मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 दिसंबर को जशपुर महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 दिसंबर को जशपुर महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल 12 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे जशपुर जिले के ग्राम सलियाटोली (कुनकुरी) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां मिनी स्टेडियम में आयोजित जशपुर महोत्सव-2019 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

कबीरधाम जिले के किसानों को वाजिब हक दिलाने पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान पर कड़ी निगरानी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ की प्रवेश द्वार चिल्फी से 10 किलोमीटर पहले धवईपानी में पड़ोसी राज्यो से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर गति अवरोधक बनाई गई है। धवईपानी छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के आखिरी वनांचल ग्राम है। यहां धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट बनाया गया है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण, पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के. ने संयुक्त रूप से धवईपानी अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री शरण ने…

रिलायंस Jio ने किया नए प्लान्स का ऐलान टैरिफ 39% तक महंगे, फिर भी दूसरों से 15-25% सस्ते

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो 6 दिसंबर से मोबाइल कॉल और डेटा के शुल्क में 39 प्रतिशत तक की वृद्धि करने की की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को अपने नए ‘ऑल इन वन प्लान’ की घोषणा की। बाजार विश्लेषकों का अनुमान है कि दरें बढ़ाने के बावजूद जियो के डेटा और कॉलिंग प्लान प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से करीब 15 से 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं। जियो ने बयान में कहा, ‘एक दिसंबर 2019 की अपनी घोषणा के बाद हमने बुधवार को अपने नए ऑल इन…

केजरीवाल के दिल्ली में Free WiFi योजना ऐलान पर अमल शुरू, 16 दिसंबर से मिलेगी फ्री वाई फाई की सुविधा, स्थापित होंगे 11,000 हॉटस्पॉट

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली आम आदमी पार्टी की सरकार एक के बाद एक कई एलान कर रही है। महिलाओं को फ्री बस सेवा हो या फिर पानी और बिजली की दरों को कम करना हो, केजरीवाल सरकार हर तरफ चुनाव को देखते हुए एक के बाद एक घोषणाएं कर रही है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्री हॉटस्पॉट सेवा शुरू करने की भी घोषणा की दिल्ली में 100 फ्री WiFi हॉटस्पॉट 16 दिसम्बर से शुरू होंगे। आलनेवाले समय में 11,000 हॉटस्पॉट लगाए…

साल में एक दिन खुलती है ये दुकान, मिलता है कुछ ऐसा कि कई कि.मी. तक रहती है लम्बी लाइन

न्यूज डेक्स। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक ऐसी ही दुकान है, जिसका ताला साल भर में सिर्फ एक ही दिन खोला जाता है और जब ये दुकान खुलती है तो इसके बाहर ग्राहकों की लंबी कतारे लग जाती हैं। प्रतापगढ़ के लोगों को हर साल उस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है, जब यह दुकान खुलनी होती है। इस दुकान पर मिलने वाले मालपुए इतने मशहूर हैं कि पिछले साठ साल से यह दुकान बाजार में अपनी खास पैठ बनाए हुए है। हर साल सिर्फ हरियाली अमावस्या के…

भारतीय खाने की तौहीन करना अमेरिकी प्रोफेसर को पड़ा महंगा, हुआ ये अंजाम

वर्ल्ड न्यूज। कभी भी किसी देश के खाने या उस देश की सभ्यता से जुड़ी किसी भी बात मजाक बनाना या उसकी निंदा करना बेहद गलत साबित होता हैं। ऐसा करने वाले को शायद ये नहीं पता होता कि अगर वो मज़ाक भी कर रहा होगा तो उसका अंजाम उसे कैसे भुगतना पड़ सकता हैं। बता दें कि ट्विटर एक ऐसी जगह है जहां पर इंटरनेट यूजर्स रोज ही अपने विचारों खुले दिल से रख रहे होते हैं। कुछ लोग यहां कोई खुशी की बात शेयर कर रहे होते हैं…

युवाओं की प्रतिभा और कौशल निखारने हो रहा है, बेहतर प्रयास

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं की प्रतिभा निखारने और तकनीकी कौशल को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे है। औद्योगिक संस्थानों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पुनरीक्षित पाठ्यक्रम लागू किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर सुगमता से प्राप्त हो रहे हैं। इसी शैक्षणिक सत्र से 14 नवीन…

डे-नाइट ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत ने की शानदार जीत हासिल, सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया

कोलकाता। कोलकाता में खेले गए ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल कर ली है। भारत ने बांगलादेश को एक पारी और 46 रनों से हराया है। विराट कोहली की टीम ने बागंलादेश को 2-0 से श्रृंखला में मात दी है। इंदौर टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से मात दी थी तो वहीं अब कोलकाता में भी भारत ने बांगलादेश को हराया है। विराट कोहली ने गुलाबी गेंद की परीक्षा में खरा उतरते हुए बेहतरीन शतक जमाया जबकि इशांत शर्मा और उमेश…

आयुष्मान खुराना की ‘बाला’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, कमा डाले इतने करोड़…….. यंहा पढ़े

मुंबई। आयुष्मान खुराना, यामी गौतम और भूमि पेडणेकर स्टारर फिल्म ‘बाला’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के अनुसार, ‘बाला’ सोमवार को करीब 8 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही। ज्ञात हो कि यह फिल्म पहले दिन बीते शुक्रवार को 10.15 करोड़, शनिवार को 15.73 करोड़ और रविवार को 18.07 करोड़ कमाए। बॉलीवुड खबरों के अनुसार इस फिल्म ने चार दिन में करीब 52 करोड़ रूपए का बिजनेस किया है। इसका बजट 27 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान…

550 वां प्रकाश पर्व: जानें स्वर्ण मंदिर यानी हरमिंदर साहिब का महत्व, दर्शन कर कृतार्थ होते हैं श्रद्धालु

न्यूज डेस्क। कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार, 12 नवंबर को है और इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती भी है। ये दिन सिख और हिन्दू धर्म के लिए बहुत खास है। इस साल गुरुनानक की 550वीं जयंती है। सिख श्रद्धालु इस दिन सभी गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर दुनियाभर के प्रमुख गुरुद्वारों में से एक है। यहां देश-विदेश से हर धर्म के लोग पहुंचते हैं और पूरी आस्था के साथ सिर झुकाते हैं। इसे हरमंदिर साहिब भी कहा…