जांजगीर में मायावती – जोगी एक मंच से गरजेे

जांजगीर में मायावती – जोगी एक मंच से गरजेे जांजगीर। बसपा के प्रभाव वाले जांजगीर लोकसभा में अंबेडकर जयंती के मौके पर आज जोगी व मायावती ने एक साथ मंच साझा किया और कांग्रेस व भाजपा पर जमकर राजनीतिक हमले किये। जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने चुनावी सभा ली। यहां मायावती ने भीमराव अंबेडकर के देश हित में किए गए कार्यों को याद किया। यहां सभा में मायावती ने सभी 11 लोकसभा के बसपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सभा…

अग्निशमन सेवा दिवस पर दमकल विभाग ने निकाली रैली

अग्निशमन सेवा दिवस पर दमकल विभाग ने निकाली रैली रायपुर। अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर दमकल विभाग द्वारा रविवार को रैली निकाली गई। महानिदेशक फायर एवं एसडीआरएफ गिरधारी नायक, डीआईजी गोवर्धन दरो द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली टिकरापारा, कालीबाड़ी चौक, पुराना फायर बिग्रेड चौक, घड़ी चौक होते हुए आकाशवाणी चौक में संपन्न हुई। जनजागरूकात के लिए लोगों की इस संदर्भ में जानकारी भी दी गई।

बयान से पलटे रमन,छोटा आदमी नहीं छोटे मन की बात कहा था

बयान से पलटे रमन,छोटा आदमी नहीं छोटे मन की बात कहा था रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोटा आदमी कहने वाले अपने बयान से यूटर्न ले लिया है। उन्होंने रविवार को एक सभा में अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा है कि मैंने छोटा आदमी नहीं कहा, मैंने अटलजी की पंक्ति दोहराई थी। प्रदेश में विकास की योजनाएं बंद की जा रही है। इस पर मैंने अपना बयान दिया था कि बड़ा मन करिए, छोटे मन से काम नहीं होता। पूर्व मुख्यमंत्री रमन…

8 विस क्षेत्रों में भाजपा ने चुनाव संचालकों को सौंपा जिम्मा

8 विस क्षेत्रों में भाजपा ने चुनाव संचालकों को सौंपा जिम्मा रायपुर। विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही है। रायपुर लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव संचालन समिति के बाद रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 8 विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है। सुरेंद्र टिकरिया को बलोदा बाजार विधानसभा चुनाव संचालक,विधायक शिवरतन शर्मा भाटापारा विधानसभा चुनाव संचालक, पूर्व विधायक देवजी पटेल को धरसींवा विधानसभा चुनाव संचालक तथा डॉ गुलाब टिकरिया को…

15 लाख की ठगी व दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

15 लाख की ठगी व दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार रायपुर। कलेक्टोरेट में काम करने वाले एक युवक ने शहर की एक महिला से 15 लाख की ठगी कर तीन साल तक उसके साथ बलात्कार करता रहा। अंत में शादी न कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है। सिविल लाइन पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी है। पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती का जयप्रकाश झा यहां कलेक्टोरेट में चपरासी है और उसने तीन-चार साल…

सुपर संडे की मटरगश्ती में शामिल हुए रायपुरियंस

सुपर संडे की मटरगश्ती में शामिल हुए रायपुरियंस रायपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड व नगर निगम के फिटनेस व हेल्थ अवेयरनेस के शहर के सबसे बड़े आयोजन मटरगश्ती में युवाओं ने मिलकर भागीदारी की। सैकड़ों युवा एम.ए.टी. स्कूल के ट्रेनर्स के साथ मिलकर जुंबा डांस किया, वहीं बच्चों ने लूडो, सांप सीढ़ी व स्केटिंग का आनंद लिया। महिलाएं भी मॉर्निंग वॉक और योगा के जरिए फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति अपनी सजगता दिखाई। सुबह सैर पर आने वाले रायपुरियंस ओपन जिम का पूरा लाभ उठाते आज भी दिखे।

नवापारा-भेण्डरी में भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार

नवापारा-भेण्डरी में भाजपा प्रत्याशी ने किया प्रचार नवापारा-भेण्डरी। रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी अभनपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए ग्राम मानिकचौरी पहुंचे। यहां ग्रामवासियों ने श्री सोनी उनके साथ आए पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू एवं अशोक बजाज का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। स्वागत करते वालों में सरपंच श्रीमती हेमलता-अवध साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू, चुम्मन साहू, अशोक, जितुन साहू, तुलसी ढ़ीढ़ी, गणेश सेन, रजऊ निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

सन्त कंवरराम साहिब का 134 वां जन्मोत्सव मनाया गया

सन्त कंवरराम साहिब का 134 वां जन्मोत्सव मनाया गया तिल्दा-नेवरा। संत कंवरराम चौक पर अमर शहीद सन्त कंवरराम साहिब का 134 वा जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के मुखी भीमसेन भोजवानी एवम गोपीचंद पंजवानी,खेमचंद वीरानी,शमन लाल खूबचंदानी, डॉ तलरिया, रामचंद गिन्दलानी, वासुदेव थावरानी, धनराज खत्री दीपक मेघानी रमेश वीरानी राहुल तेजवानी मनोहर गृहणी एवं समाज के नागरिक व महिलायें मौजूद थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनांदगांव के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने अधिकारियों की बैठक लेने से पहले राजनांदगांव के एफसीआई गोदाम में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना के लिए विधानसभावार बनाए गए कक्षों का निरीक्षण किया। राजनांदगांव के जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मौर्य ने मतगणना तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू ने यहीं पर कबीरधाम के जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश कुमार शरण से कवर्धा में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल के बारे…

शहरी कार्यात्मक ई-साक्षरता केंद्र में चुनावी जागरूकता कार्यक्रम

शहरी कार्यात्मक ई-साक्षरता केंद्र में चुनावी जागरूकता कार्यक्रम राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण छत्तीसगढ़ रायपुर के मार्गदर्शन व जिला लोक शिक्षा समिति रायपुर के समन्वय में नगर निगम बिरगांव में संचालित शहरी कार्यात्मक ई-साक्षरता केंद्र में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया। चुनावी पाठशाला में मास्टर ट्रेनर व सहायक परियोजना अधिकारी चुन्नी लाल शर्मा के द्वारा चुनावी जागरूकता अंतर्गत महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से बताया गया कि 18 वर्ष पार कर चुके व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल हैं उनको अनिवार्य रूप…