रायपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पिछले तीन महीनों में 73 हजार से अधिक लोगों का इलाज किया गया है। प्रदेश के सभी 13 नगर निगमों के कुल एक हजार 369 स्लम्स में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने पहुंचकर लोगों को निःशुल्क उपचार, चिकित्सा परामर्श एवं दवाईयां उपलब्ध कराई हैं। स्लम क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में मलेरिया, एचआईव्ही, मधुमेह, एनिमिया, टीबी, कुष्ठ, उच्च रक्तचाप, नेत्र विकार व गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। सभी लोगों तक स्वास्थ्य…
साल: 2019
राज्य सूचना आयुक्त ने तीन जनसूचना अधिकारी पर पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए का लगाया अर्थ दण्ड
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना का अधिकार अधिनियम का पालन नहीं करने के प्रकरण में तीन जनसूचना अधिकारी पर पच्चीस-पच्चीस हजार रूपए का अर्थदंड का आदेश पारित किया है और अर्थ दंड की राशि संबंधित से वसूली कर शासकीय कोष में जमा कराने वरिष्ठ अधिकारी को निर्देश दिये हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 प्रभावशील है। सूचना का अधिकार अधिनियम के…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विमला देवी गुप्ता के निधन पर दुःख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक चिंतक समाचार पत्र के संपादक सुनील गुप्ता की माता विमला देवी गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती गुप्ता का आज दुर्ग में निधन हो गया। वे 74 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय विमला देवी गुप्ता के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। दैनिक चिंतक समाचार पत्र के संपादक श्री सुनील गुप्ता जी की माता श्रीमती विमला देवी गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। मैं उनकी…
मुख्य सचिव की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग : शासन की प्राथमिकता वाले कार्यो में तेजी लाने के निर्देश
रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला विपणन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और खाद्य अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ, प्रथम सम्मेलन, मेयर का चयन, धान खरीदी और कस्टम मिलिंग, माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का पालन, बस्तर संभाग में मलेरिया उन्मूलन अभियान सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने विशेष…
मुख्यमंत्री ने शीत लहर से बचाव के लिए कलेक्टरों और नगरीय निकायों को सभी जरूरी इंतजाम करने के दिए निर्देश
रायपुर। प्रदेश में शीत लहर की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर एवं नगरीय निकायों को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि प्रदेश की जनता को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। समस्त जिला कलेक्टर को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं महत्वपूर्ण स्थलों में अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि रैन बसेरा ध्नाइट शेल्टर में पर्याप्त मात्रा में कंबल, चादर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहे। प्रदेश में शीत लहर…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि पंडित रविशंकर शुक्ल विद्वान, चिन्तक, विचारक और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने तत्कालीन छत्तीसगढ़ अंचल में स्वाधीनता आंदोलन के दौरान लोगों को जागरूक करने और गांधी जी के अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध विभिन्न आंदोलनों में हिस्सा लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और…
छत्तीसगढ़ में बनेगा सिंचाई विकास प्राधिकरण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों को सिंचाई सुविधाओं का भरपूर लाभ मिल सके इसके लिए राज्य में सिंचाई विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंचाई विकास प्राधिकरण के गठन के लिए आदेश दिए है। गौरतलब है कि राज्य में वर्तमान में वास्तविक सिंचाई क्षमता 10.38 लाख हेक्टेयर है जो कि कुल कृषि योग्य भूमि का 18 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सिंचाई साधनों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सिंचाई साधनों के तेजी से विकास के लिए मिशन मोड में कार्य…
मुख्यमंत्री निवास में एक जनवरी को ‘जनचौपालः भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम रहेगा स्थगित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में एक जनवरी बुधवार को आयोजित होने वाला ‘जनचौपाल भेंट-मुलाकात‘ का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल से सिक्ख समाज के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छावड़ा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल को प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश में गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर 2 जनवरी को ऐच्छिक अवकाश की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को राजधानी रायपुर के पण्डरी में गुरू गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर 2 जनवरी को आयोजित होने…
‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव पुरस्कार वितरण‘ : छत्तीसगढ़, ओडिसा, बिहार और उत्तराखंड के नृतक दलों को विभिन्न श्रेणियों में मिला प्रथम पुरस्कार
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कलाकारों ने चार श्रेणीयों में अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। इसमें पहले विवाह एवं अन्य संस्कार, दूसरा पारंम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, तीसरा फसल कटाई एवं कृषि तथा अन्य पांरम्परिक विधाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नृत्य महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता नृतक दलों को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में नृतक दल को पांच लाख रूपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपए की…
