मंडावी को अंतिम विदाई देने जुटे ग्रामीण

मंडावी को अंतिम विदाई देने जुटे ग्रामीण दंतेवाड़ा। नक्सली हमले में शहीद हुए भाजपा विधायक भीमा मंडावी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में रखा गया। यहां पर प्रदेश भर के भाजपा नेता,कार्यकर्ता और क्षेत्र के ग्रामीणजन पहुंचे। अंतिम दर्शन को लोगों का उमड़ा हुजूम पड़ा। पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे। दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भीमा मंडावी की अंत्येष्टी में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छग प्रभारी अनिल जैन, राष्ट्रीय सह महामंत्री सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल…

डीजीपी ने दंतेवाड़ा में कानून व्यवस्था की समीक्षा की

डीजीपी ने दंतेवाड़ा में कानून व्यवस्था की समीक्षा की दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में हुए भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार जवानों के शहीद होने के बाद बुधवार को डीजीपी डीएम अवस्थी ने दंतेवाड़ा पहुंचकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। डीजीपी के साथ डीजी नक्सल ऑपरेशन, डीजी इंटेलिजेंस और डीआईजी नक्सल भी उपस्थित थे।

मतदान दलों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण

मतदान दलों को दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण जांजगीर-चांपा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 9 अपै्रल से प्रारंभ कर दिया गया है। आज दूसरे दिन लायंस स्कूल चांपा और जांजगीर के ज्ञानोदय हायर सेंकेण्डरी स्कूल व शासकीय गट्टनी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानोदय स्कूल के लिए जांजगीर तहसीलदार, शासकीय गट्टानी स्कूल के लिए नायब तहसीलदार जांजगीर और लायंस स्कूल के लिए नायब तहसीलदार चांपा को नोडल अधिकारी बनाया गया…

कौशिक का सरकार पर बड़ा आरोप

कौशिक का सरकार पर बड़ा आरोप रायपुर। नक्सल हमले में मारे गए विधायक भीमा मंडावी की अंतिम विदाई से पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह घटना नक्सलियों के अर्बन नेटवर्क का नतीजा है। जबसे कॉंग्रेस की सरकार आई है नक्सली शहरों की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिस प्रकार से घटनाएं हो रही है, सरकार विधायकों की सुरक्षा हटा रही है, इससे यह साबित होता है कि भाजपा को टारगेट किया जा रहा है। राजनीति…

अप्रैल के महीने में भी छका रहा है मौसम

अप्रैल के महीने में भी छका रहा है मौसम रायपुर। कहीं तेज गर्मी तो कहीं ओले और बारिश। मौसम की लुकाछिपी सूबे के लोगो को परेशान कर रही है। राजधानी में पारा 40 पार कर गया है लेकिन मंगलवार शाम अचानक मौसम में आए बदलाव से कुछ शहरों में बारिश हुई तोअंबिकापुर सरगुजा के कुछ इलाकों में ओले गिरे। अमूमन हर शहर में पारा लगातार बढ़ रहा है ऐसे में अप्रैल के अगले सप्ताह से गर्मी झुलसायेगी। होली के समय हुई बारिश के कारण लग रहा था कि अप्रैल में…

हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज

हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट में तीन स्थायी जजों की नियुक्ति की गई है। तीनों ही जज वर्तमान में अस्थायी रूप से बिलासपुर हाईकोर्ट में पदस्थ थे। जजों की कमी को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के तीन एडिशनल जस्टिस की नियुक्ति को स्थायी कर दिया है। सुप्रीम कोर्टकी अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने जून 2017 बेच के कोटा से न्यायाधीश शरद कुमार गुप्ता, बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर पी शर्मा और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद सिंह चंदेल को हाईकोर्ट…

पीआर रामचंद्र मेनन होंगे हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

पीआर रामचंद्र मेनन होंगे हाइकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बिलासपुर। केरल हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 13वें चीफ जस्टिस होंगे. उनका नाम राष्ट्रपति के समक्ष रिकमंडेशन के लिए भेजा गया है। कॉलेजियम की अनुंशसा के अनुसार सीजेआई रंजन गोगोई ने उनका तबादला आदेश जारी किया है. लोकपाल सदस्य बनने के बाद बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे अजय कुमार त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद से जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में कार्य कर रहे हैं।

नक्सली हमले की जांच शुरू,घटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम

नक्सली हमले की जांच शुरू,घटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम दंतेवाड़ा। कुआकोंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें विधायक भीमा मंडावी और 4 जवान शहिद हो गए थे। घटना स्थल पर फॉरनेसिक जांच टीम श्यामगिरी पहुंचकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। आईईडी विस्फोट से 5 मीटर चौड़ाई और 6 मीटर गहराई के गढ्ढे पाए गए हैं। विस्फोट में कम से कम 50 किग्रा. का आईडी बम इस्तेमाल किया गया, करीब 200 मीटर दूर से कमांड आईडी इस्तेमाल किया गया है। विस्फोट कितना बड़ा था…

प्रकाशन से पहले मीडिया प्रमाणन जरूरी

प्रकाशन से पहले मीडिया प्रमाणन जरूरी रायपुर। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ.एस.भारतीदासन ने कहा है कि द्वितीय चरण के लिए मतदान दिवस 18 अप्रैल और उसके एक दिन पूर्व 17 अप्रैल 2019 को किसी भी अभ्यर्थी, राजनैतिक दल अथवा किसी संगठन को प्रिंट मीडिया में राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित कराने के पूर्व मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति से प्रमाणन कराना अनिवार्य है। लोकसभा निर्वाचन के पहले चरण के मतदान दिवस से अंतिम चरण के मतदान समाप्ति तक भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के प्रकाशन…

नक्सलियों का मूव्मेंट जारी

नक्सलियों का मूव्मेंट जारी सुकमा। नक्सल प्रभावित कई क्षेत्रों में नक्सली मूव्मेंट की खबर आ रही है। पुलिस ने भी इसे स्वीकारा है। वे मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं ऐसे में पुलिस व सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा है कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जायेगा।