेट मैच

मतदाता जागरूकता के लिए खेले गए क्रिकेट मैच जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में चांपा के भालेराय स्टेडियम में स्वीप मतदाता जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये। प्रथम मैच में रेशम विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को 121 रन से परास्त किया। सेकेण्ड मैच में इलेक्शन की टीम ने आदिवासी विकास विभाग की टीम को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में खाद्य विभाग की टीम शिक्षा विभाग की टीम 41 रन से…