अपर कलेक्टर ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ की निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री ए के घृतलहरे ने आज अपने चेम्बर स्थित सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यो के बारे में जानकारी दी। बैठक में उन्होने कहा कि इलेक्ट्रानिक एवं पिं्रट मीडिया की मानिटरिंग के लिए 5 सब कमिटियां गठित की गई है। इन कमिटियो द्वारा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित समाचारों एवं विज्ञापनों पर नजर रखी जा रही…
साल: 2019
भरोसे का संकल्प पत्र है भाजपा का
भरोसे का संकल्प पत्र है भाजपा का रायपुर। प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन स्पष्ट दिखाई पड़ता है। उनकी सोच है कि भारत को 2025 तक 5 लाख करोड़ डालर व 2032 तक 10 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का निर्माण करना यह बहुत ही सकारात्मक सोच है। यह भारत को विश्व में सम्मान दिलवाएगा साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए करोड़ों रोजगार का सृजन करेगा जो आज युवाओं की सबसे बड़ी मांग है। भारत 65 प्रतिशत आबादी वाला युवा देश है…
योगेश तिवारी ने कांग्रेस को समर्थन का किया ऐलान
योगेश तिवारी ने कांग्रेस को समर्थन का किया ऐलान रायपुर। जनता कांग्रेस के महासचिव योगेश तिवारी ने अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया है। जोगी कांग्रेस को लगातार एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। हाल ही में जोगी कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। इस बार के लोकसभा चुनाव में जोगी की पार्टी ने अपने प्रत्याशियों नहीं उतारने का ऐलान किया है। जोगी की पार्टी लोकसभा चुनाव में बीएसपी को समर्थन दे रही है। हालांकि इसके…
प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह के रूप में मांगा खुद का फोटो
प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह के रूप में मांगा खुद का फोटो बिलासपुर। बिलासपुर के एक निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव चिन्ह के रूप में ऐसी मांग रखी है कि अधिकारी भी असमंजस में फंसे नजर आ रहे हैं। बिलासपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पूरन छाबरिया ने खुद का फोटो चुनाव चिन्ह के रूप में मांगा। उनका तर्क है की सुप्रीम कोर्ट के साइटेशन के अनुसार प्रत्याशी चाहे तो खुद का फोटो चुनाव चिन्ह के रूप में ले सकता है। प्रदेश में खुद का फोटो चुनाव चिन्ह के रूप में मांगने…
30 लाख का हाइटेक सट्टा पकड़ाया,सटोरिए गिरफ्तार
30 लाख का हाइटेक सट्टा पकड़ाया,सटोरिए गिरफ्तार महासमुंद। महासमुंद में भी हाईटेक सट्टा का भांडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने सट्टा खिलाने के आरोप में 1 वकील सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से पौने दो लाख रुपये नगदी सहित 30 लाख रुपये की सट्टा पट्टी भी जब्त की है. इसके साथ ही आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल में जिले के कई सफेदपोश लोगों की बातचीत के कॉल रिकार्डिंग और वाट्सअप चैटिंग मौजूद है. पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार…
पैरावट में लगी भीषण आग, मां और बच्ची झुलसे
पैरावट में लगी भीषण आग, मां और बच्ची झुलसे धरमजयगढ़। ग्राम आमपाली में खेत में पैरावट में लगी भीषण आग की चपेट में आने से एक मां और उसकी दुधमुही बेटी झुलस गए. जानकारी के मुताबिक गांव आमपाली निवासी हिरन बाई और उसका तीन साल का बच्चा अर्जुन घर में थे,तभी अर्जुन खेलते-खेलते घर के पास खेत में रखे पैरावट के पास पहुंच गया और माचिस से खेल रहा था तभी अचानक पैरावट में भीषण आग लग गई,आग की चपेट से अपने बेटे को बचाने खुद की चिंता किए बिना…
भाजपा को घोषणा पत्र नहीं, माफी पत्र जारी करना था – कांग्रेस
भाजपा को घोषणा पत्र नहीं, माफी पत्र जारी करना था – कांग्रेस रायपुर। भाजपा के घोषणा पत्र पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भाजपा का घोषणा पत्र स्पष्ट बता रहा है कि कांग्रेस के लिए देश के लोग महत्वपूर्ण हैं और भाजपा के लिए अपना चेहरा। हमारे घोषणा पत्र में देश के करोड़ों लोगों के विचारों का समावेश है, जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में सिर्फ एक व्यक्ति के मन की बात। अब देश अपने मन का फैसला…
कराते में छग की खिलाडिय़ों को कांस्य पदक
कराते में छग की खिलाडिय़ों को कांस्य पदक रायपुर। गुवाहाटी में 6-7 अप्रैल काई नेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की संजना ताम्रकार, तनीषा घोष और आस्था तिवारी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। विगत दिवस बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निकिता ने चार राउंड खेलते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल राउंड में हिमाचल प्रदेश से फाइट करते हुए क्वार्टर फाइनल राउंड में पहुंची इसके पश्चात उसने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा में 34 राज्य के 12 सौ खिलाड़ी शामिल रहे। टीम के साथ कोच डी रमेश, हर्षा साहू और मैनेजर शैबाल लहरी…
राजधानी में बिखरा गणगौर पर्व का उल्लास
राजधानी में बिखरा गणगौर पर्व का उल्लास रायपुर। चैत्र शुक्ल तृतीया के अवसर पर सोमवार को अंबा देवी मंदिर में गणगौर का उल्लास बिखरा रहा। सोलह श्रृंगार युक्त सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं ने मंदिर परिसर में गुड़ला सजा कर विधिवत रूप से ईसर और गवरजा मां की पूजा की। मां आदि शक्ति मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा मंगलम भवन में सामूहिक रूप से गणगौर का उद्यापन किया गया। इस अवसर पर ढोल बाजे के साथ ईसर गौर की शोभायात्रा निकाली गई। ऐसा माना जाता है कि गवरजा मां 16 दिनों…
वोट करें,डायबिटीज सेंटर में पाएं परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट
वोट करें,डायबिटीज सेंटर में पाएं परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट रायपुर। मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होते हुए विभिन्न संस्थाएं स्वस्फूर्त सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। राजा तालाब के इंद्रावती कॉलोनी में स्थित परिधि डायबिटीज एण्ड रिसर्च सेंटर सभी मरीजों को परामर्श शुल्क में 50 प्रतिशत व अन्य चिकित्सकीय व्यय में 15 मई तक 15 प्रतिशत की रियायत देगा। परिधि सेंटर के संचालक डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि लोकतंत्र का महापर्व 23 अप्रैल को है, जिसमें शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने अपनी सहभागिता प्रदान करते हुए…
