जोगी कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने छोड़ा साथ

जोगी कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने छोड़ा साथ कोरिया। जनता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल मल्लिक और मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संतोष रजक ने अपने 50 से अधिक कार्यकर्ताओ समेत जोगी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिलाध्यक्ष राहुल और मनेंद्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष संतोष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समक्ष कांग्रेस का हाथ थामते हुए प्रवेश किया।

ट्रैफिक के 12 कर्मचारी स्टार ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित

ट्रैफिक के 12 कर्मचारी स्टार ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित रायपुर। ट्रैफिक पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक समेत 12 कर्मचारियों को एसएसपी आरिफ शेख ने बेहतर काम करने पर स्टार ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया। यातायात व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुरस्कृत कर्मचारियों में सहायक उप निरीक्षक भीखमप्रसाद टंडन, प्रधान आरक्षक शरद धनगर, विमल निषाद, आरक्षक योगेश वर्मा, विनय शुक्ला, लल्लूराम सोनी, गोविंद सोनी, विजय मारकंडे, ललित साहू, रविंद्र वर्मा, विष्णु निषाद एवं रविंद्र सोनी शामिल हैं।

चेक बाउंस के प्रकरणों के निराकरण के लिए लोक अदालत

चेक बाउंस के प्रकरणों के निराकरण के लिए लोक अदालत जगदलपुर। न्यायालयो में लंबित चेक बाउंस के प्रकरणों का आपसी सुलह से निराकरण के लिए 20 अप्रैल को जगदलपुर में वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट ने बताया कि न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस के प्रकरणों का पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामे से निराकरण के लिए पूरे प्रदेश में लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं…

अनुमति नहीं होने कारण उसेंडी की सभा स्थगित

अनुमति नहीं होने कारण उसेंडी की सभा स्थगित पखांजूर। चुनाव सभा के लिए निर्वाचन से अनुमति जरूरी है लेकिन पखांजूर में सभा से पहले विक्रम उसेंडी के नाम पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने अनुमति नहीं ली थी। तहसीलदार ने खुद सभा करने से मना कर दिया। तहसीलदार के मनाही के बाद विक्रम उसेंडी बुरी तरह झेंप गये। हालांकि उन्होंने आयोजन स्थल के पदाधिकारियों पर तीखी नाराजगी भी जतायी, लेकिन नाराजगी जताने का भी कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें बेरंग लौटना पड़ा। हालांकि हेलीपैड पर ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्होंने…

सौदान सिंह ने दी मतभेद भूलाने की नसीहत

सौदान सिंह ने दी मतभेद भूलाने की नसीहत रायगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह शुक्रवार को रायगढ़ जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग अलग जिम्मेदारियां भी दी। इतना ही नहीं पार्टी पदाधिकारियों को जिला भाजपा में चल रहे बिखराव व अंतर्कलह को भूलकर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने जुट जाने की नसीहत भी दी।

नक्सलियों ने खुद ही अपना पोल खोल दिया – डॉ रमन

नक्सलियों ने खुद ही अपना पोल खोल दिया – डॉ रमन रायपुर। दंतेवाड़ा के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत मामले में नक्सलियों की ओर से जिम्मेदारी लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नक्सलियों ने खुद ही अपना पोल खोल दिया. उन्होंने ये बता दिया कि उनका चेहरा कितना काला है. बता दिया कि भीमा को क्यों मारा गया. डॉ रमन ने कहा कि भीमा मंडावी सड़क का निर्माण कराता था, स्कूल-कालेज खुलवाता था, अस्पताल बनाता था. नक्सली चाहते हैं बस्तर…

पेड़ की खोल में रखी नक्सली वर्दी व कारतूस बरामद

पेड़ की खोल में रखी नक्सली वर्दी व कारतूस बरामद भानुप्रतापपुर। जिला पुलिस बल एवं बीएसएफ की टीम ने सर्चिंग के दौरान मांझी कुरूसबोड़ी के पास पहाड़ी में एक पेड़ की खोल से नक्सली सामान बरामद किया है। वहां से एक हरे रंग की वर्दी और 26 नग जिंदा कारतूस बरामद किया है। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक एल धु्रव के निर्देश पर पुलिस बल और बीएसएफ की 175वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवानों को मांझी कुरूसबोड़ी के पास पहाड़ी में स्थित एक पेड़…

एन.पी.एस. के विद्यार्थीयों ने मैथ्स ओलंपियाड में जीते स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक

एन.पी.एस. के विद्यार्थीयों ने मैथ्स ओलंपियाड में जीते स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय मैथेमेटिक्स ओलंपियाड 2018-19 में पदक विजेताओं की सूची में एन.पी.एस. के विद्यार्थीयों ने इस वर्ष भी अपना परचम लहराया। एन.पी.एस की कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थीयो ने स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक हासिल किया। एस.ओ.एफ. के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मैथेमेटिक ओलंपियाड प्रतियोगिता परिणामों में कक्षा पहली से उत्प्रेक्षा डोंगरें (स्वर्ण), अंशिका हिरवानी (रजत), आहना भुआर्य (कास्य) कक्षा दुसरी से ज्वाला सिंह (स्वर्ण), इशांत जोशी (रजत), अनिमेश प्रकाश समरीत (कास्य), कक्षा तीसरी से तेजस सिंह…

चेक बाउंस के प्रकरणों के निराकरण के लिए लोक अदालत 20 को

चेक बाउंस के प्रकरणों के निराकरण के लिए लोक अदालत 20 को जगदलपुर। न्यायालयो में लंबित चेक बाउंस के प्रकरणों का आपसी सुलह से निराकरण के लिए 20 अप्रैल को जगदलपुर में वृहद लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और मुख्य न्यायिक मजिस्टेऊट ने बताया कि न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस के प्रकरणों का पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामे से निराकरण के लिए पूरे प्रदेश में लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के…

निर्वाचन संबंधी खर्च का देना होगा हिसाब

निर्वाचन संबंधी खर्च का देना होगा हिसाब जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने निर्वाचन अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं, मीडिया अनुवीक्षण एवं प्रमाणन समिति और व्यय लेखा दल के सदस्यों की संयुक्त बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ली। रिटर्निंग आफिसर ने कहा कि निर्वाचन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय के लिए अधिकतम व्यय सीमा 70 लाख रूपये निर्धारित है। आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन व्यय में 10 हजार से अधिक का…