6 विधानसभा क्षेत्र के लिए ईव्हीएम की कमीशनिंग शुरू

6 विधानसभा क्षेत्र के लिए ईव्हीएम की कमीशनिंग शुरू जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज ग्राम पेण्ड्री स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक भवन में ईव्हीएम की कमीशनिंग का कार्य आज प्रारंभ कर दिया गया है। कमीशनिंग दौरान जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक जेओ पॉल मैम्पिली भी उपस्थित थे। कमीशनिंग की जिम्मेदारी सेक्टर अधिकारियों और विभिन्न विभागों के इंजीनियर्स को सौंपी गई है। कलेक्टर कमीशनिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान सामाग्री वितरण की तैयारी के संबंध…

क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबले

क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबले जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में कल स्वीप मतदाता जारूकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चांपा के भालेराय मैदान में किया जा रहा है। प्रथम दिन दो विभागों के मध्य मैच खेला गया। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक जेओ पॉल मैम्पिली और स्वीप प्रभारी आईएएस श्री राहुल देव ने मैच का औपचारिक शुभांरभ किया गया। प्रथम जलसंसाधन एवं पुलिस विभाग के मध्य खेला गया। व्यय टॉस करवाई। जल संसाधन विभाग ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी…

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने आज जिले के ग्राम चातरखार स्थित शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर में हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता वाहन को रवाना किया। मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से आगामी 18 अप्रैल 2019 तक मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में विगत विधानसभा निर्वाचन में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। जागरूकता वाहन में साऊण्ड सिस्टम, पोस्टर बैनर, पाम्पलेट, ईव्हीएम व…

न्यायिक जांच के लिए निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने मांगी अनुमति

न्यायिक जांच के लिए निर्वाचन आयोग से कांग्रेस ने मांगी अनुमति रायपुर। प्रदेश कांग्रेस ने विधायक भीमा मंडावी की हुई नक्सली हत्या मामले में न्यायिक जांच की घोषणा करने से पहले आचार संहिता का पालन करते हुए पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री बघेल घटना से काफी दुखी है और स्वंय विधायक व शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा गए थे। किसी भी प्रकार की जांच से कांग्रेस को एतराज नहीं हैं क्योकि झीरम घाटी हमलें जो पीड़ा कांग्रेस परिवार ने झेली है तो वह शहीद परिवारों की पीड़ा को समझते हैं।…

पूर्व सीएम के ओएसडी बिसेन पर लगा पद के दुरूपयोग का आरोप

पूर्व सीएम के ओएसडी बिसेन पर लगा पद के दुरूपयोग का आरोप रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने मुख्य सचिव सुनील कुजूर एवं ईओडब्ल्यू के प्रमुख जीपी सिंह से मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ओएसडी रहे अरुण बिसेन की धर्मपत्नी जागेश्वरी बिसेन के खिलाफ शिकायत की है। तिवारी का दावा है कि बिसेन ने अपने रसूख के दम पर पत्नी को एनआरडीए के कार्यालय में मोटे वेतन पर नियुक्त करवाया था और हर महीने तकरीबन एक लाख की सैलरी भी दिलवाई जा रही थी।…

रामगढ़ पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मची भगदड़

रामगढ़ पहाड़ी से पत्थर गिरने पर मची भगदड़ अम्बिकापुर। रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामगढ़ पहाड़ी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ था। इसी दौरान शनिवार सुबह साढ़े दस बजे करीब सिंह द्वार के पास पहाड़ी के ऊपर से अचानक एक बड़ा पत्थर गिरने से 10 वर्षीय बालक विशेष यादव ग्राम इन्दरपुर थाना दरिमा का गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रामनगर सरपंच रोहित सिंह व अन्य लोगों द्वारा सीढियों से नीचे कंधे पर ढोकर उतारा गया। वहां…

विशेष हार्ट फेलियर क्लिनिक से मरीजों को मिलेगा लाभ

विशेष हार्ट फेलियर क्लिनिक से मरीजों को मिलेगा लाभ रायपुर। राजधानी के एनएचएमएम आई मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हार्ट फेलियर के मरीजों के लिए विशेष क्लिनिक की शुरूआत की गई है, जिसमें विशेषज्ञ के चिकित्सा कौशल के साथ जांच एवं ईलाज से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की सहायता से हार्ट फेलियर के मरीजों को प्रदेश में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हॉस्पिटल के फेसलिटी डायरेक्टर विनीत कुमार सैनी ने बताया कि इस क्लीनिक की मदद से छत्तीसगढ़ के नागरिकों को एक ही छत के नीचे हार्ट फेलियर की समस्या से…

जवानों से भरी वाहन हाइवा से टकराई, एएसआई समेत 3 गंभीर

जवानों से भरी वाहन हाइवा से टकराई, एएसआई समेत 3 गंभीर कोण्डागांव। कोण्डागांव नगर के पास नेशनल हाईवे 30 चिखलपुटी में आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे चुनाव ड्यूटी में जा रहे जवानों की वाहन अज्ञात हाइवा से टकरा गई। इस टक्कर में एक एएसआई समेत दो प्रधानआरक्षक और एक आरक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गए है। घायलों का कोण्डागांव के जिला अस्पताल आरएनटी में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा के कारली में तैनात सीएएफ 9वीं…

शूटर चिमन सिंह को छत्तीसगढ़ छोड़ने की अनुमति नहीं

शूटर चिमन सिंह को छत्तीसगढ़ छोड़ने की अनुमति नहीं बिलासपुर। बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने शूटर चिमन सिंह को स्थायी रूप से छत्तीसगढ़ छोड़ने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने चिमन सिंह को सिर्फ कुछ शर्तों के तहत 4 माह के लिए छत्तीसगढ़ से बाहर जाने की अनुमति दी है। हाईकोर्ट ने आदेश के 4 माह बाद चिमन को छत्तीसगढ़ लौटने और ट्रायल कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। बता दें कि शूटर चिमन सिंह के छत्तीसगढ़ छोड़ने पर कोर्ट ने रोक…

दो गाडि़यों में स्थायी अतिरिक्त कोच

दो गाडि़यों में स्थायी अतिरिक्त कोच रायपुर। पुरी से अहमदाबाद और पुरी से अजमेर तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने गाडि़यों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 12843/ 12844 पुरी-अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस एवं 18421/18422 पुरी-अजमेर-पुरी एक्सप्रेस में एक एसी थ्री टायर कोच की सुविधा प्रदान की है। पुरी से 18 अप्रैल से, अहमदाबाद से 20 अप्रैल से, पुरी से 22 अप्रैल से और अजमेर से 26 अप्रैल से यह सुविधा मिलेगी।