18 से ऑल इंडिया पीजी सेकंड राउंड काउंसिलिंग रायपुर। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) ऑल इंडिया कोटा सीट पर सेकंड राउंड काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। दाखिले की प्रक्रिया 18 अप्रैल तक चलेगी, इसके बाद राज्य कोटा सीट पर दाखिले होंगे। ऑल इंडिया कोटा की 58 सीट में से 35 सीटों पर दाखिला हो चुका है। अब बची हुई सीटें भरी जाएंगी। इस दौरान कुछ छात्र बेहतर ऑप्शन के चलते सीट छोड़ भी देते हैं। उन्हें भी शामिल किया जाएगा।
साल: 2019
सहायक ग्रेड-02 नेवंती भगत निलंबित
सहायक ग्रेड-02 नेवंती भगत निलंबित जशपुरनगर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने निर्वाचन शाखा में पदस्थ नेवंती भगत सहायक ग्रेड-02 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई भगत की अनाधिकृत अनुपस्थिति, कारण बताओ नोटिस को लेने से इन्कार करने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अवहेलना के फलस्वरूप की है। निलंबन अवधि में भगत का कार्यालय कलेक्टर जशपुर निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर ने दान में दी पुस्तकें
कलेक्टर ने दान में दी पुस्तकें जशपुरनगर। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जशपुर नगर स्थित जिला ग्रंथालय में पाठकों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद लाईब्रेरी को पुस्तकों के संदर्भ में समृद्ध बनाने की एक अभिनव पहल की शुरूआत स्वंय पुस्तक दान कर की है। कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय को समृद्ध बनाने के लिए जनसामान्य से भी घरों एवं आलमारियों में पड़ी पुस्तकों को जिला ग्रंथालय को दान स्वरूप प्रदान करने की अपील की है ताकि इन पुस्तकों का लाभ वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी उठा सके।
आईएएस राजेश टोप्पो के खिलाफ नामजद एफआईआर
आईएएस राजेश टोप्पो के खिलाफ नामजद एफआईआर रायपुर। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान प्रचार प्रसार के नाम पर आर्थिक अनियमिताओं के आरोप सरकारी संस्था संवाद पर लगे थे इस मामले में अब नामजद एफआईआर कराई गई है.आईएएस अधिकारी राजेश कुमार टोप्पो एवं अन्य के खिलाफ दो अलग अलग मामलो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा, 7सी , 13 (ए) के तहत मामला दर्ज किया है. सरकार की ओर से ईओडब्ल्यू के अधिकारी जीवन प्रकाश कुजूर ने यह एफआईआर दर्ज कराई है. इस मामले में मेसर्स क्यूब मीडिया एन्ड ब्रांडिंग प्राइवेट लिमिटेड…
रूट ऑफिसर को दी गई ट्रेनिंग
रूट ऑफिसर को दी गई ट्रेनिंग गरियाबंद। सी-टॉप्स एप के माध्यम से मतदान दलों की सभी निर्वाचन गतिविधियों की ट्रैकिंग होगी। भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस अधीक्षक वेबसाईट डेसबोर्ड से सी-टॉप्स एप के जरिए मतदान दलों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेंगे। आज इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री आर.के खुटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे. आर. चैरसिया, रूट अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सी-टॉप्स एप से मतदान दलों के प्रस्थान, मतदान…
योगेश नेशनल एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित
योगेश नेशनल एक्सिलेंस अवॉर्ड से सम्मानित रायपुर। दिल्ली में आयोजित सुप्रीम नेशनल एक्सिलेंस अवार्ड्स 2019 में योगेश अग्रवाल को प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने योगेश को अवॉर्ड दिया. योगेश अग्रवाल को समाज सेवा शिक्षा के क्षेत्र से लेकर कला जगत व्यावसायिक संगठनों में बेहतर काम के लिए यह अवार्ड दिया गया है। पूरे भारत से इस अवार्ड के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कार्यक्रम आर्य आडोटोरियम ईस्ट कैलाश नगर दिल्ली में आयोजित किया गया…
बढ़ाई गई जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था
बढ़ाई गई जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था बलरामपुर। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बस्तर में भाजपा विधायक भीमा मंडावी के उपर हुए नक्सली हमले और उनकी मौत के बाद बलरामपुर जिले में पुलिस विभाग अलर्ट हो गई है। जिले के सरहदी क्षेत्रों में नक्सलियों के आमदरफ्त को रोकने के लिए सर्चिंग बढ़ा दी गई है और सीआरपीएफ के साथ सीएएफ और डीएफ की संयुक्त टीम लगातार इलाके की सर्चिंग में जुट गई है।सरहदों की सर्चिंग के अलावा विधायकों,जनप्रतिनिधियों और प्रत्याशियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। टी.आर.कोसिमा,एसपी बलरामपुर का कहना है…
मतदान सामग्री स्ट्रॉग-रूम में हुईं सील
मतदान सामग्री स्ट्रॉग-रूम में हुईं सील जगदलपुर। बस्तर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए मतदान के बाद बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में उपयोग की गई मतदान सामग्री को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित स्ट्रॉग रूम में सील कर दी गई। मतदान सामग्री के सीलिंग की यह कार्यवाही शुक्रवार 12 अप्रैल की शाम को अभ्यर्थियों, उनके प्राधिकृत अभिकर्ताओं और प्रेक्षक श्री अश्विनी कुमार यादव व ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, रिटर्निंग अधिकारी…
मतदान दिवस 23 अपै्रल को जिले की सीमाएं होगी सील
मतदान दिवस 23 अपै्रल को जिले की सीमाएं होगी सील जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में गठित जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को राजनैतिक सभा के लिए सभा के स्थान व समय की पूर्व सूचना पुलिस अधिकारियों को…
मतदान दिवस 23 अपै्रल को जिले की सीमाएं होगी सील
मतदान दिवस 23 अपै्रल को जिले की सीमाएं होगी सील जांजगीर चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में गठित जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को राजनैतिक सभा के लिए सभा के स्थान व समय की पूर्व सूचना पुलिस अधिकारियों को…
