मतदाता जागरूकता पर समूह चर्चा आयोजित

मतदाता जागरूकता पर समूह चर्चा आयोजित जांजगीर-चांपा। मीडिया अनुप्रमाणन समिति (एमसीएसमसी) के सदस्यो के बीच स्वीप कार्यक्रम के तहत समूह चर्चा का आयोजन किया गया। मतदान का प्रतिशत बढ़़ाने, मताधिकार के प्रति लोगो में जागकरूता लाने जैसे मतदान से संबंधित अन्य विषयो चर्चा में शामिल किया गया। समूह चर्चा में जिला पंचायत मनरेगा के चिप्स के ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर श्री सुनील साहू, संतोष सितारे, पीआरओ श्री देवेन्द्र यादव, असिस्टेंट प्रोग्रामर श्री कमल घ्रुव, पॉलिटेक्निक के व्याख्याता श्री जयंत राय, श्री हिमांशु डहरिया, मड़वा स्कूल के व्याख्याता श्री दीपक यादव, श्री आशुतोष…

नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिला मुख्यालय में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरूआत वसुंधरा उद्यान से की गई। कलेक्ट्रेट कालोनी, दिप्ती विहार, आर्या कालोनी, पुरानी सिंचाई कालोनी होते हुए बीटीआई चैक तक रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल अधिकारियों -कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता की नारे लगाये व पोस्टर पाम्प्लेट के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने रैली में शामिल…

संभागायुक्त ने किया बरेला एवं जरहागांव में मतदान केंद्रों का निरीक्षण

संभागायुक्त ने किया बरेला एवं जरहागांव में मतदान केंद्रों का निरीक्षण मुंगेली। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर श्री टीसी महावर ने मुंगेली जिले के शासकीय प्राथमिक शाला बरेला और शासकीय प्राथमिक शाला जरहागांव में बनाये गये मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। पूछने पर एसडीएम ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला बरेला में दो मतदान केंद्र बनाये गये है। जिसमें एक आदर्श मतदान केंद्र शामिल है। उन्होने मतदान केंद्रों में आवश्यक सभी सुविधाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त ने मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रेम्प, व्हील चेयर उपलब्धता की जानकारी ली। इसी…

मतदान हेतु मतदाताओं से कलेक्टर की अपील

मतदान हेतु मतदाताओं से कलेक्टर की अपील मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मुंगेली जिले के मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अपील की है। उन्होने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि देश के जिम्मेदार मतदाता है। लोकतंत्र में निर्वाचन में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मतदान हम सबका नैतिक दायित्व है। आपके मतदान से हमारा लोकतंत्र सुदृढ़ एवं समृद्ध होगा। लोकतंत्र में एक-एक मत महत्वपूर्ण एवं निर्णायक होता है। इसलिए 23 अप्रैल 2019 दिन मंगलवार को प्रात: 7 बजे…

हाईस्कूल के विद्यार्थी और शिक्षकों ने रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

हाईस्कूल के विद्यार्थी और शिक्षकों ने रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप कार्यक्रम) के अंतर्गत मुंगेली जिले में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में विकासखण्ड पथरिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतलपुर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावली के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को सी टाप एप की दी गई जानकारी

पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को सी टाप एप की दी गई जानकारी मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित निर्वाचन संपन्न कराने जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही एवं दाऊपारा में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों क्रमांक 1, 2 एवं 3 को गहन प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सी टाप एप, पोलिंग प्रोसेस, डॉक्यूमेंटेशन, ईव्हीएम, वीवीपैट के संबंध में गहन प्रशिक्षण दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही में कक्ष क्रमांक 8 में मास्टर…

ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन

ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए एमसीएमसी के कार्यवाही हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मेजरमेन्ट, एफएम रेडियो सेल का गठन किया गया था। ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजेंद्र कश्यप के स्थान पर परियोजना अधिकारी श्री उमाकांत अनंत को प्रिंट, एफ.एम. रेडियो एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया मॉनिटरिंग (अनुवीक्षण) सेल का प्रभारी बनाया गया है। इलेक्ट्रानिक मीडिया सेल में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री मुकेश लहरे…

मतदाता जागरूकता हेतु अपील पत्र वितरित

मतदाता जागरूकता हेतु अपील पत्र वितरित मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत वंचित क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु एवं विधानसभा निर्वाचन 2018 में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में अपील पत्र का वितरण किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपील पत्र वितरण हेतु दिया गया है। इनमें विधानसभा क्षेत्र लोरमी के लिए 6000 प्रति, विधानसभा क्षेत्र मुंगेली के लिए 6500 प्रति एवं बिल्हा आंशिक क्षेत्र…

ईव्हीएम-वीवीपैट का कमीशनिंग 15 एवं 16 को

ईव्हीएम-वीवीपैट का कमीशनिंग 15 एवं 16 को मुंगेली। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए जिले में ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का कमीशनिंग कार्य विधानसभावार 15 एवं 16 अप्रैल 2019 को शासकीय कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय चातरखार मुंगेली में प्रात: 8 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। कमीशनिंग कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।

55 साल देश में राज्य किया तो कांग्रेस ने क्या किया-शाह

55 साल देश में राज्य किया तो कांग्रेस ने क्या किया-शाह डोंगरगढ़। चुनावी सभा को संबोधित करने डोंगरगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत विधायक भीमा मंडावी की श्रद्धांजलि से करते हुए अमित शाह ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस को भी देश की जनता ने कम मौका नहीं दिया, 55 साल इस देश में कांग्रेस ने राज किया। तब उन्होंने विकास क्यों…